يحاول ذهب - حر

असाधारण आवाज वाले भारत रत्न भूपेन दा

September 08, 2025

|

Dainik Jagran

भूपेन हजारिका का संगीत हमें मानवीय और साहसी बनना सिखाता है। वह हमें अपनी नदियों, मजदूरों, चाय बागान के कामगारों, नारी शक्ति और युवा शक्ति को याद रखने को कहता है। वह हमें विविधता में एकता पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है।

असाधारण आवाज वाले भारत रत्न भूपेन दा

भारतीय संस्कृति और संगीत से लगाव रखने वालों के लिए आज 8 सितंबर का दिन बहुत खास है। इस दिन के साथ विशेषकर असम के मेरे भाइयों और बहनों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। आज भारत रत्न डा. भूपेन हजारिका की जन्म जयंती है। वे भारत की सबसे असाधारण और सबसे भावुक आवाज़ों में से एक थे। यह बहुत सुखद है कि इस वर्ष उनके जन्म शताब्दी वर्ष का आरंभ हो रहा है। यह भारतीय कला-जगत और जन-चेतना की दिशा में उनके महान योगदान को फिर से याद करने का समय है। भूपेन दा ने हमें संगीत से कहीं अधिक दिया। उनके संगीत में ऐसी भावनाएं थीं, जो धुन से भी आगे जाती थीं। वे केवल एक गायक नहीं, लोगों की धड़कन थे। कई पीढ़ियां उनके गीत सुनते हुए बड़ी हुईं। उनके गीतों में हमेशा करुणा, सामाजिक न्याय, एकता और गहरी आत्मीयता की गूंज है।

भूपेन दा के रूप में असम से एक ऐसी आवाज़ निकली, जो किसी कालजयी नदी की तरह बहती रही। भूपेन दा सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी हमारे बीच है। वह आवाज आज भी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है। उसमें मानवता का स्पर्श है। भूपेन दा ने दुनिया का भ्रमण किया, समाज के हर वर्ग के लोगों से मिले, लेकिन वे असम में अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहे। असम की समृद्ध मौखिक परंपराएं, लोकधुनें और सामुदायिक कहानी कहने के तरीकों ने उनके बचपन को गढ़ा। यही अनुभव उनकी कलात्मक भाषा की नींव बने। वे असम की आदिवासी पहचान और लोगों के सरोकार को हर समय साथ लेकर चले। बहुत छोटी उम्र से उनकी प्रतिभा लोगों को नजर आने लगी। केवल पांच वर्ष की उम्र में उन्होंने सार्वजनिक मंच पर गाया। वहां लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ जैसे असमिया साहित्य के अग्रदूत ने उनके कौशल को पहचाना। किशोरावस्था तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने अपना पहला गीत रिकार्ड कर लिया, लेकिन संगीत उनके व्यक्तित्व का सिर्फ एक पहलू था।

المزيد من القصص من Dainik Jagran

Dainik Jagran

डाल गिरने से चाय विक्रेता की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी ने दिए जांच के आदेश

पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में बृहस्पतिवार को पेड़ की डाली गिरने से हुई चाय विक्रेता मुकेश कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

मिनियापोलिस के बाद पोर्टलैंड में इमिग्रेशन एजेंटों ने की गोलीबारी

पोर्टलैंड, एपी: अमेरिका में गुरुवार को ओरेगन के पोर्टलैंड में एक अस्पताल के बाहर वाहन में सवार दो लोगों को इमिग्रेशन एजेंटों ने गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

भारतीय सभ्यता की अंतरात्मा हैं भाषाएं : सीपी राधाकृष्णन

जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) में भारतीय भाषाओं पर आधारित तीन दिवसीय तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भारतीय भाषाओं को सभ्यता की अंतरात्मा बताया।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

'मेरी आक्रामकता को सिर्फ और सिर्फ मैं ही रोक सकता हूं'

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहंकार उनके सिर चढ़कर बोलने लगा है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

निहाल ने जीता रैपिड इवेंट महिलाओं में कैटरीना विजयी

राज्य ब्यूरो, जागरण · कोलकाता : टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनका इसमें खेलना तय नहीं था और अब वे इसके रैपिड इवेंट के विजेता हैं।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

'लहू हिंदू का था तो अल्लाह शर्मिंदा रहा'

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: लहू था हिंदू का अल्लाह शर्मिंदा रहा, मरा मुसलमान तो राम कब जिंदा रहा, बिखरे- बिखरे हैं, सभी आओ एक घर में रहें, क्या पता तुम न रहो, क्या पता हम न रहें ... ।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

जाम से निपटने को व्यस्त इलाकों में बनेंगी बाक्स पार्किंग

राजधानी में अब उन स्थानों पर बाक्स पार्किंग बनाई जाएगी, जहां बाजार या भीड़भाड़ के चलते अधिक जाम लगता है।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

चन्द्रवाल, वजीराबाद जल परियोजना को पिछली सरकार ने किया बाधित

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पूर्व की सरकारों की वजह से राजधानी में दूषित पानी की समस्या है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अनंत संभावनाओं को समेटे है हिंदी

द स जनवरी का दिन 'विश्व हिंदी दिवस' के रूप में हिंदी प्रेमियों को उत्साह से भर देता है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री न घटे, न बढ़े

देश का सबसे बड़े और व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाई अड्डे से वर्ष 2025 में उम्मीद के मुताबिक यात्रियों ने सफर नहीं किया।

time to read

1 min

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size