Intentar ORO - Gratis
पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग की पहलः इस बार 7.40 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
|June 04, 2025
पर्यावरण संरक्षण और वनस्पति वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने इस बार बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग अबकी बार 7.40 लाख पौधे तैयार कर रहा है, जो पिछले साल की तुलना में करीब दो लाख अधिक है। पिछले साल करीब सवा पांच लाख पौधों की तुलना में इस बार पौधारोपण के लिए अधिक पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
वन विभाग की इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है, बल्कि इससे वनस्पति और जीव-जन्तुओं के लिए भी बेहतर परिस्थितियां बनेंगी। वन विभाग की ओर से पर्यावरण दिवस पर 5 जून को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
वन विभाग की योजना
वन विभाग की योजना के अनुसार, इस बार पौधरोपण अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का चयन किया है, जो स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल होंगे। वन विभाग के अधिकारी पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन करने में जुटे हुए हैं, ताकि पौधे सही तरीके से उग सकें और उनका संरक्षण हो सके।
वन विभाग की इस पहल से न केवल वनों का विस्तार होगा, बल्कि इससे भूमि की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। पौधरोपण से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पेड़-पौधे बरसात में भी मददगार होते हैं और बरसात की इस समूचे इलाके को अब सख्त जरूरत पड़ने लगी है, क्योंकि कुएं बरसात में निरंतर गिरावट आने से सूख चुके हैं और लोग पेयजल योजनाओं पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।
Esta historia es de la edición June 04, 2025 de Haribhoomi Rohtak Mahendraghar.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
कल बाधित रहेगी श्यामपुरा व नावां पावर हाउस की बिजली
132 केवी पावर हाउस सतनाली से संबंधित 33 केवी पावर हाउस श्यामपुरा व नावां चलने वाले फीडरों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बाधित रहेगी।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
मेरे राम का सजा है दरबार भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के तत्वावधान में मंगलवार रात महेंद्रगढ़ रोड स्थित कर्मचारी कॉलोनी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
रेनू ने भारतीय सेना में संभाला स्क्वाड्रन लीडर का कार्यभार, छोटी बहन कीर्ति को 110 किलोमीटर लंबी दौड में मिला गोल्ड मेडल
दृढ़ निश्चय और कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है, यह साबित करके दिखाया है भंगारका गांव की रेनू यादव और कीर्ति यादव ने। इन दोनों बहनों में सफलता हासिल करने की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है, बड़ी रेनू यादव ने भारतीय वायु सेना में बतौर स्क्वाड्रन लीडर का कार्यभार संभाला है। दूसरी तरफ छोटी बहन कीर्ति यादव ने उत्तराखंड में आयोजित 110 किलोमीटर लंबी दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।
2 mins
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
शारीरिक नहीं मानसिक समस्या है शाई ब्लैडर सिंड्रोम
स मीर समझ नहीं पा रहा था कि आखिर मोना इतनी परेशान क्यों है? इतने अच्छे म्यूजिक कंसर्ट को बीच में ही छोड़कर घर क्यों जाना चाहती है, जबकि उन्होंने काफी महंगे टिकट खरीदे थे।
3 mins
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
कम्युनिटी हाल में हुई सतनाली ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मीटिंग
1 mins
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
एलएन ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में किया पौधरोपण
महेंद्रगढ़। गांव माधोगढ़ स्थित एलएन ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
ब्रेन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से ग्रसित हैं सलमान खान
हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने एक शो के दौरान ब्रेन एन्यूरिज्म, आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन (एवीएम) और ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया, तीन गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का जिक्र किया।
2 mins
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
सूरज डिग्री कॉलेज की छात्रा अनुराधा ने चौथा व शीतल ने विश्वविद्यालय में पाया आठवां स्थान
हरिभूमि न्यूज।महेंद्रगढ़
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन परेशान
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है। हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई।
1 mins
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Mahendraghar
कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह मेटाबॉलिक डिसऑर्डर
मेटाबॉलिक डिसऑर्डर वास्तव में कोई एक रोग नहीं है बल्कि कई रोगों की वजह हो सकता है। इसके लक्षणों को इग्नोर करना सीरियस कंडीशन को उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में इसके कारण, लक्षण और बचाव के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
2 mins
July 03, 2025
Listen
Translate
Change font size
