Intentar ORO - Gratis
ट्रम्प के पत रूस की भी पहेली
Outlook Hindi
|March 31, 2025
ह्वाइट हाउस में जेलिंस्की प्रकरण और ट्रम्प के नाटो संबंधी बयानों से यूरोप में कई शंकाएं, मगर रूस भी अमेरिकी राष्ट्रपति को हल्के में नहीं ले सकता
यह कहना सही होगा कि युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की का ह्वाइट हाउस दौरा विनाशक साबित हुआ। वे वहां अमेरिका से खनिजों पर सौदा करने गए थे, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 350 अरब डॉलर के अनुमानित युद्ध सहयोग के बदले मुआवजे के तौर पर मांग रहे थे। उसके बदले ह्वाइट हाउस में जमा हुए पत्रकारों के सामने जेलिंस्की, ट्रम्प और वान्स के बीच जबानी जंग चालू हो गई, जो अप्रत्याशित और राजनयिक रूप से चौंकाने वाली थी।
जेलिंस्की से ट्रम्प को कोई सहानुभूति नहीं है, यह बात युक्रेन अच्छे से जानता था। चुनाव से पहले ट्रम्प ने जेलिंस्की को सुपर सेल्समैन कहा था, जो हर बार अमेरिका आकर अपने साथ अरबों डॉलर मदद के नाम पर ले जाता है। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प ने उन्हें तानाशाह कह दिया, उनकी कम पब्लिक रेटिंग का मखौल उड़ाया और युक्रेन में चुनाव करवाने की बात कही। चुनाव के दौरान और उसके बाद भी ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से वार्ता करने की अपनी मंशा जाहिर की थी और युक्रेन की जंग को खत्म करने की दिशा पर काम करने की बात कही थी क्योंकि युद्ध को वे पैसे और जीवन की बरबादी मान रहे थे और उन्हें आशंका थी कि यह कहीं तीसरे विश्व युद्ध में न तब्दील हो जाए।
विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी सीनेट की बैठकों में इस युद्ध को खत्म करने की बात पर जोर दिया था क्योंकि युक्रेन के पास अब युद्ध जारी रखने के संसाधन नहीं बच रहे। रक्षा मंत्री पीट हागसेथ ने पिछले महीने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यूरोप को शामिल किए बगैर अमेरिका इस युद्ध को खत्म करने के लिए सीधे रूस से बात करने की मंशा रखता है क्योंकि यूरोप बीते तीन साल में इसका कोई हल नहीं निकाल सका है।
अमेरिका फिलहाल इस मामले में युक्रेन को भी शामिल करने की जरूरत महसूस नहीं कर रहा। एक बार अमेरिका और रूस बुनियादी बातों पर राजी हो जाएं, तो फिर युक्रेन को साथ बैठाया जा सकता है। रूस के लिए अमेरिका के साथ तरोताजा हुए अपने अनुबंध के उद्देश्य व्यापक हैं और यह केवल युक्रेन युद्ध को खत्म करने तक सीमित नहीं है।
Esta historia es de la edición March 31, 2025 de Outlook Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
