Intentar ORO - Gratis
रजिस्ट्रेशन पेपरलेस: सरकार का भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार : मुख्यमंत्री
Aaj Samaaj
|September 30, 2025
नायब सिंह सैनी ने पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, सीमांकन पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली व्यवस्था का किया शुभारंभ
-
- मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम होने से नहीं रहेगी भ्रष्टाचार की गुंजाइश
- डिजिटल हरियाणा कार्यक्रम, हरियाणा में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सशक्त बनाने का माध्यम
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार पेपरलेस रजिस्ट्रेशन करके राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ों पर सीधा प्रहार कर रही है। मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम होगा तो भ्रष्टाचार की गुंजाइश कतई नहीं रहेगी। अब रजिस्ट्री का काम पूर्णतः डिजिटल होगा, जिसमें यह पहल मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस की हमारी नीति का जीवंत उदाहरण है। पेपरलेस रजिस्ट्रेशन से पर्यावरण का भी बचाव होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में लाडवा विधानसभा की बाबैन तहसील से राजस्व विभाग की 4 नई पहलों के शुभारंभ अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबाकर पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, सीमांकन पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली व्यवस्था का शुभारंभ किया। साथ ही मैन्युअल जानकारी पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने बाबैन तहसील से पहली पेपरलेस रजिस्ट्री और निशानदेही की पूरी प्रक्रिया को भी देखा। इससे पहले उन्होंने तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में डिजिटल हरियाणा कार्यक्रम अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सशक्त बनाने का माध्यम है। राजस्व विभाग की जिन 4 पहलों की शुरूआत की गई है, ये सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं हैं। ये बदलाव सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा के नए अध्याय की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक है। यह विभाग सीधे जनता के जीवन से जुड़ा हुआ है। यह विभाग राजस्व प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही आपदा के समय लोगों के लिए संकटमोचक के रूप में कार्य करता है।
Esta historia es de la edición September 30, 2025 de Aaj Samaaj.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
देश भर के कॉलेजों और ‘विवि' में की गई थी लिंगदोह समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया।
1 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत, रूस से जारी रहेगा व्यापार
अमेरिका से समझौते पर हड़बड़ी नहीं, निर्यात घाटे की भरपाई के लिए विकल्पों की तलाश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
विजय हजारे ट्रॉफी में फिफ्टी लगाई, सिराज ने 3 विकेट झटके, मयंक अग्रवाल का शतक
नई दिल्ली।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
प्रेम प्रसंग के मामले में भड़की भीड़, चार पुलिसकर्मी घायल
गुना के पेची गांव में भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर एक कांस्टेबल को बंधक बना लिया।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
आपदा प्रबंधन को लेकर एनसीसी ने लगाया कैंप
तिगांव।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
गैंर-कानूनी नशे से लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की आलोचना की
चंडीगढ़।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
उत्तर भारत से लेकर देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
पत्नी के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ गए पति और दो बेटियां
पश्चिम सिंहभूम (झारखंड)।
1 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
ममता बनर्जी को एसआईआर में खामियां नजर आईं या बिहार जैसे नतीजे का खतरा ?
कोलकाता।
3 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
गुरु तेगबहादुर जी का बलिदान इतिहास में साहस और धर्मनिष्ठा का शाश्वत आदर्श : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली।
3 mins
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
