Essayer OR - Gratuit
2025 में एआई को मिला नया मुकाम
Business Standard - Hindi
|December 29, 2025
इस बात पर दो राय नहीं हो सकती कि 2025 आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाला साल रहा है।
-
विभिन्न संकेतों और रुझानों से यह बात साबित हो जाती है। एआई तकनीक एवं साधन व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं, डेवलपर और कंटेंट क्रिएटरों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए। इनकी मदद से लोगों के लिए लिखने, कोडिंग, डिजाइन के तौर-तरीकों और खोज (सर्च) में काफी बदलाव आए। मगर बड़े उद्यमों में एआई अब तक फर्राटा नहीं लगा पाई है। भारी भरकम निवेश के बावजूद एआई तकनीक इस्तेमाल और व्यापक व्यावसायिक लाभ देने के स्तर पर संघर्ष करती दिख रही है। इसे देखते हुए एआई को लेकर उत्साह और इसके असर के बीच फर्क साफ दिखने लगा है।
एआई की स्थिति पर मैकिंजी ग्लोबल का सर्वे दर्शाता है कि विश्व स्तर पर लगभग 90 फीसदी उद्यम अपने संगठन के किसी न किसी हिस्से में एआई का उपयोग कर रहे हैं। मगर जब उनसे पूछा गया कि उनमें कितने उद्यम इस तकनीकी के मौजूदा इस्तेमाल को व्यापक स्तर पर ले गए हैं तो आंकड़े उत्साहजनक नहीं रहे। ऐसे उद्यमों की संख्या महज 7 फीसदी रह गई।
एमआईटी प्रोजेक्ट नंदा की रिपोर्ट, 'द जेन एआई डिवाइडः स्टेट ऑफ एआई इन बिजनेस 2025' के निष्कर्ष इस खामी की पुष्ट कर देते हैं। जेनरेटिव एआई में 30-40 अरब डॉलर के निवेश के बावजूद लगभग 95 प्रतिशत संगठनों को न के बराबर फायदा (रिटर्न) मिला है। इसका नतीजा यह हुआ है कि खरीदारों (उद्यमों, मध्यम आकार की कंपनियां और एसएमबी) और निर्माताओं (स्टार्टअप, विक्रेताओं और कंसल्टेंसी कंपनियां) में स्पष्ट अंतर दिख रहा है। केवल 5 फीसद एकीकृत एआई परियोजनाएं लाखों डॉलर कमा रही हैं जबकि ज्यादातर नफा-नुकसान के बहीखाते पर कोई विशेष प्रभाव नहीं छोड़ पा रही हैं।
मैकिंजी ऐंड कंपनी में सीनियर पार्टनर नोशीर काका इन निष्कर्षों से सहमत हैं। काका कहते हैं, 'एआई के इस्तेमाल और वास्तविक लाभ के बीच अंतर तीन मुख्य बातों पर निर्भर करता है। सबसे पहले अधिकांश उद्यम अपने व्यावसायिक खंड की नए सिरे से कल्पना करने में विफल रहते हैं। एआई को बड़े बदलाव लाने नवाचार और विकास का एक मजबूत जरिया समझने के बजाय दक्षता में वृद्धि या लागत में कमी का एक औजार माना जाता है। जो कंपनियां सफल होती हैं उनका लक्ष्य 2 से 10 गुना बदलाव लाना रहता है और इस पर विचार हरेक खंडों के विशेषज्ञों को करना चाहिए न कि प्रौद्योगिकी टीमों द्वारा।'
Cette histoire est tirée de l'édition December 29, 2025 de Business Standard - Hindi.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो
बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन
देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।
1 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
वोडा को 10 साल की राहत
एजीआर बकाये पर सरकार से मदद
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव
शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।
4 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार
इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
इक्विटी फंडों में निवेश घटा
निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम
सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार
बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
