Essayer OR - Gratuit
जल्द ही भरे जाएंगे जेल वार्डरों के 1300 पद
Aaj Samaaj
|May 22, 2025
मुख्यमंत्री ने करनाल में जेल प्रशिक्षण अकादमी का किया उद्घाटन, बोले पंचकूला, दादरी और फतेहाबाद में बनेंगी नई जेलें
-
■ करनाल जेल प्रशिक्षण अकादमी में जल्द ही होगी आवश्यक स्टाफ की नियुक्ि
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जेल विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की न्यायिक और सुधारात्मक प्रणाली को और मजबूत करने के लिए जेल वार्डरों के लगभग 1300 पद जल्द ही भरे जाएंगे। साथ ही, जेल विभाग में मेडिकल और पैरामेडिकल रिक्तियों के साथ-साथ करनाल में नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी के लिए आवश्यक स्टाफ के पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा। मुख्यमंत्री ने करनाल में जेल प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन करने के बाद ये घोषणाएं कीं, जिसका उद्देश्य जेल कर्मियों को सुधार, पुनर्वास और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करना है। 6.5 एकड़ में फैली और 30.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अकादमी में ऊर्जा कुशल और तापमान अनुकूल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश से पंचकूला, दादरी और फतेहाबाद में नई जेलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, करनाल में जिला जेल परिसर में एक गौशाला भी शुरू की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई जेल प्रशिक्षण अकादमी सुधार प्रणाली में परिवर्तनकारी दृष्टिकोण की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक इमारत का उद्धाटन नहीं है, यह एक नए दृष्टिकोण के परिवर्तन और एक अन्य विजन की शुरूआत है। हमारी जेलें केवल सजा नहीं, बल्कि बदलाव, पुनरुद्धार और पुनर्निर्माण का केंद्र बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नवनिर्मित अकादमी में नए भर्ती किए गए लोगों के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण और मौजूदा कर्मचारियों के लिए पुनश्चर्या पाठ्यक्रम प्रदान किए जाएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों, मानवाधिकारों और कैदी सुधार के मनोवैज्ञानिक पहलुओं में प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ, हमारे जेल कर्मचारियों को न केवल अनुशासन के साधनों से सुसज्जित करना आवश्यक है, बल्कि सहानुभूति, न्याय और सामाजिक पुनर्वास की भावना से भी लैस करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बदल रहा है
Cette histoire est tirée de l'édition May 22, 2025 de Aaj Samaaj.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा
लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की।
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सुकमा जिले में 7 महिला नक्सलियों सहित 26 ने किया आत्मसमर्पण
· 13 नक्सलियों पर 65 लाख रुपए ईनाम
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सीसीआई की जांच में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल 'प्राइस फिक्सिंग' के दोषी
भारतीय इस्पात उद्योग के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
1 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
वेनेजुएला संकट के बहाने वैश्विक शक्ति-संतुलन
अनेक विश्लेषक इसे उन्नीसवीं सदी के मुनरो सिद्धांत की संभावित वापसी के रूप में देख रहे हैं।
4 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर
· कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
गहनों नहीं बल्कि इन सेक्टर में भी प्रयोग हो रही चांदी
यही कारण है कि अब तक के रिकॉर्ड स्तर को छू रहे सफेद धातु के दाम आज समाज नेटवर्क
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
विकसित भारत जी-राम-जी से मजबूत होंगे गांव, तेजी से साकार होगा विकसित भारत का सपना: कृष्णपाल
विकसित भारत-जी-राम-जी से गांवों में आएगी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई क्रान्ति : कृष्णपाल
3 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उदासीन
उत्तराखण्ड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई तो ठीक ठाक मोर्चे पर जमी हुई है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका जरूर सवालों के घेरे में है।
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
वैभव सूर्यवंशी ने 63 बॉल पर सेंचुरी बनाई
भारत U-19 ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से हराया, आरोन जॉर्ज का भी शतक
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सीएम रेखा गुप्ता ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजनिवास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई की।
1 min
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
