Essayer OR - Gratuit
शिक्षा क्रांति पहल के कारण पंजाब के युवा आए दिन लिख रहे सफलता की कहानीः मुख्यमंत्री
Aaj Samaaj
|June 06, 2025
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि शिक्षा क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति पहल ने एक बार फिर राज्य को अग्रणी पंक्ति में स्थापित कर दिया है और पंजाब के युवा आए दिन सफलता का नया अध्याय लिख रहे हैं।
-
सरकारी स्कूलों के जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 44 विद्यार्थियों के सम्मान के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के विद्यार्थियों में सफल होने का एक अद्वितीय जज्बा है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा क्रांति ने युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विद्यार्थी अब आए दिन सफलता की नई कहानियां लिखकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा क्रांति का मुख्य उद्देश्य पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने इस बात पर बहुत गर्व और संतुष्टि व्यक्त की कि इस पहल के शानदार परिणाम आ रहे हैं और राज्य के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का सबूत दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब युवाओं को और सशक्त बनाने के लिए शैक्षणिक सुधारों को लागू करना जारी रखेगा।
पंजाब एक तकनीकी हब बनने की राह पर
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब एक तकनीकी हब बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनियां पंजाब के युवाओं को भर्ती करने के लिए कतार में लगेंगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि यह परिवर्तन पंजाब को नवीनता, तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। विद्यार्थियों के दृढ़ इरादे की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत से विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करने के लिए बड़ी मुश्किलों को पार किया है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया, जो कड़ी मेहनत से यह परीक्षा उत्तीर्ण करके युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने थे। भगवंत सिंह मान ने पंजाब को मेडिकल शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
एक पुस्तकालय, छात्रावास और कोचिंग प्रदान करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध
Cette histoire est tirée de l'édition June 06, 2025 de Aaj Samaaj.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत, रूस से जारी रहेगा व्यापार
अमेरिका से समझौते पर हड़बड़ी नहीं, निर्यात घाटे की भरपाई के लिए विकल्पों की तलाश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
बल्लभगढ़ सब्जी मंडी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विक्रेताओं ने ली शपथ
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निदेशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
कर्नाटक के लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने सिद्धारमैया
कर्नाटक में कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान चली।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
मेडिकल कॉलेज एडमिशन विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति (एसएमवीडीएसएस) द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद मंगलवार को सिविल सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
भारत-यूरोपीय देशों के रणनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की कवायद
फ्रांस और लक्जमबर्ग के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, फ्रांस के शीर्ष नेतृत्व से कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
ममता बनर्जी को एसआईआर में खामियां नजर आईं या बिहार जैसे नतीजे का खतरा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है।सड़क से अदालत तक।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
प्रेम प्रसंग के मामले में भड़की भीड़, चार पलिसकर्मी घायल
भाजपा विधायक के गांव में पुलिस पर हमला
1 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
परिवार, आत्मनिर्भरता और समाज की एकता
मथुरा में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोहन भागवत का संदेश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
विकसित भारत की नींव बनेगा वीबी-जी राम जी अधिनियम
जीरामजी में रोजगार की गारंटी, बढ़ेगी पारदर्शिता: मुख्यमंत्री योगी
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
'टॉक्सिक' से जुड़ी 'कांतारा चैप्टर 1' की हीरोइन, सामने आया फर्स्ट लुक
'केजीएफ' स्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' से लगातार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं।
1 min
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
