Intentar ORO - Gratis
ट्रम्प की दहशत के आगे टिका बाजार, मुनाफा वसूली ने रोकी बढ़त
Dainik Bhaskar Satna
|August 01, 2025
अमेरिका में भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाए जाने के बावजूद गुरुवार को शेयर बाजार उतना नहीं गिरा, जितनी आशंका थी।
सेंसेक्स सिर्फ 296 अंक गिरकर 81, 185.6 पर और निफ्टी 87 अंकों की गिरावट के साथ 24,768 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 80,695 पर और निफ्टी करीब 1% गिरावट के साथ 24,635 पर आ गया था। इसके बाद सेंसेक्स 1,108 अंक रिकवर होकर कुछ समय के लिए 300 से ज्यादा अंकों की बढ़त पर आ गया था। इसके बाद मुनाफा वसूली हो गई।
मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट को थोड़ा ज्यादा लेकिन 1% से कम नुकसान हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.70% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.85% गिरकर बंद हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि यह भारतीय शेयर बाजार के लिए एक तरह से अग्निपरीक्षा का दिन था। यदि गुरुवार को बाजार में ज्यादा गिरावट आती तो निवेशकों और ट्रेडरों के जेहन में अमेरिकी टैरिफ को लेकर बैठा डर पुख्ता हो जाता। अब ये डर एक हद तक खत्म हो गया। इसके चलते आगामी दिनों में यदि बाजार थोड़ा और टूटता है तो निवेशक वैल्यू बाइंग के नजरिये से शेयर खरीदने आ जाएंगे।
मूडीज एनालिटिक्स की एसोसिएट इकोनॉमिस्ट अदिति रमण ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता मुश्किल दौर से गुजर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से आने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह टैरिफ अप्रैल में बताए गए 26% से सिर्फ एक फीसदी ही कम है और हाल के महीनों में लगाए गए 10% के दोगुना से ज्यादा है। इससे ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से घरेलू खपत पर निर्भर है। निर्यात पर निर्भरता कम है।
Esta historia es de la edición August 01, 2025 de Dainik Bhaskar Satna.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Dainik Bhaskar Satna
Dainik Bhaskar Satna
सुनवाई • रोहिंग्याओं की स्थिति पर सीजेआई सख्त सुप्रीम सवाल: क्या अवैध घुसपैठियों को रेड कारपेट वेलकम देना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारत में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की कानूनी स्थिति पर सख्त टिप्पणी की।
1 min
December 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
उत्तराखंडः जोशीमठ को बचाने के लिए बने दो प्रोजेक्ट अब तक फाइलों में फंसे
सुबह के लगभग साढ़े नौ बजे हैं। मैं उत्तराखंड के जोशीमठ में सुनील वार्ड की उस ढलान पर खड़ा हूं, जहां दिसंबर 2022 में सबसे पहले जमीन फटने और धंसने लगी थी।
2 mins
December 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
तेजस दुर्घटना से भयानक है, रुपए का लुढ़कना
नवम्बर अलविदा कह गया। दिसम्बर के साथ साल भी बीत जाएगा। नवम्बर के आखिर में दो बहुत परेशान करने वाली खबरें आईं, जिनसे देश की इज्जत और आर्थिक सुरक्षा को लेकर इमोशनल हलचल मच गई।
4 mins
December 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
ओवर राइटिंग का हवाला देकर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी नहीं दे रही क्लेम
इलाज के दौरान कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम देने से भी इनकार कर रही है।
1 min
December 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
भास्कर खास ईरानी युवा अब सिर्फ विरोध नहीं कर रहे, बल्कि अपने तरीके से नया समाज गढ़ रहे हैं ये नया ईरान है ... आउटडोर कॉन्सर्ट, खुले बाल और सड़कों पर झूमना; इस बदलाव की अगुआ महिलाएं ... सरकार को बता रहे- जबरदस्ती नहीं सहेंगे
पॉप कॉन्सर्ट में झूमते हजारों युवा, खुले बालों में, जींस और टी-शर्ट पहनकर हार्ड रॉक बैंड की धुनों पर सड़कों पर थिरकना, फैशन शो में रैंप पर चहलकदमी करते मॉडल और लाइट शो में युवाओं की बेतहाशा भीड़ ... ये नजारे किसी पश्चिमी देश के नहीं, बल्कि ईरान की राजधानी तेहरान के हैं।
2 mins
December 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
बनाइए जागरूक मतदाता
एसआईआर के बारे में अधूरी जानकारी होना आपको ठगों का निशाना बना सकता है। इसलिए इसके बारे में सही जानकारी समझने के साथ ही ठगी के जाल को भी जानिए।
1 mins
December 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
नई विधानसभा का पहला सत्र, सदस्यों को शपथ दिलाई बिहार: जदयू, राजद और कांग्रेस के कुछ विधायक एक बार में शपथ भी नहीं पढ़ पाए
बिहार में चुनाव के बाद 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई।
1 min
December 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
हेल्थ इज वेल्थ • हेल्थ केयर इंडेक्स में लगातार निफ्टी को पीछे छोड़ा, हेल्थ केयर, मेडटेक, हॉस्पिटल शेयरों के रिटर्न निफ्टी से 4 गुना तक ज्यादा
'हेल्थ इज वेल्थ' अब सिर्फ कहावत नहीं, शेयर बाजार की हकीकत बन चुकी है।
1 min
December 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
पाकिस्तान: हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन होगा पूर्व पीएम इमरान की पार्टी का इस्लामाबाद घेराव आज
पाकिस्तान की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अपने नेता की रिहाई और 'एकांत कारावास' के विरोध में मंगलवार को इस्लामाबाद घेराव करेंगे और वहां हाई कोर्ट (आईएचसी) के बाहर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
1 min
December 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
एसआईआई • सॉफ्टवेयर से खुलासा- बंगाल: 2208 पोलिंग स्टेशन में 100% फॉर्म वापस आए, सीईओ ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बीच कई बूथ पर 100% एन्युमेरेशन फॉर्म डिजिटाइज्ड हो गए।
1 min
December 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
