Intentar ORO - Gratis
ड्राइंग रूम जनरल
Outlook Hindi
|June 09, 2025
व्हॉट्सऐप योद्धा और उन्मादी मीडिया की धमाल ने ड्राइंग रूम में ही पैदा कर दिए सैन्य विशेषज्ञ
इथोपिया, सीरिया, सूडान, रूस-यूक्रेन और लेबनान तथा गाजा में इजरायल के युद्ध कवर करने के बाद, मिसाइलों-मोर्टार को उड़ते हुए और इलाकों को मलबे में बदलते देखने के बाद यह देख हैरानी होती है कि दक्षिण एशिया शायद इकलौता क्षेत्र है, जहां आम लोग फौरन युद्ध विशेषज्ञ बन बैठते हैं और वह भी अपने ड्राइंग रूम में।
इन विशेषज्ञों की राय सिर्फ लड़ाई के लक्ष्य और तरीके तक ही सीमित नहीं रहती। लगता है, मानो भारत और पाकिस्तान की ताकत उनके एटमी हथियारों या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के दावों या दुनिया भर में आम के निर्यात से नहीं बनती, बल्कि हर मामले में फौरन टांग अड़ाने और उस्तादी झाड़ने की गजब की काबिलियत से बनती है।
अचानक ब्रेकिंग न्यूज आती है, “सीमा पार मिसाइलें दागी गईं।” कुछ ही मिनटों बाद सैलून में बाल काटता आपका नाई बैलिस्टिक मिसाइलों की चाल समझा रहा होता है। वह फौरन बोल उठता है कि मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स (एमआइआरवी) पारंपरिक बमों से बेहतर कैसे हैं और वायु सेना में एक चचेरे भाई का हवाला देकर उसकी पुष्टि करता है (जो, बाद में पता चला, अकाउंट्स में काम करता है।)
एक दोस्त कहता है, “अरे यार, तुम समझ नहीं रहे हो। भारत को पहले गोला-बारूद के जखीरे पर हमला करना चाहिए था, बैरकों पर नहीं।” उसकी फौजी काबिलियत बस इतनी है कि बॉर्डर और उड़ी फिल्म दस बार देख चुका है।
भारत के पाकिस्तान में नौ जगहों पर मिसाइल दागने की आधिकारिक खबर आई, जिसमें निशाने पर बहावलपुर से लेकर लाहौर के पास मुरीदके तक कथित आतंकी ढांचे थे, तो दक्षिण दिल्ली की एक रिहायशी सोसायटी के व्हॉट्सऐप ग्रुप में ज्वालाएं भड़क उठीं। हमारे पड़ोस में रहने वाली एक आंटी इस हमले की सटीकता से खुश नहीं थीं। उन्होंने बताया कि इमारत तो बची हुई है। उन्हें शक इससे भी हुआ कि मारे गए किसी ने वर्दी नहीं पहनी थी। वे यह भी जानकर निराश थीं कि मिसाइल सीधे वार करने के बजाय अर्द्धगोलाकार चाप में गिरी थी। उन्होंने व्हॉट्सऐप ग्रुप में लिखा, “मिसाइल को सीधे इमारत पर गिराया जाना चाहिए था।”
जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने या गोलाबारी की खबरें आती हैं, दोनों देशों के लोग एक अजीब मानसिक अवस्था में पहुंच जाते हैं।
Esta historia es de la edición June 09, 2025 de Outlook Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Outlook Hindi
Outlook Hindi
कविता सियासत के मायने
पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
परदादा की विरासत
ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया
8 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
सन्नाटा क्यों है भाई?
टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
छोटे शहर लाइव
ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही
6 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
अभिशप्त अस्तित्व कथा
यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।
3 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साइबर सुरक्षा उपाय
सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
हैट्रिक का दमखम
भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम
5 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
जब कैमरा बोला करता था...
रघु राय का कैमरा बोलता था।
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
रंगास्वामी लौटे
राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साहस कथा की हीरा
आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।
2 mins
May 25, 2026
Listen
Translate
Change font size
