Intentar ORO - Gratis
विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने कहा एअर इंडिया बोइंग 787 की पांच दिनों में 66 उड़ानें रद्द
Jansatta
|June 18, 2025
विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने कहा
विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को कहा कि एअर इंडिया ने 12 जून से 17 जून के बीच बोइंग 787 से संचालित होने वाली 66 उड़ानें रद्द की हैं। एअर इंडिया के बोइंग 787-8/9 बेड़े में 33 विमान हैं।
डीजीसीए ने यह भी कहा कि एअर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की निगरानी में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई। वहीं, मंगलवार को विभिन्न कारणों से जहां एअर इंडिया की सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को बीच में ही विमान से उतरना पड़ा।
पिछले सप्ताह अहमदाबाद में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के दुर्घटनाग्रस्त होने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो गई थीं और डीजीसीए ने एअर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया था। डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की हाल में की गई निगरानी में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई। विमान और उससे संबंधित रखरखाव प्रणाली मौजूदा सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गई।
विमानन कंपनी ने कहा कि मंगलवार को डीजीसीए द्वारा ड्रीमलाइनर बेड़े की कड़ी जांच किए जाने के कारण एअर इंडिया ने छह अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान को विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया। दिल्ली-पेरिस उड़ान को उड़ान-पूर्व जांच के दौरान कुछ समस्याओं का पता चलने के बाद रद्द कर दिया गया। रद्द की गई अन्य उड़ानों में बंगलुरु-लंदन, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-वियना, दिल्ली-दुबई और मुंबई-सैन फ्रांसिस्को शामिल हैं। इसके अलावा, एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार सुबह इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया।
Esta historia es de la edición June 18, 2025 de Jansatta.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Jansatta
Jansatta
सुखना झील को और कितना सुखाओगे
प्रधान न्यायाधीश ने चिंता जताते हुए कहा
1 mins
January 22, 2026
Jansatta
कोई भी शक्ति निरकश नहीं हो सकता
मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा
3 mins
January 22, 2026
Jansatta
निजाता की निधि
सूचना के इस असीमित एवं अनियंत्रित प्रवाह के दौर में हम सब सार्वजनिक प्रदर्शन को आतुर हैं।
4 mins
January 22, 2026
Jansatta
गौतमबुद्धनगर में पांच साल में 546 जिंदगियां खत्म
सर्दी के सितम के साथ ही दिल्लीएनसीआर, खासकर गौतमबुद्धनगर की सड़कों पर मौत का सफेद साया और गहराता जा रहा है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta
हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार, लेकिन अभी भी बहुत खराब श्रेणी में
राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण में हल्का सुधार देखा गया, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है।
1 min
January 22, 2026
Jansatta
दो बड़े नालों का होगा ड्रोन से सर्वेक्षण, 47 स्थानों पर हर महीने होगी पानी की जांच
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक और तकनीक-आधारित योजना 2028 (मिशन मोडएक्शन प्लान) की घोषणा की है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta
दिल्ली पुलिस का दावा वर्ष 2025 में संगीन अपराधों में कमी, वसूली बनी बड़ी चुनौती
राजधानी में पिछले वर्ष आपराधिक वारदातों में कमी आने का दावा दिल्ली पुलिस ने बुधवार को किया।
1 min
January 22, 2026
Jansatta
शिक्षा में नवाचार की चुनौतियां
दावा किया जाता है कि वैश्विक स्तर पर विज्ञान और नवाचार के मामले में भारत तेजी से उभर रहा है।
5 mins
January 22, 2026
Jansatta Delhi
भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी, श्रृंखला में भारतीय टीम ने बनाई 1-0 की बढ़त
1 min
January 22, 2026
Jansatta
पर्यावरण की परवाह
देश में अवैध और अवैज्ञानिक तरीके से खनन तथा इसके पर्यावरण पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।
2 mins
January 22, 2026
Listen
Translate
Change font size

