Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Obtenez un accès illimité à plus de 9 000 magazines, journaux et articles Premium pour seulement

$149.99
 
$74.99/Année

Essayer OR - Gratuit

हेमंत की गिरफ्तारी से 'इंडिया' पर आफत, एनडीए में राहत

DASTAKTIMES

|

February 2024

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं और अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अब भ्रष्टाचार के मामले में फंस चुके हैं। नौबत यहां तक आ गयी कि उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एक के बाद एक सहयोगी दलों के फंसने से इंडिया गठबंधन की मुसीबत बढ़ गयी है, वहीं एनडीए ने राहत की सांस ली है।

- उदय चौहान

हेमंत की गिरफ्तारी से 'इंडिया' पर आफत, एनडीए में राहत

तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन को भारी झटका लगा है। लोकसभा चुनाव में अब महज दो महीने बाकी हैं, ऐसे में बिहार के बाद झारखंड में भी विपक्षी गठबंधन को जोरदार झटका मिला है। झारखंड में उत्पन्न इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद विपक्षी गठबंधन एनडीए के खेमे में काफी राहत महसूस की जा रही है। एनडीए के नेताओं को ऐसा लगता है कि लोकसभा के आगामी चुनाव में इससे एनडीए को राजनीतिक तौर पर काफी फायदा होगा। पार्टी के नेताओं का ऐसा मानना है कि इंडिया गठबंधन को काफी नुकसान हुआ है और झारखंड में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद कोई बड़ी चुनौती एनडीए के समक्ष नहीं है। हेमंत सोरेन लगातार भाजपा और केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कई कार्यक्रमों में केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते कहा है कि झारखंड की हमेशा से केन्द्र सरकार ने अनदेखी की है। झारखंड के साथ केन्द्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है क्योंकि झारखंड में यूपीए सरकार का शासन है, इसलिए भाजपा नहीं चाहती है कि झारखंड का विकास हो। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अक्सर कई मंचों से केन्द्र सरकार से झारखंड के हिस्से के राजस्व की मांग करते रहे हैं। उन्होंने लगातार केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि झारखंड के हिस्से का पैसा केन्द्र सरकार जानबूझकर नहीं देती है ताकि विपक्ष की सरकार को जनता के समक्ष एक कमजोर और विकास विरोधी सरकार के तौर पर स्थापित किया जा सके।

चंपाई सोरेन बने मुख्यमंत्री, हासिल किया विश्वास मत

PLUS D'HISTOIRES DE DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल

एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।

time to read

12 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब जनजाति पहचान की जंग

कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं

time to read

7 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल

नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।

time to read

6 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!

एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां

time to read

8 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कंगारुओं के देश के टीम इंडिया

अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा

जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट

time to read

10 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एकतरफा इतिहास का सच

इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।

time to read

14 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना

देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल

आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन भड़का रहा है युवाओं को?

नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?

time to read

9 mins

October 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size