Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Obtenez un accès illimité à plus de 9 000 magazines, journaux et articles Premium pour seulement

$149.99
 
$74.99/Année

Essayer OR - Gratuit

आखिर पीके की पॉलिटिक्स क्या है?

DASTAKTIMES

|

October 2025

तीन साल में प्रशांत किशोर ने बिहार को राजनीति की अनोखी प्रयोगशाला में बदल दिया है

आखिर पीके की पॉलिटिक्स क्या है?

कामयाब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, महान दार्शनिक प्लेटो की तरह बिहार में एक आदर्श राज्य की स्थापना का सपना लेकर आए हैं। महज तीन साल के अंदर उन्होंने जनता के सामने एक नया विकल्प रखकर बिहार के चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। अपनी आक्रामक शैली से वह और उनकी नई नवेली पार्टी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उन्होंने पूरे बिहार को राजनीति की प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया है। उनका दावा है कि उन्हें बिहार का सीएम नहीं बनना है। आखिर इसके पीछे पीके की पॉलिटिक्स क्या है? 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।

देश में एक सफल चुनावी रणनीतिकार के रूप में मशहूर प्रशांत किशोर यानी पीके ने बिहार को राजनीति की नई प्रयोगशाला बना दिया है। नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की तर्ज पर उन्होंने तीन साल पहले बिहार की जनता के सामने 'जनसुराज पार्टी' के नाम पर नया और उम्मीदों से लबरेज एक विकल्प रखा। बाहरी तौर पर देखें तो बिहार के गांव, कस्बों और शहरों में प्रशांत किशोर को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। सभाओं में भीड़ जुट रही है। खासतौर से सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में बिहारी युवा उनकी ओर ज्यादा आकर्षित हुए हैं। 2024 में बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी को पहली बार में ही करीब दस फीसदी वोट दिलाकर प्रशांत किशोर ने साबित कर दिया कि उनके सपने हकीकत में भी तब्दील हो सकते हैं। लेकिन अब जबकि चुनाव बिल्कुल सिर पर हैं, क्या वे बीते दो दशकों से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार को उसी तरह सत्ता से बेदखल कर पाएंगे जैसे 2013 में केजरीवाल ने दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को हराकर, कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया था? यह बड़ा सवाल है।

सपनों का सौदागर

PLUS D'HISTOIRES DE DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल

एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।

time to read

12 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब जनजाति पहचान की जंग

कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं

time to read

7 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल

नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।

time to read

6 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!

एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां

time to read

8 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कंगारुओं के देश के टीम इंडिया

अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा

जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट

time to read

10 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एकतरफा इतिहास का सच

इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।

time to read

14 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना

देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल

आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन भड़का रहा है युवाओं को?

नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?

time to read

9 mins

October 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size