Intentar ORO - Gratis
टॉल्सटाय का घर देखा मानो तीरथ कर लिया
Hindustan Times Hindi
|July 20, 2025
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में एमए करनेवाले प्रख्यात चित्रकार और कथाकार रामकुमार का जन्म शिमला में हुआ। भारत के सर्वश्रेष्ठ अमूर्त चित्रकारों में गिनती होने के साथ-साथ इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी खासी ख्याति पाई। 'घर बने घर टूटे', 'एक चेहरा', 'समुद्र', 'झींगुरों का स्वर' और 'यूरोप के स्कैच' जैसी चर्चित कृतियों के लेखक तथा पद्मश्री से सम्मानित रामकुमार के यात्रा-संस्मरण 'टॉल्सटाय के घर में' से प्रस्तुत है संपादित अंश...
-
आकाश गहरे नीले रंग का था। बिखरी धूप में मॉस्को की चमचमाती सड़कों पर उजले हरे रंग के पेड़ों और सड़कों पर टहलते लोगों की परछाइयां अजीब-अजीब सी आकृतियां बना रही थीं। लोगों में एक प्रकार का उल्लास था, क्योंकि मॉस्को में धूप के दिन अधिक देर तक नहीं टिकते।
हमारी कार 70 मील की रफ्तार से भागी जा रही थी। छोटे-छोटे गांव, छोटे-छोटे शहर पीछे छूटते जा रहे थे। 150 मील की यात्रा हमने तीन घंटों में पूरी की और हम यासनाया पोलयाना के बड़े फाटक पर जा पहुंचे।
लगभग सौ-डेढ़ सौ घरों के एक छोटे-से गांव के सिरे पर टॉल्सटाय का घर है, जिसके चारों ओर दूर-दूर तक फैले हुए बाग-बगीचे हैं। पास ही एक तालाब है, जिसके किनारे टॉल्सटाय घंटों जाकर बैठे रहते थे। आजकल इस मकान को सरकार ने म्यूजियम बना दिया है, जिसमें टॉल्सटाय का सारा सामान तरतीबवार रखा हुआ है। छुट्टी न होने पर भी उस दिन वहां लगभग 1,000 पुरुष-स्त्रियां और बच्चे म्यूजियम देखने आए हुए थे।
म्यूजियम के डायरेक्टर ने हमारे साथ एक ऐसे व्यक्ति को कर दिया, जो टॉल्सटाय के सेक्रेटरी रह चुके थे। उनकी अवस्था 70 वर्ष के लगभग थी, परंतु उनकी मुद्रा को देखकर ऐसा जान पड़ा, मानो टॉल्सटाय की चर्चा करते समय अब भी वह स्वर्गीय सुख का अनुभव करते हों।
'यह वह पेड़ है, जिसकी छाया में बैठकर टॉल्सटाय किसानों को पढ़ाया करते थे। यही नहीं टॉल्सटाय ने अपनी मां द्वारा लगाए गए बाग और पेड़ों की बहुत सावधानी के साथ रक्षा की। जब वह ढाई वर्ष के थे, तभी उनकी मां मर गईं, परंतु टॉल्सटाय उन्हें आजीवन नहीं भूल सके।...' हमारे गाइड धीरे-धीरे रूसी भाषा में कहते जा रहे थे और यूरा मेरे लिए अनुवाद करता जा रहा था।
Esta historia es de la edición July 20, 2025 de Hindustan Times Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Hindustan Times Hindi
Hindustan Times Hindi
संभल में मस्जिद पर चला बुलडोजर
कसेरूआ गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।
1 min
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
मैच में रेफरी के फैसले का विरोध करने पर मिलेगा रेड कार्ड
विश्व कप में खिलाड़ियों को मैदान के अंदर और बाहर भी बेहद कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।
1 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
छेड़छाड़ में पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेल के मामले को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ।
1 min
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
दुआ ने बदली दीपिका की दुनिया
काम के घंटों पर विवाद हो या सोशल मीडिया की ट्रोलिंग ... दीपिका पादुकोण अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहती हैं। मां बनने के बाद पहली बार दीपिका ने न सिर्फ अपनी नन्ही बेटी दुआ के साथ अपनी बदलती दुनिया पर खुलकर बात की, बल्कि इंडस्ट्री में मौजूद दोहरे मानदंडों पर भी सवाल उठाए
3 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
कड़वा खाना कितना जरूरी
मीठा-मीठा गप्प, कड़वा-कड़वा थू .. । जीवन से लेकर स्वाद तक के लिए यह एक प्रचलित कहावत है। हालांकि, भारतीय खानपान इसका अपवाद है। यहां कड़वे स्वाद की एक समृद्ध परंपरा रही है। दरअसल, यह मौसम के मिजाज और शरीर के संतुलन को साधने का विज्ञान है। जिसे हम अक्सर कड़वा समझकर नजर अंदाज कर देते हैं, वही स्वाद हमारे लिए कैसे फायदेमंद साबित होता है, जानिए लेखिका और थेरेपिस्ट तारा दास से
3 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत और खिताब: प्रज्ञान
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा इतिहास रचते हुए नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
1 min
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi New Delhi
दो मेंढक
दो मेंढक थे। एक रहता था ओर्लिन में और दूसरा रहता था चिनचिनीय शहर के बीच बहते स्वच्छ पानी के चश्मे के किनारे। ओर्लिन और चिनचिनीय दोनों शहरों में खासा अंतर था। दोनों मेंढक भी एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं जानते थे, लेकिन दोनों के मन में एक साथ एक समान इच्छा जाग्रत हुई, 'चल, दुनिया देखें!'
2 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
14 घंटे सफर कर डेबिट कार्ड लौटाया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अमेरिकी महिला पर्यटक ने बताया कि एक अनजान युवक ने उसका खोया हुआ डेबिट कार्ड लौटाने के लिए 14 घंटे का सफर तय किया।
1 min
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
भाजपा विधायक राजू सिंह हत्या में दोषी करार
हर्ष फायरिंग में महिला आर्किटेक्ट की मौत में बिहार के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने गैर-इरादतन हत्या और हथियार अधिनियम में दोषी ठहराया है।
1 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
लग्जरी कार से सांपों की तस्करी, प्रॉपर्टी डीलर धरा
दोमुंहे सांपों (रेड सैंड बोआ) की तस्करी करने वाले प्रॉपर्टी डीलर को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
1 min
June 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
