Intentar ORO - Gratis
क्यों है जरूरी महिला सशक्तीकरण
Grehlakshmi
|April 2024
एक स्त्री को ममता और प्रेम का आचरण धारण करने वाली कहा जाता है, लेकिन यह भी एक कटु सत्य है कि हमेशा पुरुषों के आगे एक स्त्री को भेदभाव, हिंसा, बुरा बर्ताव आदि का सामना भी करना पड़ता है।
एक तरफ जहां भारत की बेटियां टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में पुरुषों से काफी आगे है तो फिर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आखिर रुक क्यों नहीं रहे हैं? एनसीआरबी के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। आंकड़ों के मुताबिक, 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3, 13, 289 बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं। इन आंकड़ों से आजाद भारत में महिलाओं की वर्तमान स्थिति को देखा जा सकता है। यहां हर 16 मिनट में एक महिला का बलात्कार होता रहा है। हालांकि आज स्थिति यह है कि बलात्कार के संदर्भ में कठोरतम कानून होने के बावजूद इस तरह के प्रकरणों में कमी नहीं आ रही है। फिर समस्या कहां है? क्या कठोर कानून में कमी है? क्या समाज में कमी है? अनगिनत प्रश्न समाज के समक्ष मुंह बाए खड़ा है।
बढ़ते बलात्कार के क्या हैं कारण
रेप होने के कारणों में कुछ कारण भारतीय सिनेमा, वेब सीरीज और यहां तक कि कुछ टीवी सीरियल में दिखाई जाने वाली अश्लीलता को माना जाता है। लेकिन रेप के लिए सिनेमा रूपी माध्यम को या समाज के किसी खास वर्ग को कोसना या उसका नकारात्मक चित्रण करना उचित प्रतीत नहीं होता, क्योंकि आज हम उस दौर से बहुत आगे बढ़ चुके हैं। इंटरनेट क्रांति और स्मार्टफोन की सर्व सुलभता ने पोर्न या वीभत्स यौन-चित्रण को सबके पास आसानी से पहुंचा दिया है। अभी तो इंटरनेट पर एड के नाम पर भी अश्लीलता परोसी जाने लगी है। इन सब कंपनियों को इन बातों से कोई मतलब नहीं है कि इंटरनेट पर छोटे बच्चे पढ़ रहे हैं और उसी बीच में एड भी आ जाता है। इंटरनेट भी अब सहज उपलब्ध है। कल तक इसका उपभोक्ता केवल समाज का उच्च मध्य वर्ग या मध्य-वर्ग ही होता था, लेकिन आज यह समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ हो चुका है। यह सबके हाथ में है और लगभग फ्री है। कीवर्ड लिखने तक की जरूरत नहीं, आप बस मुंह से बोलकर ही गूगल को आदेश दे सकते हैं। इसलिए इस परिघटना पर विचार करना किसी खास वर्ग या क्षेत्र के लोगों के बजाय हम सबकी आदिम प्रवृत्तियों को समझने का प्रयास है। तकनीकें और माध्यम बदलते रहते हैं, लेकिन हमारी प्रवृत्तियां कायम रहती हैं या स्वयं को नए माध्यमों के अनुरूप ढाल लेती हैं।
Esta historia es de la edición April 2024 de Grehlakshmi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
