Intentar ORO - Gratis
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा आतंकवाद के संदर्भ के बिना एससीओ का घोषणापत्र स्वीकार्य नहीं
Jansatta Chandigarh
|June 28, 2025
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के घोषणापत्र में भारत आतंकवाद का उल्लेख चाहता था लेकिन एक सदस्य देश को यह स्वीकार्य नहीं था।
जयशंकर ने कहा कि इस मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दृष्टिकोण सही था क्योंकि एससीओ का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से लड़ना है और इस संदर्भ (आतंकवाद पर भारत की चिंता) के बिना सिंह ने परिणामी दस्तावेज को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
सिंह ने गुरुवार को पहलगाम आतंकवादी हमले का उल्लेख नहीं करने और पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद पर भारत की चिंताओं पर स्पष्ट रूप से ध्यान नहीं देने पर एससीओ के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि सिंह ने रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में आतंकवादी हमले को बयान में शामिल करने की मांग की जबकि पाकिस्तानी पक्ष ने बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों पर एक पैराग्राफ रखने पर जोर दिया, जो नई दिल्ली को जिम्मेदार ठहराने का स्पष्ट प्रयास था।
जयशंकर ने सिंह के रुख के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि आम सहमति से चलने वाले एससीओ का उद्देश्य आतंकवाद से लड़ना है। उन्होंने कहा, 'रक्षा मंत्रियों की बैठक के घोषणापत्र पर चर्चा में एक देश ने कहा कि नहीं, हम इसका संदर्भ नहीं चाहते हैं। आप अनुमान लगा सकते हैं कि कौन सा देश रहा होगा।' जयशंकर ने कहा कि एससीओ सर्वसम्मति से चलता है लेकिन जब एक देश ने कहा कि वह आतंकवाद का कोई
जयशंकर ने कहा कि एससीओ सर्वसम्मति से चलता है लेकिन जब एक देश ने कहा कि वह आतंकवाद का कोई उल्लेख स्वीकार नहीं करेगा तो यह स्वीकार्य नहीं
उल्लेख स्वीकार नहीं करेगा तो सिंह ने कहा कि घोषणापत्र भारत को स्वीकार्य नहीं है।
Esta historia es de la edición June 28, 2025 de Jansatta Chandigarh.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Jansatta Chandigarh
Jansatta Chandigarh
अनिल अंबानी के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी का मामला
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने उद्योगपति अनिल अंबानी एवं रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है।
1 min
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
अरावली : खनन की इजाजत के सवाल पर पहले विशेषज्ञों की राय ली जाएगी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह पहले विशेषज्ञों की राय लेगा कि क्या अरावली इलाके में खनन की इजाजत दी जा सकती है और अगर हां तो किस हद तक।
1 mins
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
विश्व चैंपियन गुकेश और नीमन का मैच ड्रा रहा
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मिडिल गेम में कुछ तनावपूर्ण क्षणों से गुजरने के बाद प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के पहले दौर में अमेरिका के हैंस मोके नीमन के साथ ड्रा खेला।
1 min
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
हवाई टिकट 48 घंटे के भीतर रद्द करने पर नहीं लगेगा शुल्क
विमान यात्री अब बुकिंग के 48 घंटों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हवाई टिकट रद्द करा सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं।
1 min
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
मी टू आंदोलन से कुछ बदलाव जरूर आए हैं
अ भिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का मानना है कि मी टू आंदोलन से कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई आरोपी आज भी फल-फूल रहे हैं।
2 mins
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर बेहतर स्थिति में
जम्मू-कश्मीर ने तेज गेंदबाज औकिब नबी की धारदार गेंदबाजी से कर्नाटक के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए गुरुवार को यहां तीसरे दिन मयंक अग्रवाल के नाबाद शतक के बावजूद पहली पारी में मेजबान टीम का स्कोर पांच विकेट पर 220 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा।
1 min
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
एनसीईआरटी मामले में जवाबदेही तय करेंगे, कार्रवाई होगी : प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अध्याय शामिल किए जाने को लेकर गुरुवार को नाराजगी जताई।
1 min
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
फिल्मों की सफलता का भी बदल रहा मापदंड
दलते समय के साथ फिल्मों की सफलता का भी मापदंड बदल रहा है।
2 mins
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
किसानों के हितों को होगा गंभीर नुकसान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन फाइलों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाने के लिए किया ताकि वह एक ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करें, जिससे भारतीय किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होगा।
1 mins
February 27, 2026
Jansatta Chandigarh
बिहार : हजारों करोड़ रुपए के बकाए पर सवाल
कर के रूप में 248.58 करोड़ रुपए बकाया है, जबकि वाहनों पर कर के रूप में 183.39 करोड़ रुपए की वसूली लंबित है।
1 mins
February 27, 2026
Listen
Translate
Change font size

