Facebook Pixel दरें कम होने से ग्राहकों की बढ़ी भीड़ | Business Standard - Hindi - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com
Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Obtenga acceso ilimitado a más de 9000 revistas, periódicos e historias Premium por solo

$149.99
 
$74.99/Año

Intentar ORO - Gratis

दरें कम होने से ग्राहकों की बढ़ी भीड़

Business Standard - Hindi

|

September 23, 2025

कंज्यूमर ड्यूरेबल पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किए जाने के उत्साह में आज देश भर के स्टोरों में ग्राहकों की तादाद और पूछताछ में भारी वृद्धि देखी गई।

- बीएस संवाददाता

दरें कम होने से ग्राहकों की बढ़ी भीड़

मगर खुदरा विक्रेताओं को फिलहाल बिक्री में कोई खास तेजी नहीं दिखी है।

कोलकाता के इलेक्ट्रॉनिक स्टोर आज से लागू हुई जीएसटी दर में कटौती के लिए पहले से ही तैयार थे। स्टोरों में पुराने स्टिकर के साथ नए स्टिकर लगाए गए थे और टेलीविजन से लेकर एयर कंडीशनर तक तमाम उत्पादों पर जीएसटी दर में 10 फीसदी की कमी को स्पष्ट तौर पर दर्शाया गया था। खुदरा विक्रेताओं ने कहा कि सुबह से ही खूब पूछताछ हो रही है जो काफी उत्साहजनक है।

ग्रेट ईस्टर्न रिटेल के निदेशक पुलकित वैद्य ने कहा कि 1 से 20 सितंबर के बीच बिक्री में 50 फीसदी की गिरावट आई क्योंकि ग्राहकों ने जीएसटी कटौती की उम्मीद में खरीदारी रोक दी थी। उन्होंने कहा, 'मगर आज से बिक्री में तेजी आई है और अगले महीने दीवाली तक बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को ग्राहकों की भीड़ नियंत्रित करने, नए ऑर्डर की प्रॉसेसिंग और स्टोर एवं सिस्टम में नई जीएसटी दर के साथ कीमतों को दर्शाने में परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बंगाल में दुर्गा पूजा से बिक्री को जबरदस्त रफ्तार मिलती है।

दानिश इलेक्ट्रो हाउस के इरशाद आलम ने कहा, 'त्योहारी बिक्री अब तक सुस्त रही है। मगर आज हमने जबरदस्त पूछताछ देखी है। सुबह से टेलीविजन और एयर कंडीशनर के लिए करीब 22 पूछताछ हो चुकी है।'

कंज्यूमर ड्यूरेबल के एक अन्य प्रमुख खुदरा विक्रेता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पूछताछ हो रही है और आज पूजा से पहले भी पूछताछ हुई है।

बेंगलूरु के क्रोमा स्टोर के मैनेजर ने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा, 'बिक्री पर जीएसटी और त्योहारी सीजन के प्रभाव का आकलन अगले महीने तक ही किया जा सकता है। फिलहाल इस संबंध में कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी होगी। पिछले साल हमने त्योहारी सीजन के दौरान करीब 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हम उम्मीद करते हैं कि इस बार भी अच्छा कारोबार होगा।'

ग्राहकों को जीएसटी के अलावा स्टोर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस जैसे त्योहारी छूट की पेशकश भी की जा रही है। उन्होंने कहा, 'एसी की मांग कम है क्योंकि यह उसका पीक सीजन नहीं है। यह फरवरी तक कम रहेगा। मगर टीवी, साउंड बार जैसे उत्पादों की जबरदस्त मांग दिखने की उम्मीद है।'

MÁS HISTORIAS DE Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

तेल कंपनियों को रसोई गैस पर 22,000 करोड़ रु. घाटा

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद मार्च-मई 2026 के दौरान पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को बाजार दरों से नीचे रसोई गैस (एलपीजी) बेचने पर 22,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

time to read

1 min

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

मई में कच्चे तेल के आयात पर हुआ 81.5 प्रतिशत ज्यादा खर्च

पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ीं और कच्चे तेल के आयात पर भारत का खर्च भी बहुत अधिक बढ़ गया। आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई में पिछले साल मई के बराबर मात्रा में ही कच्चा तेल आयात किया गया मगर इस पर 81.5 फीसदी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ी।

time to read

2 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अब तक 70 लाख रोजगार सृजित

प्रधानमंत्री ने पीएम-वीबीआरवाई में नौकरी पाने वाले कर्मियों और कंपनियों को जारी किए 2,400 करोड़ रुपये

time to read

2 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

जियो आईपीओ से सुधरेगी रिलायंस की रेटिंग!

इक्विटी बाजार के जानकारों का कहना है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए डीआरएचपी दाखिल करना भारतीय पूंजी बाजार के लिए एक अहम मोड़ है। इससे आगे चलकर उसकी पैतृक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर की रेटिंग में सुधार आ सकता है।

time to read

1 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

अवैध क्रिप्टो लेन-देन में 5 फर्मों के खिलाफ जांच

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेंगलूरु की पांच कंपनियों के खिलाफ फेमा के तहत जांच शुरू की है।

time to read

1 min

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

छोटे एआई मॉडल से बढ़ रहा डीपफेक का बड़ा खतरा

उद्योग के अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी के कुछ मॉडल खास तौर पर डीपफेक के लिए तैयार किए गए थे और इन्हें ओपन-सोर्स मॉडल पर बनाया जा सकता है।

time to read

1 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

फेड के सख्त रुख से सोने में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट

शुक्रवार को सोने की कीमतों में कमजोरी आई। इस तरह इस धातु में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट की वजह मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व का सख्त रुख है।

time to read

1 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

भ्रामक दावों पर खाद्य कंपनियों को दर्जनों नोटिस, सुधार के कदम उठाने के निर्देश

देश के खाद्य सुरक्षा नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भ्रामक दावों, ब्रांडिंग और लेबलिंग उल्लंघनों तथा पैकेजिंग और स्वच्छता संबंधी चिंताओं पर कार्रवाई जारी रखते हुए खाद्य और पेय कंपनियों को दर्जन भर से अधिक नोटिस भेजे हैं।

time to read

1 min

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

रिलायंस कंज्यूमर का लक्ष्य 1 लाख करोड़ रुपये राजस्व

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 30 तक 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।

time to read

2 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि फुटपाथ पर वाहनों के बजाय पैदल चलने वालों को दी जाएगी प्राथमिकता

time to read

2 mins

June 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size