Intentar ORO - Gratis
महिलाओं में बढ़ता अवसाद का दायरा
Jansatta
|October 11, 2025
पारंपरिक समाज में अक्सर महिलाओं की भावनाओं और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसकी वजह से वे अवसाद जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करती हैं। महिलाओं का अवसादग्रस्त होना केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं है।
भारत जैसे देश में जहां पारंपरिक सोच और आधुनिक जीवनशैली आपस में टकराती हैं, वहां महिलाएं दोहरी चुनौतियों से गुजरती हैं।
एक ओर उनसे पारंपरिक भूमिकाएं निभाने की अपेक्षा की जाती है, दूसरी ओर आधुनिक प्रतिस्पर्धी समाज में बराबरी साबित करने का दबाव भी उन पर होता है। यह द्वंद्व की स्थिति उनके मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित करती है। पारंपरिक समाज में अक्सर महिलाओं की भावनाओं और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिससे वे अवसाद, चिंता और तनाव जैसी बीमारियों का सामना करती हैं। देश में महिलाओं का अवसाद से ग्रस्त होना केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक बहुआयामी सामाजिक समस्या है।
मानिसक तनाव और अवसाद से महिलाओं का जीवन बुरी तरह प्रभावित होने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में दिल को छूने वाली एक घटना घटी, जब अवसाद से ग्रस्त एक महिला सत्रह साल बाद अपने परिवार से मिली। झांसी की रहने वाली यह महिला वर्ष 2008 में अचानक लापता हो गई थी। हर जगह तलाशने के बाद परिवार ने मान लिया था कि शायद वह कभी लौट कर नहीं आएंगी। असल में यह महिला गंभीर अवसाद से जूझ रही थी। घरेलू दबाव और आर्थिक तंगी ने उसे भीतर से तोड़ दिया था। इसी मानसिक स्थिति में उसने घर छोड़ दिया और शहरों में भटकती रही। कई वर्षों तक उसने आश्रमों और पुनर्वास केंद्रों में जीवन बिताया। पिछले दिनों एक पुनर्वास केंद्र में आधार कार्ड और स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी पहचान की गई। उसके बाद इस महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया।
Esta historia es de la edición October 11, 2025 de Jansatta.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Jansatta
Jansatta
थोक महंगाई दिसंबर में आठ माह के उच्च स्तर 0.83% पर
विनिर्माण और खाद्य कीमतों में तेजी का असर
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
सिंधु बाहर; श्रीकांत, प्रणय व मालविका आगे बढ़े
इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
राजधानी में ठंड से थोड़ी राहत, पर पंजाब व हरियाणा में छूटी कंपकंपी
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
ईडी ने कुछ भी जब्त नहीं किया है, विचार करने का मतलब नहीं
तृणमूल की याचिका का निस्तारण करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर शुरू
अधिकारी के मुताबिक, व्यापार समझौते की वार्ता का यह समय महत्त्वपूर्ण है
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
'जुबिन गर्ग सिंगापुर में डूबने से पहले बहुत ज्यादा नशे में थे'
सिंगापुर की एक अदालत को बुधवार को बताया गया कि गायक जुबिन गर्ग पिछले साल सितंबर में लाजरस द्वीप के पास 'काफी नशे में' थे और लाइफ जैकेट पहनने से मना करने के बाद डूब गए थे।
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
नीट-पीजी 2025 का कटआफ घटाया गया
दो दौर के भर्ती परामर्श के बाद
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
छठे खिताब की उम्मीद में भारतीय टीम
भारत 16 अंडर-19 विश्व कप में पांच बार विजेता रहा है| अमेरिका से आज पहला मुकाबला
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
व्यापार घाटा 116 अरब डालर के स्तर पर पहुंचा
चीन को भारत से निर्यात में वृद्धि
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
यूएपीए : कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी दोषी करार
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कश्मीरी अलगाववादी और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) मामले में दोषी ठहराया।
1 min
January 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
