Intentar ORO - Gratis
पुरानी कर मांग के नोटिस से कैसे और कितना छुटकारा
Business Standard - Hindi
|May 04, 2026
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों से करोड़ों करदाताओं को मिलेगी राहत, कर पोर्टल पर नजर बनाए रखना आवश्यक
भारत में लाखों करदाताओं की तरह आपको भी आयकर विभाग से 'आउटस्टैंडिंग डिमांड' यानी बकाया चुकाने का फरमान आ जाए तो परेशान होना लाजिमी है।
लोग परेशान रहते हैं कि हर साल ईमानदारी से कर चुकाने के बाद भी पोर्टल पर 10-15 साल पुराने नोटिस क्यों दिख रहे हैं।
भारत सरकार ने इस परेशानी को समझते हुए छोटी रकम के या पुराने कर विवाद सुलझाने का बीड़ा उठाया है। हाल के बजट प्रावधानों और उनके बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी दिशानिर्देशों से करोड़ों करदाताओं को राहत तो मिलती है मगर यह कर माफी काम कैसे करती है और इसमें कितने कानूनी दांवपेच हैं, इसे समझना जरूरी है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार ने क्या सभी पुराने कर नोटिस पूरी तरह खत्म कर दिए हैं? ध्रुव एडवाइजर्स के पार्टनर संदीप भल्ला और क्लियरटैक्स से जुड़ी कर विशेषज्ञ तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट चांदनी आनंदन इससे साफ इनकार करते हैं। उनका कहना है कि सरकार ने सभी पुराने कर बकाये एक साथ माफ नहीं किए हैं। यह राहत केवल कुछ खास और छोटी बकाया कर राशि के लिए दी गई है। यह राहत वित्त अधिनियम 2024 के तहत दी गई है और इसमें नियम तथा सीमाएं रखी गई हैं ताकि लंबे अरसे से अटकी कम रकम की कर डिमांड खत्म की जा सकें।
चांदनी कहती हैं, 'सरकार ने कर निर्धारण वर्ष 2010-11 तक के छोटी रकम के सभी कर बकाया पर 25,000 रुपये तक की राहत दी है। उसके अलावा कर निर्धारण वर्ष 2011-12 से 2015-16 तक के ऐसे बकाया पर 10,000 रुपये तक की राहत दी गई है।' मगर चांदनी यह भी स्पष्ट करती हैं कि किसी एक करदाता को ज्यादा से ज्यादा कुल 1 लाख रुपये तक की ही राहत दी जाएगी। यह समूची प्रक्रिया एक प्रणाली के जरिये खुद ही हो रही है ताकि सालों से अटकी छोटी-छोटी आयकर बकाया की मांग रिकॉर्ड से हटाई जा सकें।

Esta historia es de la edición May 04, 2026 de Business Standard - Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
गर्मी में भा रही कम दूरी की विदेश यात्रा
इस साल गर्मी के मौसम में पर्यटकों के व्यवहार में बदलाव आने की उम्मीद है।
2 mins
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
आर्मी को 100 करोड़ रु. का ठेका
देश में ही शुरू हुए डिफेंस-टेक स्टार्टअप आर्मरी को रक्षा मंत्रालय से तीन अलग-अलग अनुबंध मिले हैं, जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपये है।
1 min
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
जिंस बाजार में माल एवं सेवा कर की बाधा : सेबी
चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा, नियामक एआई मॉडलों मसलन मिथोस से उभरने वाले जोखिमों पर जल्द एडवाइजरी जारी करेगा
3 mins
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
कल्याणकारी योजनाएं बिगाड़ न दें तमिलनाडु का गणित
तमिलनाडु विधान सभा चुनाव में मजबूत ताकत के रूप में उभरी तमिलगा वेट्टी कषगम (टीवीके) के घोषणा पत्र में विकास परियोजनाओं के साथसाथ महिलाओं, युवाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों को लक्षित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं का मिश्रण था, जिसने मतदाताओं को आकर्षित किया।
1 min
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
ईपीएफओ और ईएसआई में आमूल बदलाव जरूरी
ईपीएफओ और ईएसआई ने 1991 से अब तक किसी भी आमूल बदलाव का विरोध किया है। विस्तार से बता रहे हैं मनीष सभरवाल और जयश्री पाटिल
5 mins
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
मजबूत वित्तीय आधार पर खड़े राजग के ही हाथ में रहेगा पुदुच्चेरी का राज
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घोषणापत्र 'परंपरा के साथ आधुनिकता' की थीम पर आधारित है।
2 mins
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
रुपये को संभालने के फायदे कम, नुकसान ज्यादा
पिछले कुछ हफ्तों से सभी की नजरें रुपये पर टिकी हुई हैं।
4 mins
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
बंगाल में भाजपा राज का आगाज
पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों में से तीन के नतीजों से साफ तौर पर पता चलता है कि मतदाताओं ने मौजूदा सरकारों को पूरी तरह नकार दिया
1 mins
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
वोटरों के बदले मिजाज का नतीजा है बंगाल में भाजपा का राज !
पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य को चुनाव नतीजे ने पूरी तरह से बदल दिया और भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया।
3 mins
May 05, 2026
Business Standard - Hindi
अंबुजा सीमेंट्स का शुद्ध लाभ 37.43 प्रतिशत बढ़ा
अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (एसीएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 37.43 प्रतिशत बढ़कर 1,857.43 करोड़ रुपये रहा।
3 mins
May 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
