Intentar ORO - Gratis
जयकारों के साथ हुई बाप्पा की भावपूर्ण विदाई
Dainik Bhaskar Mumbai
|September 08, 2025
• विसर्जन की राह में सजा समाजसेवियों का सेवा मंच • मुस्लिम समाज ने प्रतिमाओं पर बरसाए आस्था के फूल • रविवार रात तक चला विसर्जन का सिलसिला
अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में जगहजगह गणपति बाप्पा की मूर्तियों का धूमधाम से आस्था के साथ विसर्जन किया गया।
शनिवार दोपहर बाद मंडलों से निकलने वाली गणपति मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला रविवार रात तक जारी रहा। विसर्जन मार्ग पर सामाजिक संस्थाओं के साथ राजनीतिक दलों द्वारा मंच लगाकर एक तरफ मूर्तियों पर पुष्पवर्षा की गई, तो दूसरी तरफ गणेश भक्तों के लिए मुफ्त में पूरी-भाजी, वड़ा पाव, शरबत, पानी आदि का वितरण किया गया।
मुख्य विसर्जन स्थल दक्षिण मुंबई के गिरगांव चौपाटी, दादर चौपाटी, जुहू चौपाटी, मार्वे चौपाटी, गोराई चौपाटी तथा जैसल पार्क चौपाटी में जहां बड़ी और छोटी मूर्तियों को विसर्जित किया गया, तो इसके अलावा बड़ी संख्या में घरेलू मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मालाड पश्चिम के मार्वे रोड पर दहिसर से लेकर अंधेरी और आसपास की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। इस मार्ग पर विश्व हिंदू परिषद, परमार्थ
मुस्लिम समाज के मंच पर सर्वधर्म समभाव
मालाड पश्चिम मार्वे रोड, ओर्लेम चर्च पर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास सहयोग ब्रॉडगेज प्रवासी ट्रस्ट के तत्वावधान में कलामुद्दीन मंसूरी के संयोजन में लगातार 15वें साल मंच लगाकर विसर्जन के लिए जाने वाली गणेश मूर्तियों पर पुष्पवर्षा कर बाप्पा को नमन किया गया। मंच पर प्रमुख रूप से जगतगुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवानंद गिरी महाराज उपस्थित थे। इस अवसर पर दीपक मोरे, दर्शना सक्सेना, सुरेश मापारी, लक्ष्मण सोलंकी, बनारसी मौर्य, निजामुद्दीन मंसूरी, छोटे लाल शर्मा, दुर्गेश लिया, रमेश यादव, राधेश्याम गुप्ता, निजामुद्दीन मंसूरी आदि लोग मौजूद थे।
सेवा समिति, सहयोग ब्राड गेज प्रवासी ट्रस्ट, मारवाड़ी व्यापारी संगठन, सुरक्षा हेल्थ एंड एजुकेशन एसोसिएशन आदि संस्थाओं के साथ नेताओं ने मंच लगाया।
Esta historia es de la edición September 08, 2025 de Dainik Bhaskar Mumbai.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
यादगार... जिस हेलिकॉप्टर से उड़ान सीखी, उसी के सामने किया प्रपोज
यह नजारा महाराष्ट्र के नाशिक के पास स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल का है।
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
किराए के फार्म हाउस में एक साल से बना रहे थे मादक पदार्थ, 2 गिरफ्तार
गुजरात में मुंबई पुलिस का छापा : एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
धारावी को मिलेंगे मुंबई के सबसे आधुनिक बस डिपो
• अंतरिम व्यवस्था के लिए बनेगा अस्थाई डिपो
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
मुंबईकरों को मिलेगी साढ़े सात किमी लंबी निर्बाध समुद्र तटीय सैरगाह
• 12.15 करोड़ की लागत से बनेगा कोस्टल रोड मिसिंग लिंक
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
व्यापारियों के क्रेडिट कार्ड बिल से ठिकाने लगाई जा रही रकम
जामताड़ा गैंग का नया फार्मूला: ठगी की रकम को फ्रीज होने से बचाने के लिए जालसाजों ने निकाला तोड़
1 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
भायंदर से अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल का आतंकी हुजैफा हाशमी गिरफ्तार
दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
2 लाख तक कर्ज होगा माफ, 56 लाख किसानों को फायदा
मंत्रिमंडल के फैसले : विप चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद मिलेगा लाभ; प्रस्ताव को मिली मंजूरी, नियमित कर्ज चुकाने वालों को 50 हजार का प्रोत्साहन
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
हमारी शिक्षा की व्यवस्था में इतनी 'परीक्षाएं' क्यों हैं?
शिक्षा के उद्देश्य को हमने सीमित किया
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
जज रहते कई को सजा सुनाई, जेल में मुझे खतरा, अलग सेल दें : गिरिबाला
पूर्व जज व बेटा समर्थ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आम कैदियों के बीच नहीं रहेंगे
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया बीमित को सर्जरी का भुगतान
सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रहा पॉलिसीधारक
1 min
June 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
