Intentar ORO - Gratis
निष्क्रियता का घेरा
Jansatta Lucknow
|September 01, 2025
नव जीवन की सबसे बड़ी शक्ति उसका सक्रिय और सृजनशील होना है। जब मन किसी कार्य में नहीं लगता, नई चीजें सीखने या करने से दूरी बढ़ जाती है और आलस्य धीरे-धीरे जीवन पर हावी होने लगता है, तब यह केवल समय की बर्बादी नहीं, बल्कि आत्मा की ऊर्जा का क्षय है।
यह स्थिति मनुष्य को उस दिशा में ले जाती है, जहां वह जीवन की गतिशीलता खो बैठता है और भीतर से रिक्तता अनुभव करता है। किसी भी समाज या व्यक्ति की उन्नति इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितने उत्साह से नित नए कार्यों में प्रवृत्त होता है। मगर जब मन किसी काम में न लगे और शरीर आलस्य के बोझ से दबा रहे, तब न केवल व्यक्तिगत विकास रुकता है, बल्कि सामाजिक योगदान भी नगण्य हो जाता है।
मन का किसी काम में न लगना कई बार परिस्थितियों का परिणाम होता है। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, निराशाएं या असफलताएं मन को थका देती हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई अदृश्य दीवार हमारे और हमारे लक्ष्य के बीच खड़ी हो गई हो। जब यह मनःस्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इंसान काम करने से बचने लगता है, नई चुनौतियों से दूर भागता है और वही पुरानी राहों पर चलने में सहज महसूस करता है। यह मनोवैज्ञानिक जड़ता धीरे-धीरे आलस्य का रूप धारण कर लेती है, जो व्यक्ति की कार्यक्षमता को कुंद कर देता है।
Esta historia es de la edición September 01, 2025 de Jansatta Lucknow.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
हरियाली बढ़ाने के लिए अब मिल सकेगा कार्बन क्रेडिट
हरियाली बढ़ाने वाली एजेंसियां अब हरियाली बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट भी पा सकेंगी।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
भारत-चीन विकास में साझेदार हैं, एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं
विकास के लिए बीमा की तरह है। सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी। भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए। मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार शाम जापान से तियानजिन पहुंचे थे।
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
सितंबर में होगी भारी बारिश, अगस्त में भी हुई खूब बरसात
रोड, मंडी-धरमपुर रोड और औट-सैंज रोड सहित कुल 822 सड़कें बंद हैं।
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
गोत्र है भारतीय सभ्यता की धार्मिक संरचना का मूलाधार
रतीय वैदिक परंपरा में गोत्र शब्द अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक अवधारणा भा को व्यक्त करता है।
3 mins
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
आपदाओं के बीच जवाबदेही का सवाल
पिछले कुछ समय से असामान्य बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने किसानों से लेकर आम लोगों को चिंता में डाल दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही मची है। ऐसे में केवल प्रकृति का विकराल रूप लेने की बात कह कर हम अपनी जिम्मेदारियों और जवाबदेही से बच नहीं सकते।
4 mins
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
बिहार : सभी मतदाताओं को नए पहचान पत्र जारी होंगे
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा नए मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
'कांग्रेस ने तय नियम के तहत नहीं दी नाम काटने की सिफारिश'
बिहार में कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग के तय नियमों के तहत नाम काटने की सिफारिश नहीं दी है। रविवार को निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
'अमेरिकी शुल्क को अवसर में बदल सकता है भारत'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलाल ने आत्मनिर्भरता की पुरजोर वकालत करते हुए रविवार को कहा कि अमेरिका द्वारा 50 फीसद शुल्क लगाए जाने से उत्पन्न चुनौतियों को भारत वैश्विक स्तर पर अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के अवसर में बदल सकता है।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
वाहन का उपयोग ‘सार्वजनिक स्थान’ पर ना होने पर मोटर वाहन कर नहीं लगाया जाना चाहिए : शीर्ष न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि मोटर वाहन कर की प्रकृति प्रतिपूरक है और अगर किसी वाहन का उपयोग नहीं किया जाता है या 'सार्वजनिक स्थान' पर इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उसके मालिक पर मोटर वाहन कर का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Lucknow
साझेदारी की राह
शुल्क संघर्ष बढ़ने के बीच भारत और जापान ने अपने विशेष रणनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ करने के वास्ते अगले दस वर्षों के लिए साझेदारी का एक नया खाका तैयार किया है।
2 mins
September 01, 2025
Listen
Translate
Change font size