Intentar ORO - Gratis
अपनी ही बिसात पर मात खा गए ट्रंप
Dainik Jagran
|August 18, 2025
जब तक यूक्रेन युद्ध को लेकर वार्ताओं का दौर जारी रहेगा तब तक रूसी तेल खरीद के मामले में भारत पर भी अतिरिक्त टैरिफ का बोझ नहीं पड़ना चाहिए
-
इस बात पर शायद ही किसी को आश्चर्य हुआ हो कि राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच शिखर वार्ता से कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। आश्चर्य इस बात पर हुआ कि 'पुतिन ने युद्धविराम से इन्कार किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे' की धमकी देकर शिखर वार्ता में जाने वाले ट्रंप तीन घंटे चली वार्ता से यह कहते हुए कैसे निकले कि वे 'अस्थायी युद्धविराम की जगह स्थायी शांति समझौते को प्राथमिकता देंगे।' उनके बदले सुरों से तो यही संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति पुतिन अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखकर उनकी राय बदलने में कामयाब रहे। इसे देखकर यही लगता है स्वनामधन्य सौदा-निपुण ट्रंप साहब की कोई चाल कारगर नहीं सिद्ध हो पाई।
शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि हम ईमानदारी से चाहते हैं कि यूक्रेन का संघर्ष समाप्त हो, पर इसके स्थायी और दीर्घकालिक समाधान के लिए हमें उसके बुनियादी कारणों को दूर करना होगा। पुतिन शुरू से ही यूक्रेन को नाटो में शामिल करने और यूक्रेन में रूस विरोधी सरकार लाने के कथित षड्यंत्र को इस संघर्ष का बुनियादी कारण मानते रहे हैं। यही दलील देकर उन्होंने 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा किया था और साढ़े तीन साल पहले यूक्रेन पर हमला शुरू किया। ऐसे में ट्रंप जिन बातों पर सहमति का इशारा कर रहे हैं, उनमें पहली तो यही हो सकती है कि ट्रंप की तरह पुतिन भी अब संघर्ष का समाधान चाहते हैं। दूसरी सहमति यूक्रेन को नाटो में शामिल न करना हो सकती है। तीसरी, दोनों का यह मानना कि बाइडन की जगह यदि ट्रंप राष्ट्रपति होते तो शायद लड़ाई छिड़ने की नौबत नहीं आती। इसके अलावा यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि दोनों ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को पसंद नहीं करते।
Esta historia es de la edición August 18, 2025 de Dainik Jagran.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
62 हाटस्पाट चिह्नित करने के बाद सभी एजेंसियों के साथ मिलकर दूर की जा रहीं कमियां
राजधानी में यातायात जाम की समस्या दिल्लीवासियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। कई सड़कों को पार करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
ध्वनि विपर्यय : एक स्वाभाविक प्रक्रिया
लोकभाषाओं में ध्वनि विपर्यय के अनेक रूप दिखते हैं। वास्तव में ये शब्द परिवर्तित होकर स्वाभाविक रूप से चलन में आ जाते हैं ...
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
लोकधुनों की शास्त्रीयता
लोकधुन वह बीज है, जिसके आधार पर राग-रागिनियों का वृक्ष उगा है। विद्वानों का मानना है कि लोकगीतों की सहजस्वाभाविक धुनों से ही शास्त्रीय संगीत के राग और रागिनियों के नियम और ढांचे विकसित हुए।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
'विदेशी ताकतें धर्मांतरण और नशे से भारत को तोड़ने की फिराक में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी ताकतों की साजिशों पर कड़ा प्रहार किया।
1 min
December 01, 2025
Dainik Jagran
रांची में 'विंटेज विराट' शो
ऐसे दौर में जब विराट कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं, उन्हीं विराट (135) ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को एक ऐसी पारी खेली, जिसने न सिर्फ आलोचकों को करारा जवाब दिया, बल्कि स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों को उत्साह से भर दिया।
3 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारतीय क्षेत्रों में कमजोर पड़ा 'दितवाह'
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात 'दितवाह' कमजोर पड़कर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। यह उत्तर तमिलनाडु- पुडुचेरी तटों से 80 किलोमीटर दूर है।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
ब्यूटी पार्लर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या
मौजपुर क्षेत्र में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने ब्यूटी पार्लर में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।
1 min
December 01, 2025
Dainik Jagran
पीडब्ल्यूडी का टेंडर लेने के लिए अब अधिक कंपनियां ले सकेंगी हिस्सा
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विकास कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया की कई अड़चनों को हटा दिया है।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
जीकजी ने कराई यूनाइटेड की विजय वापसी
जोशुआ जिर्कजी ने लगभग एक साल बाद प्रीमियर लीग में गोल दागते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड को क्रिस्टल पैलेस के विरुद्ध 2-1 की शानदार वापसी जीत दिलाई।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी में उड़ा बंगाल
टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बंगाल को बेहाल कर दिया।
1 mins
December 01, 2025
Listen
Translate
Change font size

