Intentar ORO - Gratis
ट्रम्प और मोदी की क्यों हुई कुट्टी
Outlook Hindi
|September 15, 2025
भारत-अमेरिका रिश्ते क्या रूप लेंगे, कोई नहीं जानता, लेकिन तय है कि भारत वक्त-जरूरत पर अमेरिका पर भरोसा नहीं कर सकता
अब वॉशिंगटन नई दिल्ली से रूस से रियायती दर पर तेल खरीद पर अंकुश लगाने और उसके मुताबिक विदेश नीति तय करने की मांग कर रहा है। क्या भारत झुकेगा या अपने जांचे-परखे पुराने दोस्त रूस पर भरोसा जताएगा और प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी चीन के साथ संबंध सुधारेगा? क्या भारत-अमेरिका संबंध ट्रम्प के हमले से बच पाएंगे, खासकर तब जब ट्रम्प दुश्मन पाकिस्तान से हाथ मिला रहे हैं? क्या भारत असल में अमेरिका और रूस की लड़ाई में फंस गया है या फिर कुछ और? भारत ने टैरिफ को "अनुचित, अतार्किक और अव्यावहारिक" करार दिया था, क्योंकि यूरोपीय संघ और अमेरिका दोनों ही रूस से कुछ वस्तुएं खरीदना जारी रखे हुए हैं। और रूसी तेल के सबसे बड़े आयातक चीन का क्या? अमेरिका ने इसके लिए बीजिंग को निशाना नहीं बनाया है।
मजबूत, राष्ट्रवादी और निर्णायक नेता की छवि पेश करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुविधा का सामना कर रहे हैं। उनकी विदेश नीति और कूटनीति की बेहद निजी शैली पर सवाल उठ रहे हैं। वे झुके तो उनकी घरेलू राजनीति में भारी राजनैतिक प्रतिक्रिया का खतरा है, लेकिन मुंह मोड़ने से तनाव बढ़ सकता है। अमेरिका में ट्रम्प के आलोचक, नई दिल्ली और वॉशिंगटन में दोनों पक्षों के संबंधों के प्रति उनकी लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। यह रिश्ता बिल क्लिंटन की 2000 की ऐतिहासिक यात्रा से शुरू हुआ और असैन्य परमाणु समझौते, रक्षा समझौतों, तकनीकी साझेदारियों और राजनैतिक सद्भावना के साथ आगे बढ़ा। लेकिन अब क्वाड पर भी सवालिया निशान लगा रहा है, जो अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह है और दक्षिण चीन सागर और वृहद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामक गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया है। इस साल के अंत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रम्प भारत आएंगे या नहीं, इस पर अभी संदेह है। विडंबना यह है कि भारत की ओर अमेरिका का झुकाव एशिया में अमेरिकी शक्ति के लिए चीन की बढ़ती चुनौती के विरुद्ध भारत को संतुलित करने के लिए था।
Esta historia es de la edición September 15, 2025 de Outlook Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
