Essayer OR - Gratuit
भाई-बहनों में झगड़े-विकास में साधक या बाधक
Sadhana Path
|January 2025
भाई-बहनों में झगड़े-लड़ाई होना तो बेहद आम बात है और हर घर की कहानी है। भले उनमे एक-दो साल का अंतर हो या फिर छह-सात साल का, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन झगड़ों में उनका प्यार भी छुपा होता है और तकरार भी। और कई बार बच्चे जिंदगी के जरूरी सबक भी इन झगड़ों से ही सीरव जाते हैं।
घर में बच्चे हों और उनमें आपस में लड़ाई-झगड़ा ना हो, यह तो लगभग असंभव सी बात है और झगड़ों के लिए कोई खास मुद्दा होना भी जरूरी नहीं है। भाई-बहनों में अगर ज्यादा अंतराल हो तब तो दिन भर धमाचौकड़ी मची ही रहती है और अगर उनमें उम्र का चार-पांच साल का अंतर हो तो भी झगड़े हो ही जाते हैं। आमतौर पर ऐसे झगड़े कुछ ही देर में अपने आप शांत भी हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर मोड़ भी ले लेते हैं और कभी-कभी यह इतने स्थाई हो जाते हैं कि इनका असर ताउम्र रहता है।
जैसा हमने पहले कहा, झगड़ों के पीछे कोई बहुत बड़ा कारण नहीं होता। बच्चे खेल रहे हैं, अब छोटे भाई या बहन को चोट लग गई। और उसे लगा कि बड़े कि इसमें गलती है। तो झगड़ा शुरू। एक ने होमवर्क जल्दी कर लिया और दूसरा नहीं कर पाया, पहले ने चिढ़ा दिया, देख तू तो फिसड्डी है, मैंने कितनी जल्दी सब कर डाला, दूसरे ने चिढ़कर उसकी कॉपी फाड़ दी, बस झगड़ा शुरू। किसी ने कहा देख गुड्डू मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, दूसरा बोला नहीं, वह मेरा पक्का दोस्त है, बहस हुई और झगड़ा शुरू। एक ने फ्रिज से निकाल कर चुपचाप मिठाई खाली, दूसरे ने देख लिया और मां से जाकर चुगली कर दी, जाहिर है कि मां डांटेगी, बस झगड़ा शुरू।
अगर दोनों बराबर के होते हैं तो मार-कुटाई, छीना-झपटी और शर्ट फटने तक नौबत आ जाती है और अगर एक बड़ा और दूसरा उससे चार-पांच साल छोटा होता है, तो बड़ा पिटाई कर देता है और छोटा रो-रो कर, चिल्ला-चिल्ला कर घर सर पर उठा लेता है।
Cette histoire est tirée de l'édition January 2025 de Sadhana Path.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Sadhana Path
Sadhana Path
हिंदुत्व की पहचान संस्कार
संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।
9 mins
May 2026
Sadhana Path
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।
5 mins
May 2026
Sadhana Path
हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व
हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।
14 mins
May 2026
Sadhana Path
भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत
कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।
8 mins
May 2026
Sadhana Path
अध्यात्म की यात्रा
आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे
कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
शांति के क्षण
सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
आत्मसंयम का अभ्यास
प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद
अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !
3 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size

