Intentar ORO - Gratis
20 विकेट लेने पर देना होगा ध्यान
Dainik Jagran
|June 19, 2025
तीन आलराउंडर पर भरोसा कर सकते हैं गिल व गंभीर
• तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं करुण
लीड्स की पिच पर हल्की घास है लेकिन वह सिर्फ मिट्टी को बांधने और जरूरी उछाल के लिए छोड़ी गई है। वहां पर इस समय लगातार धूप खिली है और शुक्रवार से मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर भारतीय टीम को वहां पर जीत हासिल करनी है तो उसका फोकस 20 विकेट लेने पर होना चाहिए।
नए नवेले टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने अभी अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा लग रहा है कि टीम तीन आलराउंडर रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार के साथ उतर सकती है।
इतना तय है कि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और गिल चौथे व उपकप्तान रिषभ पंत पांचवें नंबर पर खेलेंगे। वहां पर हो रहे अभ्यास से मिल रहे संकेतों से पता चलता है कि घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। ऐसे में साई सुदर्शन को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। छठे, सातवें और आठवें नंबर पर नीतीश, जडेजा और शर्दुल उतरेंगे तो भारत के पास आठ नंबर पर तक बल्लेबाजी हो जाएगी। इसी के साथ उसके पास छह गेंदबाजी विकल्प हो जाएंगे। अगर इनमें से किसी एक को ड्राप किया जाता है तो साई को पदार्पण का मौका मिल सकता है। इसके अलावा तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मुहम्मद सिराज होंगे।
Esta historia es de la edición June 19, 2025 de Dainik Jagran.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
62 हाटस्पाट चिह्नित करने के बाद सभी एजेंसियों के साथ मिलकर दूर की जा रहीं कमियां
राजधानी में यातायात जाम की समस्या दिल्लीवासियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। कई सड़कों को पार करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
ध्वनि विपर्यय : एक स्वाभाविक प्रक्रिया
लोकभाषाओं में ध्वनि विपर्यय के अनेक रूप दिखते हैं। वास्तव में ये शब्द परिवर्तित होकर स्वाभाविक रूप से चलन में आ जाते हैं ...
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
लोकधुनों की शास्त्रीयता
लोकधुन वह बीज है, जिसके आधार पर राग-रागिनियों का वृक्ष उगा है। विद्वानों का मानना है कि लोकगीतों की सहजस्वाभाविक धुनों से ही शास्त्रीय संगीत के राग और रागिनियों के नियम और ढांचे विकसित हुए।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
'विदेशी ताकतें धर्मांतरण और नशे से भारत को तोड़ने की फिराक में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी ताकतों की साजिशों पर कड़ा प्रहार किया।
1 min
December 01, 2025
Dainik Jagran
रांची में 'विंटेज विराट' शो
ऐसे दौर में जब विराट कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं, उन्हीं विराट (135) ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को एक ऐसी पारी खेली, जिसने न सिर्फ आलोचकों को करारा जवाब दिया, बल्कि स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों को उत्साह से भर दिया।
3 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारतीय क्षेत्रों में कमजोर पड़ा 'दितवाह'
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात 'दितवाह' कमजोर पड़कर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। यह उत्तर तमिलनाडु- पुडुचेरी तटों से 80 किलोमीटर दूर है।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
ब्यूटी पार्लर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या
मौजपुर क्षेत्र में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने ब्यूटी पार्लर में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।
1 min
December 01, 2025
Dainik Jagran
पीडब्ल्यूडी का टेंडर लेने के लिए अब अधिक कंपनियां ले सकेंगी हिस्सा
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विकास कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया की कई अड़चनों को हटा दिया है।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
जीकजी ने कराई यूनाइटेड की विजय वापसी
जोशुआ जिर्कजी ने लगभग एक साल बाद प्रीमियर लीग में गोल दागते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड को क्रिस्टल पैलेस के विरुद्ध 2-1 की शानदार वापसी जीत दिलाई।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी में उड़ा बंगाल
टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बंगाल को बेहाल कर दिया।
1 mins
December 01, 2025
Listen
Translate
Change font size

