Intentar ORO - Gratis
बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन
Grehlakshmi
|February 2025
कहते हैं कि जैसे-जैसे शादीशुदा जिंदगी की उम्र बढती जाती है, वैसे-वैसे साथ और गहरा होता चला जाता है लेकिन इन दिनों आसपास ऐसे कई किस्से सुनाई दे रहे हैं, जहां सालों साथ निभाने के बाद तलाक हो रहा है। लंबे साथ के बाद होने वाले अलगाव पर एक छोटी सी रपट।
'विवाह स्त्री और पुरुष के पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने की एक संस्था है।' शादी केवल एक लड़का या लड़की का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का रिश्ता भी है लेकिन वर्तमान समय में शादी का अर्थ पूरी तरह बदल गया है, आजकल एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान लेने के बाद घर बसाया जाता है। परिवार से ज्यादा आजकल कपल्स साथ में ही सारे निर्णय ले रहे हैं और अपनी दुनिया बसा रहे हैं। मिलेनियल्स और जेन जी बच्चे भी पैदा नहीं करना चाहते है, वो केवल आपस में खुश रहना चाहते हैं। कहावत है ना कि शादी का लड्डू जो खाए वो भी पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए लेकिन वर्तमान समय में शादी का लड्डू कुछ समय बाद ही फीका हो जाता है। भारत में शादी को हमेशा एक स्थायी रिश्ता माना जाता है, जहां लोग जिंदगी भर एक-दूसरे के साथ रहते हैं लेकिन हाल के कुछ सालों में एक नया ट्रेंड सामने आया है- ग्रे डिवोर्स। इसका मतलब है कि शादी के 15-20 साल बाद कपल्स एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं।
30 वर्षीय अंकिता अपने माता-पिता के तलाक को लेकर बेहद दुखी हैं। अंकिता ने अपनी दोस्त रीमा को बताया कि मेरी मां तलाक ले रही हैं। मुझे उनका ये फैसला बेहद अटपटा लग रहा है। शादी के 35 साल बाद कोई कैसे अलग हो सकता है। मेरे ससुराल वाले ये सुनकर मेरा बेहद मजाक बना रहे हैं। मेरे पिता की सरकारी नौकरी है अब वह रिटायर्ड हो गए हैं। अब ये दोनों अपनी जिंदगी अच्छे से आपस में बिता सकते थे लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि मेरी मां ने इतना बड़ा निर्णय ले लिया।
रीमा ने अंकिता को समझाते हुए कहा कि, 'तू परेशान मत हो। मैं तेरे साथ जाकर आंटी से बात करूंगी। हम कोई रास्ता जरूर निकालेंगे।' अंकिता ने कहा कि मेरी मां समझने को अब तैयार नहीं है। हम दोनों भाई-बहन ने मम्मा को काफी समझाने की कोशिश कि लेकिन मम्मा का कहना है कि मुझे अब अकेले अपनी जिंदगी बितानी है।
रीमा ने अंकिता को समझाते हुए कहा कि हो सकता है कि अंकल ने आंटी को हर तरह की आजादी नहीं दी होगी और उन्हें हमेशा घर संभालने के लिए कहा होगा जिसके कारण वो काफी परेशान रही होंगी। और अब जब तुम दोनों की जिम्मेदारी से मुक्त हो गई हैं तो वो अपनी जिंदगी को नये तरीके से जीना चाह रही हों।
Esta historia es de la edición February 2025 de Grehlakshmi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

