Intentar ORO - Gratis
टीनएजर्स भी हो रहे हैं हाई ब्लडप्रैशर का शिकार
Sarita
|August First 2024
दिल्ली के एम्स में ऐसे 60 बच्चों की जांच की गई जो मोटापे से पीड़ित थे. जांच से सामने आया कि 60 में से 40 फीसदी यानी 24 बच्चे हाई ब्लडप्रैशर के शिकार हैं. कहीं आप का बच्चा भी हाई ब्लडप्रैशर का शिकार तो नहीं?
हाई ब्लडप्रैशर या उच्च रक्तचाप की बीमारी आमतौर पर 40 पार के लोगों में या बुजुर्गों में देखी जाती थी. बच्चों में इस का असर नहीं होता था और न ही कभी डाक्टर बच्चों का ब्लडप्रैशर नापते थे. लेकिन अब यह सोच बदल रही है. बच्चों में भी अब हाई ब्लडप्रैशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है.
मोटापे के कारण बच्चे हाई ब्लडप्रैशर का शिकार हो रहे हैं. ब्लडप्रैशर अधिक होने की वजह से उन को दिल की बीमारियां भी घेर रही हैं. हृदय की सतहों की मोटाई भी ज्यादा हो रही है. नाड़ियों में बैड कोलेस्ट्रोल जम रहा है जिस से खून का बहाव बाधित हो रहा है. बच्चों में आंखों की रोशनी घट रही है.
दिल्ली के एम्स में ऐसे 60 बच्चों की जांच की गई जो मोटापे से पीड़ित थे. इस जांच के बाद सामने आया कि 60 में से 40 फीसदी यानी 24 बच्चे हाई ब्लडप्रैशर के शिकार हैं. इन सभी बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम थी. इन 24 बच्चों में से 68 प्रतिशत बच्चों में ब्लडप्रैशर का असर हार्ट पर भी नजर आया. कुछ बच्चों में और्गन फेल्योर के लक्षण भी देखे गए.
हाई ब्लडप्रैशर एक साइलैंट किलर है. इस का सब से ज्यादा असर हमारे दिल पर पड़ता है. अगर ब्लडप्रैशर को नियंत्रित न रखा गया तो इस से अचानक हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज होने का खतरा रहता है.
बच्चों में हाई ब्लडप्रैशर 2 टाइप के होते हैं- प्राइमरी हाई ब्लडप्रैशर और सैकंडरी हाई ब्लडप्रैशर प्राइमरी हाई ब्लडप्रैशर टीनएजर्स और एडल्ट्स में ज्यादा कौमन है. यह अकसर लाइफस्टाइल फैक्टर्स की वजह से होता है, जैसे बहुत ज्यादा नमक और मसालों के सेवन से यह समस्या पैदा होती है. अगर मातापिता में से किसी को हाई ब्लडप्रैशर की समस्या है तो कई बार बच्चों में भी इस के लक्षण दिखते हैं. ये लक्षण मोटापे की वजह से जल्दी नजर आते हैं.
Esta historia es de la edición August First 2024 de Sarita.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Sarita
Sarita
वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी
वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.
9 mins
May First 2026
Sarita
हंगरी से सबक ले भारत
लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बावजूद अगर शासन जनता की अपेक्षाओं से दूर हो जाए, तो असंतोष तेजी से उभरता है जो दिखता नहीं. जनता के मूड को भांपना आसान नहीं. वह सिरआंखों पर धरी राजनीतिक पार्टी को भी एक झटके में सत्ता से उखाड़ कर फेंक सकती है.
4 mins
May First 2026
Sarita
पीढ़ियों तक रिसते हैं युद्ध के घाव
इंसान के दिमाग पर जंग का असर जंग चलने तक ही नहीं बल्कि जंग खत्म होने के बाद कई सालों तक और उस के बाद उस की आने वाली पीढ़ियों के मन, व्यवहार और व्यक्तित्व तक में उतर जाता है. युद्ध की सब से भयावह सच्चाई यह है कि यह सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता बल्कि इंसानी दिमाग के भीतर भी चलता रहता है, कभी खत्म न होने वाली लड़ाई की तरह.
4 mins
May First 2026
Sarita
एससी वर्ग कर रहा अपनी बात करने वाली फिल्में फ्लौप
बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, दहेज और जमींदारों के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर भारतीय सिनेमा ने बेहतरीन फिल्में दी हैं.
9 mins
May First 2026
Sarita
एक रिक्त कोना
मां के बिना ममता के आंचल का स्पर्श क्या होता है, बिन मां का बच्चा क्या समझेगा.
8 mins
May First 2026
Sarita
अंगूठे की जात
उंगलियों की दुनिया में भी राजनीति कम दिलचस्प नहीं है.
3 mins
May First 2026
Sarita
महिला आरक्षण ढोल की पोल
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की विधानसभाओं के चुनावों में प्रचार के लिए मुद्दा पैदा करने के लिए भाजपा ने जो बवंडर खड़ा किया उस के पीछे 'बड़ेसाब' तो आरएसएस ही था जो सवर्ण महिलाओं को ले कर दिक्कत में था कि इन का क्या करें, ये तो मंदिरों में भजनपूजन और कलश यात्राओं में ही अच्छी लगती हैं. अगर ये संसद में बड़े पैमाने पर आ गईं तो हिंदू राष्ट्र और ब्राह्मण राज का सपना ध्वस्त हो जाएगा. महिला आरक्षण बिल इसी मकसद से एक साजिश के तहत लाया और फिर गिरवाया गया.
21 mins
May First 2026
Sarita
9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत
दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.
10 mins
May First 2026
Sarita
गट हैल्थ के लिए 3 एफ का नियम अपनाएं
गट हैल्थ यानी आंतों की सेहत. आंतों का स्वस्थ रहना पाचन से ले कर इम्यूनिटी तक पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जानिए 3 नियम जिन्हें अपना कर हर कोई अपनी गट हैल्थ ठीक कर सकता है.
6 mins
May First 2026
Sarita
एक सुसाइड नोट में नई पीढ़ी की पीड़ा
प्रियांशु की आत्महत्या बच्चों पर पेरैंट्स द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ती जा रही अपेक्षाओं और दबाव से उत्पन्न हताशा और अवसाद की कहानी बयान करती है जिस का सामना आज बहुतेरे बच्चे कर रहे हैं.
6 mins
May First 2026
Listen
Translate
Change font size
