Facebook Pixel हादसों की रफ़्तार और जोखिम का सफ़र | Jansatta - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com
Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Obtenga acceso ilimitado a más de 9000 revistas, periódicos e historias Premium por solo

$149.99
 
$74.99/Año

Intentar ORO - Gratis

हादसों की रफ़्तार और जोखिम का सफ़र

Jansatta

|

November 14, 2025

हाल के महीनों में सड़क हादसों की रफ्तार में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। उनमें नाहक ही लोगों की जान चली गई, कई स्थायी तौर पर अपंग हो गए। अगर इस गंभीर होती समस्या के हल के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह देश के लिए एक मुश्किल चुनौती बन कर खड़ी हो जाएगी।

- विकेश कुमार बडोला

भारत में सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं हर साल बढ़ रही है। हाल के महीनों में सड़कों पर हादसों की रफ्तार में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। उनमें नाहक ही लोगों की जान चली गई, कई स्थायी तौर पर अपंग हो गए। अगर इस गंभीर होती समस्या के हल के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अकेले यह समस्या देश के लिए एक बड़ी चुनौती बन कर खड़ी हो जाएगी।

यों सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। यहां तक कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भी इस स्थिति को लेकर निराशा जता चुके हैं। खुद मंत्रालय की वेबसाइट पर वर्ष 2023 की दुर्घटनाओं के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा गया है कि वर्ष 2023 में भारतीय सड़कों पर 4,80,583 दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 1,72,890 लोगों की मृत्यु हुई तथा 4,62,825 लोग घायल हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों तथा घायलों की संख्या में 2022 की तुलना में वृद्धि हुई है। ये सभी आंकड़े डराते हैं।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर ये आंकड़े फिलहाल वर्ष 2023 तक के हैं। हालांकि इसके बाद 2024 और 2025 में सड़क हादसे अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं। विशेषकर 2025 अगस्त से लेकर अभी तक हुई कई सड़क दुर्घटनाओं ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। सबसे अधिक सड़क हादसे राजस्थान में हुए हैं। इस प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश से लगती इसकी सीमा पर पांच नवंबर को ही दो-तीन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि तीन नवंबर को जयपुर में नशे में धुत डंपर चालक ने सत्रह वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें तेरह लोगों की मौत हो गई। फलौदी में एक नवंबर को सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

MÁS HISTORIAS DE Jansatta

Jansatta

Jansatta

धुंध के पार का उजाला

'मैं जा रहा हूं। दरवाजा बंद कर लेना।

time to read

4 mins

April 26, 2026

Jansatta

विषमता की परतें

हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक प्रमुख हिस्से उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरों की हड़ताल चर्चा में रही और इसका मुख्य कारण उनकी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग थी।

time to read

4 mins

April 26, 2026

Jansatta

भूलने की आदत बन जाए मुसीबत

भूल जाने की आदत धीरे धीरे कब रोग बन जाए, कोई सोच भी नहीं सकता।

time to read

2 mins

April 26, 2026

Jansatta

जनता जो चाहे

सब कुछ आमने-सामने और एकदम दो टूकः दो-तीन दिन लंबी बहसें, लेकिन वही ढाक के तीन पात!

time to read

3 mins

April 26, 2026

Jansatta

तरबूज का दम सेहत रहे दुरुस्त

गर्मी के मौसम में मीठा-रसीला और ताजगी से भरा तरबूज सभी को ललचाता है।

time to read

2 mins

April 26, 2026

Jansatta Delhi

दोस्ती में दूरी

अजीब दुनिया है अपनी।

time to read

4 mins

April 26, 2026

Jansatta Delhi

केसीआर की बेटी कविता ने नई पार्टी 'टीआरएस' की शुरुआत की

तेलंगाना जागृति संगठन की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने शनिवार को तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) नामक नए राजनीतिक दल की शुरुआत की।

time to read

1 min

April 26, 2026

Jansatta

संघ के मूल्यों को ही आगे बढ़ाते हैं मोदी

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने प्रधानमंत्री के बारे में कहा

time to read

1 min

April 26, 2026

Jansatta Delhi

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक युवक की मौत

माडल टाउन थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर एक अस्पताल के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

time to read

1 min

April 26, 2026

Jansatta Delhi

'केजरीवाल ने अपने लिए मिले बंगले को शीशमहल 2 बनाया'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें जो बंगला मिला उसे 'शीशमहल 2' बना दिया।

time to read

1 min

April 26, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size