Essayer OR - Gratuit
क्यों जरूरी है सेक्युलरिज्म
Sarita
|July First 2025
सेक्युलरिज्म का मतलब कांग्रेस के लिए कुछ और है तो बीजेपी अपने तरीके से सेक्युलरिज्म की व्याख्या करती है. राजनीति के पक्षविपक्ष के खेल में आम आदमी सेक्युलरिज्म को ले कर हमेशा भ्रमित ही रहता है. क्या है सेक्युलरिज्म की वास्तविकता? क्यों यह भारत जैसे देश के लिए जरूरी है?
जब भी सैक्युलरिज्म की बात होती है, कुछ लोगों के कान खड़े हो जाते हैं. तमाम राजनीतिक दल सैक्युलरिज्म शब्द को अपने हिसाब से परिभाषित करते हैं. दिनरात चलते टेलीविजन डिबेट्स ने तो सैक्युलरिज्म शब्द की गरिमा को लगभग नष्ट ही कर दिया है. यही कारण है कि कुछ लोग सैक्युलर होने को सिक्कुलर होना कहने लगे हैं. हिंदू धर्मगुरुओं को तो सैक्युलरिज्म से नफरत है ही, सत्ताधारी दल की विचारधारा में भी सैक्युलरिज्म के लिए कोई जगह नहीं है.
कौन करता है सैक्युलरिज्म का विरोध
बीजेपी के कई नेता कौन्स्टिट्यूशन के प्रियम्बल में लिखे गए ‘सेक्युलर' शब्द को हटाने की बात करते हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कौन्स्टिट्यूशन के प्रियम्बल से सैक्युलर शब्द को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी. याचिका में कहा गया, '1976 में 42वें संशोधन के जरिए संविधान में सैक्युलर शब्द जोड़ा गया और इस बदलाव पर संसद में कभी बहस नहीं हुई, इस वजह से सैक्युलर शब्द को संविधान की प्रस्तावना से हटा देना चाहिए.'
सुप्रीम कोर्ट में 20 अक्तूबर, 2024 को कौन्स्टिट्यूशन के प्रियम्बल से सैक्युलर शब्द हटाने की मांग वाली इस याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, "इस अदालत ने कई फैसलों में माना है कि सेक्युलरिज्म हमेशा से संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा रहा है. अगर संविधान में समानता और बंधुत्व शब्द का इस्तेमाल किया गया है तो यह स्पष्ट संकेत है कि सेक्युलरिज्म संविधान की मुख्य विशेषता है."
2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से ही सैक्युलर होने पर या सेक्युलरिज्म शब्द पर गहरी आपत्तियां दर्ज की जाती रही हैं. इस का कारण यह है कि बीजेपी हिंदुत्व की राजनीति करती है. बीजेपी इस देश के 80 फीसदी लोगों को हिंदू मानती है और इस बड़ी आबादी को वोटबैंक के रूप में हथियाने की कोशिश करती है.
इस के लिए वह हर हथकंडा अपनाती है जिस से 80 प्रतिशत हिंदुओं को बाकी के धर्मों से अलग किया जा सके. यही वजह है कि सैक्युलरिज्म शब्द बीजेपी की राजनीति में फिट नहीं बैठ पाता. इसीलिए बीजेपी ‘सेक्युलर' शब्द को गाली की तरह इस्तेमाल करती है और समयसमय पर कौन्स्टिट्यूशन के प्रियम्बल से ही इस शब्द को हटाने का प्रोपगंडा करती नजर आती है.
Cette histoire est tirée de l'édition July First 2025 de Sarita.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Sarita
Sarita
कैरम
अपनों से जुड़ने का अनोखा खेल
3 mins
December First 2025
Sarita
बैकबेंचर्स
जब से केरल में सर्कुलर जारी हुआ है कि क्लासरूम में अब कोई बैकबैंचर नहीं होगा तब से बैकबैंचर्स की नींद उड़ गई है. कैसे लेंगे वे पीछे बैठ कर मस्ती करने का सुख?
4 mins
December First 2025
Sarita
आदिवासी
भीमा तो बस गांव में आदिवासियों की जीवनशैली देखने गया था, लेकिन फिर क्यों सीबीआई उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी? जब भीमा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो अंत अकल्पनीय रहा.
10 mins
December First 2025
Sarita
एबौर्शन
निशा आज उसी दोराहे पर खड़ी थी जिस पर कभी उस की मां खुद उद्विग्न सी छटपटा रही थी. मगर आज उचित मार्गदर्शन करने के बजाय वह निशा पर उबल पड़ी थी. आखिर क्यों?
7 mins
December First 2025
Sarita
पौराणिक फिल्मों के पीछे अंधविश्वास या कुछ और
पौराणिक फिल्में हमेशा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बनती रहीं मगर उन का स्केल बहुत बड़ा नहीं होता था, अब उन का स्केल बड़े स्तर पर होने लगा है, आखिर क्या है इस की वजह, जानिए.
7 mins
December First 2025
Sarita
औरतों के जिस्म पर मर्दों की मर्जी क्यों
शादी के बाद पति को अपनी पत्नी के साथ कुछ भी करने का अधिकार मिल जाता है.
6 mins
December First 2025
Sarita
दान के धन पर सिर्फ ब्राह्मणों का हक ?
मंदिरों में दान आम लोग देते हैं, यदि उस का कुछ हिस्सा सरकार उन के ही विकास कार्यों में खर्च करती है तो गलत क्या है? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का इस मामले में निर्देश ब्राह्मणों पर दान के पैसों पर पूरा अधिकार देने जैसा है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बिहार चुनाव सत्तावाद में डूब गया समाजवाद
बिहार में एनडीए गठबंधन भारी बहुत से जीत गया है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बड़ा मकान कितना नफानुकसान
बड़ा मकान हर किसी का सपना होता है जो अब, होम लोन के जरिए ही सही, साकार होने लगा है.
12 mins
December First 2025
Sarita
असलीनकली का फंडा पोल्ट्री फार्म का अंडा
भारत में अंडे के आहार को ले कर जबतब बहस चलती रहती है. अंडा आखिर है क्या? खाने और न खाने वालों के अपने मत हैं. बावजूद इस के, अंडा आज भी अपनी जगह पर न सिर्फ कायम है बल्कि बड़ी मात्रा में खाया भी जाता है.
4 mins
December First 2025
Listen
Translate
Change font size
