Facebook Pixel चमकते शहरों में उपेक्षित बेघर लोग | Jansatta - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

चमकते शहरों में उपेक्षित बेघर लोग

Jansatta

|

November 21, 2025

शहरीकरण की होड़ में गांव खाली हो रहे हैं और शहर बड़े हो रहे हैं, लेकिन गरीबों के लिए जगह सिकुड़ रही है। दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के तहत शहर को 'स्मार्ट' बनाने का सपना है, लेकिन इसमें बेघरों का कोई जिक्र नहीं।

- देवेंद्रराज सुथार

कड़ाके की ठंड में फुटपाथों पर बिखरी पुरानी रजाइयां, प्लास्टिक की फटी हुई चादरें और कभी-कभार धुंधली आग की लौ शहर की जगमगाती रोशनी से कटी हुई दुनिया जैसी लगती हैं।

कहीं से आई कोई छोटी-सी खबर चुपचाप दब जाती है कि कड़ाके की ठंड ने फिर कुछ जिंदगियां लील लीं। ये जिंदगियां उन गुमनाम चेहरों की हैं, जो पुल के नीचे सिकुड़ कर लेटी रहती हैं, रेलवे स्टेशन के कोने में दुबकी रहती हैं या किसी पार्क की टूटी बेंच पर आखिरी सांस लेती हैं, लेकिन ये मौतें केवल मौसमी हादसे नहीं हैं। ये हमारी व्यवस्था की तल्ख सच्चाई हैं, समाज की संवेदनहीनता का क्रूर आईना हैं।

कुछ समय पहले एक आंकड़ा 'सेंटर फार होलिस्टिक डेवलपमेंट' ने जुटाया था कि नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच महज 56 दिनों में दिल्ली में 474 बेघर लोगों की ठंड से मौत हो गई। यह आंकड़ा जिला स्तर के डेटा, अस्पताल के दस्तावेज और सर्वे पर आधारित था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली प्रशासन से विस्तृत रपट मांगी। मगर वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। फुटपाथ पर पड़ी लाशों को अक्सर अज्ञात शव मान कर दफना दिया जाता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 80 फीसद ऐसी मौतें बिना किसी पहचान के गुम हो जाती हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार, 2019 से 2023 तक पूरे देश में शीतलहर से 3,639 मौतें हुईं, जिनमें बेघर और गरीब तबका सबसे ज्यादा शिकार रहा। वर्ष 2024 में ही पूरे भारत में 3,238 मौतें हुईं, जो 2022 में हुई मौतों से 18 फीसद ज्यादा हैं। यानी शीतलहर अब पहले से अधिक घातक हो रही है।

MÁS HISTORIAS DE Jansatta

Jansatta

देश में लोकतंत्र खत्म करने की ताकत किसी में नहीं

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी में भी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की ताकत नहीं है।

time to read

2 mins

April 17, 2026

Jansatta

महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव 12 मई को : निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) की नौ सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 12 मई को होंगे।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

'भाजपा आई तो मछली खाने के लिए दिल्ली से लेनी होगी अनुमति'

पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया के सहारे भाजपा पर भावनात्मक प्रहार कर रही है।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

हरिवंश के राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुने जाने की संभावना

मनोनीत सदस्य हरिवंश के राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुने जाने की संभावना है क्योंकि उनके पक्ष में पांच प्रस्ताव प्राप्त हुए वहीं विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

गाजियाबाद से लापता आठ साल के बच्चे का शव नोएडा में हिंडन नदी में मिला

गाजियाबाद जिले के कनवानी गांव से लापता हुए आठ साल के एक बच्चे का शव गुरुवार सुबह नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में हिंडन नदी में मिला।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

'पाक के सोशल मीडिया खातों से श्रमिकों को भड़काया गया था'

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

time to read

2 mins

April 17, 2026

Jansatta

कांग्रेस ने बनाई समिति, सात दिन में रपट मांगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने इंदौर नगर निगम के एक हालिया सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर हुए विवाद से उभरे घटनाक्रम और अन्य मसलों की जांच के लिए समिति गठित की है।

time to read

1 mins

April 17, 2026

Jansatta Delhi

दिल्ली के 457 सरकारी स्कूलों ने दसवीं में दिए 100% नतीजे

दिल्ली के 457 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने सीबीएसई के 10वीं बोर्ड में शत फीसद नतीजे दिए हैं।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

खरा बनाम खोटा

हसफल संस्था की रीढ़ ईमानदार और परिश्रमी लोगों से बनती है।

time to read

3 mins

April 17, 2026

Jansatta

न्यायाधिकरणों से मंजूरी पर मतदाता कर सकेंगे मतदान

बंगाल पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

time to read

3 mins

April 17, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size