Facebook Pixel पर्यटन में लहराए हमारा परचम | Hindustan Times Hindi - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

पर्यटन में लहराए हमारा परचम

Hindustan Times Hindi

|

August 14, 2025

घाना की प्रसिद्ध लेखिका लैला गिफ्टी अकिता ने लिखा है, 'हर यात्रा एक धन्य साहसिक कार्य है।' वाकई, किसी जमाने में सड़कें भी नहीं थीं, इंसान की आबादी से ज्यादा हिंसक पशुओं की संख्या थी, देश घूमना आसान नहीं था। समय बदला और अब पर्यटन विकास, अध्ययन, मनोरंजन और रोजगार का बड़ा माध्यम बन गया है। अब यह विकसित भारत निर्माण में योगदान दे रहा है। आइए, आज स्वतंत्रता विशेष श्रृंखला की दूसरी कड़ी में पर्यटन पर डालते हैं एक नजर ...

भारत प्राचीनकाल से पर्यटन का देश है। भारत के विकास में पर्यटन की भूमिका बहुत जरूरी है। जब आप किसी नई जगह जाते हैं, तो केवल मंजिल नहीं, बल्कि आप खुद को भी खोजते हैं। आज यह बात सर्वमान्य है कि पर्यटन संस्कृतियों के बीच समझ, सहिष्णुता और एकता के द्वार खोलता है। आज दुनिया में पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता प्रमाण है कि लोगों में सैर-सपाटे की चाहत बढ़ती दिख रही है, क्योंकि हर पर्यटन स्थल एक दर्पण है, जहां सुंदरता है, इतिहास है और आश्चर्य की भावना है।

भारत के लोग इस मामले में बेहद खुशकिस्मत हैं कि यहां की भौगोलिक बनावट, अनेकानेक मौसम और आबोहवा हमें कई किस्म की विविधताओं का उत्सव देती है। जब रेतीले समुद्री तट, सुनहले रेगिस्तान, नदियां, अनेक तीर्थ, पहाड़ों की बर्फीली चोटियां, बहुरंगी नगरीय संस्कृति, पर्व-त्योहार और रस्म-रिवाज का ताना-बाना हमें भाव-विस्मित कर देता है। यही वजह है, अतुल्य भारत अपनी सभ्यता की आत्मा को महसूस करने का न्योता दुनिया को देता है। हमें सोचना चाहिए कि अपने पर्यटन क्षेत्र में विकसित होने के लिए और सर्वाधिक पर्यटकों को भारत में आकर्षित करने के लिए हमें क्या कदम उठाने पड़ेंगे?

आज से 15 वर्ष पहले पूर्वी एशियाई देशों की यात्रा के दौरान मुझे इंडोनेशिया पर्यटन की दृष्टि से बहुत प्रेरक, अनुकरणीय और स्मरणीय लगा था। मैंने वहां के बहुत स्वच्छ समुद्री तटों, खालिस संस्कृति से जुड़ी हुई विभिन्न कला, पवित्र बोरोबुदुर के मंदिरों की श्रृंखला और अद्भुत आध्यात्मिक पर्यटन के केंद्र बाली के दर्शन किए थे। तब खयाल आया था कि अपना देश ऐसी विरासत के मामले में कितना समृद्ध है और हमें अपने यहां पर्यटन विकास के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।

MÁS HISTORIAS DE Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

अंतिम पलों में हालैंड के गोल से नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में

नॉर्वे के साढ़े छह फुट लंबे इर्लिंग हालैंड ने 86वें मिनट में दाईं ओर से पैट्रिक बर्ग के पास पर गोल के सामने गेंद को बस प्यार से धकेल भर दिया।

time to read

1 mins

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

सुरक्षा चिंताओं ने रोकी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत

भारत में व्यावसायिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं की शुरुआत अभी तक अटकी हुई है।

time to read

2 mins

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

ऐप हैक कर पाठ्य सामग्री बेचते थे

उत्तर जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन कोचिंग संस्थान का ऐप हैक कर उसकी वीडियो पाठ्य सामग्री टेलीग्राम पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

लेटरहेड पर लिखा नाम मायने नहीं रखता : गोर

भारत में अमेरिकी राजदूत इंडो पैसिफिक विवाद पर बोले

time to read

1 min

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

अनजान विर्टानेन की हैरतंगेज वापसी, नंबर चार बेन को बाहर किया

चौथी वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन मंगलवार को विम्बलडन 2026 के पहले ही दौर में सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बन गए।

time to read

1 mins

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

कीटनाशक निगलने से महिला की मौत, पति गंभीर

द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक दंपती द्वारा कथित तौर पर कीटनाशक निगलकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

time to read

1 mins

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दंपति पर केस दर्ज

मुखर्जी नगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाला शख्स एक 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर गांव ले गया।

time to read

1 min

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

कांग्रेस ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री के बयान को आधार बनाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

time to read

1 min

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

मेडटेक लैब में तैयार की जाएगी स्वदेशी डेंगू किट

चिकित्सा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईसीएमआर की पहल पर नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च (एनआईएचआर) में मेडटेक लैब तैयार की जा रही है।

time to read

1 min

July 01, 2026

Hindustan Times Hindi

अब स्थान नहीं, मूड के हिसाब से घूम रहे लोग

नई वैश्विक ट्रैवल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

time to read

1 mins

July 01, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size