Intentar ORO - Gratis

पर्यावरणीय संकट और कृषि की दुविधा में फंसी पराली की समस्या

Aaj Samaaj

|

September 30, 2025

अदालत ने पिछले साल भी सख्त रुख अपनाया था, जिसके बाद पंजाब में पराली जलाने के दस हजार से अधिक मामले सामने आए थे। लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से केवल सवा करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई। पराली जलाने की समस्या भारत के कृषि क्षेत्र की एक पुरानी और जटिल चुनौती है, जो हर साल अक्टूबर-नवंबर में चरम पर दिखाई देती है।

- जयसिंह रावत

पर्यावरणीय संकट और कृषि की दुविधा में फंसी पराली की समस्या

सदैव किसानों के प्रति सहानुभूति रखने वाला सर्वोच्च न्यायालय भी जब धैर्य खोकर पराली जलाने वाले दो- चार किसानों को जेल भिजवाने और कठोरता से पराली जलाने से रोकने की हिदायत पंजाब और हरियाणा की सरकारों को देने लगे तो इस समस्या की गंभीरता को समझा जा सकता है। लेकिन विचारणीय विषय यह है कि इस गंभीर समस्या का समाधान अगर केवल जेल या कानून होता तो यह पिछले वर्ष या उससे पहले ही सुलझ चुकी होती। अदालत ने पिछले साल भी सख्त रुख अपनाया था, जिसके बाद पंजाब में पराली जलाने के दस हजार से अधिक मामले सामने आए थे। लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक का जुमार्ना लगाया गया, जिसमें से केवल सवा करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई। पराली जलाने की समस्या भारत के कृषि क्षेत्र की एक पुरानी और जटिल चुनौती है, जो हर साल अक्टूबर-नवंबर में चरम पर दिखाई देती है। विशेषकर पंजाब और हरियाणा में धान की फसल कटाई के बाद बची पराली को जलाना न केवल हवा को जहरीला बनाता है, बल्कि स्वास्थ्य, मिट्टी की उर्वरता और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर डालता है। सर्वोच्च न्यायालय ने पराली जलाने को प्रदूषणमुक्त जीवन के मौलिक अधिकार का उल्लंघन’ माना है। 17 सितंबर 2025 को मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की पीठ ने कहा था कि कुछ किसानों को जेल भेजो, ताकि संदेश पहुंचे। न्यायालय ने गिरफ्तारी और जुमार्ने की सिफारिश की, हालांकि केंद्र सरकार ने नीतिगत समाधान पर अधिक बल दिया।2023 में न्यायालय ने पंजाब सरकार को फटकारते हुए कहा था कि कैसे रोकें यह पता नहीं, लेकिन रोकना होगा। हाल में आयोग को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया, ताकि शून्य पराली जलाना सुनिश्चित हो सके। न्यायालय का दृष्टिकोण है कि किसान महत्त्वपूर्ण हैं, पर प्रदूषण असहनीय है। पराली जलाने की प्रथा भारत में कम से कम 1980 के दशक से प्रचलित है, जब हरित क्रांति ने पंजाब और हरियाणा को धान-गेहूं की दोहरी फसल का केंद्र बना दिया। हर साल भारत में लगभग 352 मिलियन टन पराली उत्पन्न होती है, जिसमें 22 प्रतिशत गेहूं और 34 प्रतिशत धान से आती है। पंजाब में अकेले 70-80 लाख मीट्रिक टन धान की पराली जलाई जाती है, जो उत्तर भारत के वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण है। 2015 में इसी से जुड़े प्रदूषण के कारण भारत में लगभग 66 हजार मौतें हुईं। यह समस्या मुख्य रूप से पंजाब (32.44 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र, 202

MÁS HISTORIAS DE Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा

लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की।

time to read

1 min

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सुकमा जिले में 7 महिला नक्सलियों सहित 26 ने किया आत्मसमर्पण

· 13 नक्सलियों पर 65 लाख रुपए ईनाम

time to read

1 min

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सीसीआई की जांच में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल 'प्राइस फिक्सिंग' के दोषी

भारतीय इस्पात उद्योग के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

वेनेजुएला संकट के बहाने वैश्विक शक्ति-संतुलन

अनेक विश्लेषक इसे उन्नीसवीं सदी के मुनरो सिद्धांत की संभावित वापसी के रूप में देख रहे हैं।

time to read

4 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर

· कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी

time to read

2 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

गहनों नहीं बल्कि इन सेक्टर में भी प्रयोग हो रही चांदी

यही कारण है कि अब तक के रिकॉर्ड स्तर को छू रहे सफेद धातु के दाम आज समाज नेटवर्क

time to read

2 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

विकसित भारत जी-राम-जी से मजबूत होंगे गांव, तेजी से साकार होगा विकसित भारत का सपना: कृष्णपाल

विकसित भारत-जी-राम-जी से गांवों में आएगी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई क्रान्ति : कृष्णपाल

time to read

3 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उदासीन

उत्तराखण्ड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई तो ठीक ठाक मोर्चे पर जमी हुई है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका जरूर सवालों के घेरे में है।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

वैभव सूर्यवंशी ने 63 बॉल पर सेंचुरी बनाई

भारत U-19 ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से हराया, आरोन जॉर्ज का भी शतक

time to read

1 min

January 08, 2026

Aaj Samaaj

सीएम रेखा गुप्ता ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजनिवास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई की।

time to read

1 min

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size