Intentar ORO - Gratis
विकेंद्रित विकास की संतुलित राह
Jansatta Chandigarh
|November 19, 2025
लघु कंपनियों का देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि ये रोजगार सृजन, देश के आर्थिक और क्षेत्रीय विकास में अहम योगदान देती हैं। लघु उद्योगों की तरह काम कर रहीं ये कंपनियां नवोदित उद्यमियों के लिए एक प्रवेश द्वार बनाती हैं।
व्या वसायिक और औद्योगिक गतिविधियों के संचालन में बड़ी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ छोटी कंपनियों, यानी लघु उद्योगों की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण है।
जो नवउद्यम, साझेदारी फर्म और अन्य लघु उद्यमी अपने व्यवसाय को निगमित स्वरूप में संचालित करना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी का लघु स्वरूप काफी उपयोगी होता है। इसमें कम औपचारिकताओं को पूरा करने की जरूरत के साथ निगमित संस्था का लाभ लिया जा सकता है। कंपनी अधिनियम 2013 में लघु कंपनी की अवधारणा को भी सम्मिलित किया गया है। इस अधिनियम के अनुसार एक निजी कंपनी जिसकी चुकता अंश पूंजी 50 लाख रुपए से अधिक न हो वह इस श्रेणी की कंपनी होगी, सरकार चाहे तो चुकता अंश पूंजी के रूप में इससे अधिक राशि का निर्धारण कर सकती है, लेकिन यह राशि पांच करोड़ रुपए से अधिक नहीं होगी या वह कंपनी जिसकी साल भर में आय अपने अंतिम लाभ-हानि खाते के अनुसार दो करोड़ रुपए से अधिक न हो या ऐसी उच्च राशि जो सरकार द्वारा निर्धारित की जा सकती है, लेकिन यह 20 करोड़ रुपए से अधिक नहीं होगी, वह एक लघु कंपनी मानी जाएगी। कंपनी की सालाना कमाई का आशय किसी वित्तीय वर्ष के दौरान कंपनी द्वारा वस्तुओं की बिक्री, आपूर्ति या वितरण से या प्रदान की गई सेवाओं या दोनों से प्राप्त राशि का कुल मूल्य है।
लघु कंपनियों को कंपनी अधिनियम 2013 के अंतर्गत कई छूट और सुविधाएं मिलती हैं। जैसे कंपनियों को अपना नकद प्रवाह विवरण तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती। इन कंपनियों को साल में चार बोर्ड बैठकों के स्थान पर केवल दो बोर्ड बैठकें बुलाने की जरूरत होती है, साथ ही कंपनी के वार्षिक रिटर्न पर कंपनी सचिव या केवल एक निदेशक के हस्ताक्षर की जरूरत रहती है। लेखा परीक्षकों को आंतरिक वित्तीय नियंत्रणों की सूचना देने की आवश्यकता नहीं होती है। इन कंपनियों के लिए लेखा परीक्षकों को अनिवार्य रूप से बार-बार बदलने का प्रावधान भी लागू नहीं होता है। छोटी कंपनियों पर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन में विफल रहने पर अन्य कंपनियों पर जो जुर्माना लगाया जाता है, उसकी तुलना में इन कंपनियों यानी लघु उद्योगों के लिए जुर्माने की राशि काफी कम होती है। लघु कंपनियों पर अनुपालन का बोझ कम रहता है, जिससे उनको अपने व्यवसाय के विकास पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती है।
Esta historia es de la edición November 19, 2025 de Jansatta Chandigarh.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Jansatta Chandigarh
Jansatta Chandigarh
उद्योग को अनुसंधान एवं विकास पर खर्च बढ़ाना होगा : नीति आयोग
नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने मंगलवार को कहा कि सरकार सुधार जारी रखेगी और भरोसा-आधारित शासन के मूलभूत पहलुओं पर काम करेगी।
1 min
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रन से हराकर करारी शिकस्त दी
तेज गेंदबाज नाहिद राणा के पांच विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने मंगलवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन 104 रन से जीत हासिल की।
1 min
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
सनातन धर्म को समाप्त किया जाना चाहिएः उदयनिधि
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन की ओर से सनातन धर्म पर किए गए नए हमलों की कड़ी आलोचना की।
1 mins
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
अन्नाद्रमुक के 30 विधायकों का टीवीके को समर्थन का एलान
यह आरोप भी लगाया कि पार्टी के महासचिव पलानीस्वामी द्रमुक के समर्थन से सरकार बनाना चाहते थे।
1 mins
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
युवाओं को जोड़ेगा रील और मशाल डिजाइन मुकाबला
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने अहमदाबाद में होने वाले 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए लय बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को युवाओं के लिए रील बनाने के मुकाबले सहित देश भर में तीन पहल शुरू करने की घोषणा की।
1 mins
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
सोने के प्रति भारतीयों का मोह आयात की बड़ी वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर मितव्ययिता अपनाने की अपील के बीच भारत में सोने का बढ़ता आयात चर्चा का केंद्र बन गया है।
2 mins
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
सीबीआइ निदेशक की तलाश शुरू, प्रधानमंत्री आवास पर बैठक
नए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) निदेशक की तलाश शुरू हो गई है।
1 min
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
कौन बनेगा केरलम का मुख्यमंत्री, घोषणा आज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केरलम के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्षों समेत कई नेताओं के साथ मंत्रणा की।
1 min
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
डिजिटल कृषि मिशन से करोड़ों किसानों को मिली नई पहचान
किसानों की आय बढ़ाने में डिजिटल कृषि मिशन की भूमिका अहम हो गई है।
1 mins
May 13, 2026
Jansatta Chandigarh
'वैज्ञानिक प्रगति के वैश्विक विमर्श को संकीर्ण नजरिए से देखा गया'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गणित के क्षेत्र में भारतीय सभ्यता के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया भर में वैज्ञानिक प्रगति को लंबे समय से संकीर्ण नजरिए से देखा गया और उन ऐतिहासिक विकृतियों को सुधारने की आवश्यकता है।
1 mins
May 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
