Intentar ORO - Gratis
आतंक की घरेलू आंच
Outlook Hindi
|April 14, 2024
ताजा आतंकवादी हमलों में आए उछाल के चलते पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा स्थिति डांवाडोल, अर्थव्यवस्था बेहाल
हाल ही में जफर एक्सप्रेस के नाटकीय अपहरण के बाद बलूच अलगाववादियों द्वारा सैन्य काफिले पर हमला पाकिस्तान में गंभीर सुरक्षा स्थिति का संकेत है। देश की डूबती अर्थव्यवस्था, सेना के लगातार हस्तक्षेप और सत्ता पर पकड़ बनाए रखने की कोशिश, साथ ही राष्ट्रीय संकट के समय पाकिस्तान के सियासी दलों के एक साथ आने की असमर्थता दिखाती है कि बुरी तरह ध्रुवीकृत पाकिस्तान में राजनैतिक सहमति की प्रक्रिया टूट चुकी है।
पाकिस्तान का यह दावा गलत नहीं है कि वह आतंकवाद से पीड़ित है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025, पाकिस्तान को दूसरे सबसे अधिक आतंकवाद ग्रस्त देश के रूप में स्थान देता है। रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी हमलों में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2023 में 748 से बढ़कर 2024 में 1,081 हो गए। पाकिस्तान दो मोर्चों से हमलों का सामना करता है। एक बलूचिस्तान प्रांत के विद्रोही हैं- बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) जहां के कबीलाई अब बहुत अधिक घातक हमले कर रहे हैं। दूसरा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी है, जिसने अफगानिस्तान से संचालित होने वाले नेतृत्व के तहत लगातार हमलों की बौछार कर रखी है। टीटीपी के अलावा पाकिस्तान को जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आइएसकेपी) के हमलों से भी निपटना पड़ता है, जो शिया मस्जिदों और संस्थानों के साथ-साथ सुरक्षा बलों पर भी हमला करता है।
पाकिस्तान ने जहां अफगानिस्तान, भारत और ईरान पर देश में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है, वहीं नई दिल्ली ने जफर एक्सप्रेस के अपहरण में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान से कहा है कि वह दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने अंदर झांके। आतंकवादी समूहों को बाहर से तो हमेशा ही मदद मिलती है, लेकिन मूल कारण घरेलू होता है, जिसे सरकारें विदेशी हाथ की बात करते समय भूल जाती हैं।
Esta historia es de la edición April 14, 2024 de Outlook Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Outlook Hindi
Outlook Hindi
कविता सियासत के मायने
पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
परदादा की विरासत
ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया
8 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
सन्नाटा क्यों है भाई?
टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
छोटे शहर लाइव
ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही
6 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
अभिशप्त अस्तित्व कथा
यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।
3 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साइबर सुरक्षा उपाय
सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
हैट्रिक का दमखम
भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम
5 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
जब कैमरा बोला करता था...
रघु राय का कैमरा बोलता था।
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
रंगास्वामी लौटे
राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साहस कथा की हीरा
आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।
2 mins
May 25, 2026
Listen
Translate
Change font size
