Intentar ORO - Gratis

240 यात्रियों की मौत 242 में जिंदा बचे सिर्फ दो लोग

Aaj Samaaj

|

June 13, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसा

240 यात्रियों की मौत 242 में जिंदा बचे सिर्फ दो लोग

■ प्लेन में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे
■ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्लेन की सीट नंबर 11-ए पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक और जिंदा बचा यात्री अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले एपी ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। वे लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे हैं। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ । विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

imageपायलट ने मेडे की कॉल की थी: डीजीसीए

MÁS HISTORIAS DE Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा

लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की।

time to read

1 min

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सुकमा जिले में 7 महिला नक्सलियों सहित 26 ने किया आत्मसमर्पण

· 13 नक्सलियों पर 65 लाख रुपए ईनाम

time to read

1 min

January 08, 2026

Aaj Samaaj

वेनेजुएला संकट के बहाने वैश्विक शक्ति-संतुलन

अनेक विश्लेषक इसे उन्नीसवीं सदी के मुनरो सिद्धांत की संभावित वापसी के रूप में देख रहे हैं।

time to read

4 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर

· कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी

time to read

2 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

गहनों नहीं बल्कि इन सेक्टर में भी प्रयोग हो रही चांदी

यही कारण है कि अब तक के रिकॉर्ड स्तर को छू रहे सफेद धातु के दाम आज समाज नेटवर्क

time to read

2 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

विकसित भारत जी-राम-जी से मजबूत होंगे गांव, तेजी से साकार होगा विकसित भारत का सपना: कृष्णपाल

विकसित भारत-जी-राम-जी से गांवों में आएगी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई क्रान्ति : कृष्णपाल

time to read

3 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उदासीन

उत्तराखण्ड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई तो ठीक ठाक मोर्चे पर जमी हुई है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका जरूर सवालों के घेरे में है।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Aaj Samaaj

वैभव सूर्यवंशी ने 63 बॉल पर सेंचुरी बनाई

भारत U-19 ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से हराया, आरोन जॉर्ज का भी शतक

time to read

1 min

January 08, 2026

Aaj Samaaj

सीएम रेखा गुप्ता ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजनिवास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई की।

time to read

1 min

January 08, 2026

Aaj Samaaj

लोक निर्माण विभाग स्वयं को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करेः रणबीर गंगवा

चंडीगढ़।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size