Intentar ORO - Gratis

बदलती जीवनशैली और हार्मोनल असंतुलन: कैसे रखें खुद को संतुलित

Grehlakshmi

|

August 2025

फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड ने भले ही हमारे काम आसान कर दिए हों लेकिन जिंदगी के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस तरह का खाना हमारे शरीर के लिए घातक है, विशेषकर हम महिलाओं के लिए यह धीमे जहर का काम करता है।

- By मोनिका अग्रवाल

बदलती जीवनशैली और हार्मोनल असंतुलन: कैसे रखें खुद को संतुलित

पिछले कुछ सालों में महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे शारीरिक के साथ ही महिलाओं की मानसिक सेहत पर भी असर हो रहा है। दिल्ली के क्लाउड नाइन हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि जैन से जानते हैं, महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण और उपचार के बारे में।

हर महिला के लिए जरूरी हैं ये हार्मोन

डॉ. रुचि के अनुसार महिलाओं की सेहत कुछ विशेष हार्मोन्स पर निर्भर होती है। इनका संतुलित रहना बेहद जरूरी होता है।

ये हार्मोन रक्त में प्रवाहित होकर शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचते हैं। इन्हीं के असर से अंग बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

एस्ट्रोजनः महिला प्रजनन अंगों के विकास के लिए जिम्मेदार होता है। हर महिला के लिए इसका संतुलित होना जरूरी है।

प्रोजेस्टेरोनः यह हार्मोन महिलाओं के गर्भाशय को गर्भावस्था के लिए तैयार करता है। साथ ही भ्रूण के विकास और वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फॉलिकल-स्टिम्युलेटिंग हार्मोनः इसे एफएसएच हार्मोन भी बोलते हैं। यह अंडाशय को सेहतमंद रखने में मददगार होता है।

ल्यूटिनाइजिंग हार्मोनः इसे एलएच हार्मोन बोलते हैं। यह हार्मोन ओव्यूलेशन के दौरान अंडाशय से अंडे को बाहर निकालने में मदद करता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

टेस्टोस्टेरोनः टेस्टोस्टेरोन एड्रेनल ग्रंथियों और अंडाशय द्वारा कम मात्रा में उत्पादित होता है। इससे सेक्स ड्राइव बढ़ती है। मूड अच्छा होता है। एस्ट्रोजन के साथ मिलने पर टेस्टोस्टेरोन महिला की मांसपेशियों और हड्डियों के द्रव्यमान के विकास करने में मदद करता है।

थायराइड हार्मोनः वजन से लेकर हृदय गति, ऊर्जा का स्तर, शरीर का तापमान, त्वचा-बाल-नाखूनों की सेहत आदि थायराइड हार्मोन पर निर्भर है। इस हार्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड रोग होने की आशंका रहती है।

इसलिए असंतुलित होते हैं महिला हार्मोन

MÁS HISTORIAS DE Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा

डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद

गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड

हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद

महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर

ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश

इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

मजबूत दिल पाने के आसान उपाय

हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस

महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा

स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size