फिर घिर रही है दिल्ली
Outlook Hindi|March 04, 2024
किसान दिल्ली कूच कर गए हैं, तो सरकार ने भी उन्हें रोकने के लिए मजबूत किलेबंदी कर दी
हरीश मानव
फिर घिर रही है दिल्ली

अनेकता से भरे भारत के बारे में कहा जाता है, ‘कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर बानी।’ इस विविधता का अलग ही रूप किसान आंदोलन में सामने आया। दिल्ली के लिए निकले किसानों को पंजाब से चार कोस से भी कम दूरी पर हरियाणा के अंबाला से सटी शंभू बॉर्डर पर ऐसे मंजर से गुजरना पड़ा मानो वे पंजाब से नहीं बल्कि सीमा पार पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हों। सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी जैसी प्रमुख मांगों के लिए सवा दो साल इंतजार के बाद एक बार फिर वे दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश के लिए आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के कूच को रोकने के लिए पंजाब से सटी हरियाणा की तमाम सीमाओं को सील कर दिया गया है। दिल्ली से सटी हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस ने कड़ी घेराबंदी कर दी है। पंजाब के किसानों को रोकने के लिए शंभू से लेकर दिल्ली से सटी सिंघु और टिकरी बॉर्डर तक बीएसएफ, सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की सैंकड़ों टुकड़ियों की तैनाती अत्यधिक तनाव का दृश्य दोहरा रही हैं। कंटीले तारों और सीमेंट के भारी स्लैब से पटी सड़कों पर युद्ध जैसे हालात में हथियारों से लैस जवान और निहत्थे किसान आमने-सामने डटे हुए हैं।

हालात पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने बीएसएफ और सीआरपीएफ की 64 कंपनियां हरियाणा में तैनात की हैं जबकि पंजाब में ऐसी नौबत नहीं आई। 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर हरियाणा से पूछा है कि ऐसे सड़कें क्यों रोकी गईं।

इधर चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों की आंदोलनरत किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत जारी थी, वहीं शंभू बॉर्डर पर पुलिस फोर्स ड्रोन से किसानों के बीच आंसू गैस के गोले बरसा रही थी। 13 फरवरी को दिल्ली कूच से पहले चंडीगढ़ में 12 फरवरी की देर रात तक किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय से पांच घंटे तक चली बातचीत बेनतीजा रही, जिसके चलते किसानों का केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम 13 फरवरी की सुबह 10 बजे समाप्त हो गया।

बैठक पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “बातचीत के जरिये सभी समस्याओं का हल निकलना चाहिए। कुछ ऐसे मामले हैं जिन्हें सुलझाने के लिए कमेटी बनाने की जरूरत है।”

Esta historia es de la edición March 04, 2024 de Outlook Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición March 04, 2024 de Outlook Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE OUTLOOK HINDIVer todo
जाति और जनतंत्र
Outlook Hindi

जाति और जनतंत्र

पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र  शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।

time-read
4 minutos  |
May 27, 2024
बिसात पर भारत की धाक
Outlook Hindi

बिसात पर भारत की धाक

देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है

time-read
5 minutos  |
May 27, 2024
परदे पर राम राज की वापसी
Outlook Hindi

परदे पर राम राज की वापसी

आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है

time-read
5 minutos  |
May 27, 2024
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
Outlook Hindi

ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार

कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी

time-read
6 minutos  |
May 27, 2024
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
Outlook Hindi

उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला

पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा

time-read
4 minutos  |
May 27, 2024
कंगना का चुनावी कैटवॉक
Outlook Hindi

कंगना का चुनावी कैटवॉक

मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा

time-read
3 minutos  |
May 27, 2024
जोर दोनों तरफ बराबर
Outlook Hindi

जोर दोनों तरफ बराबर

दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती

time-read
5 minutos  |
May 27, 2024
बागियों ने बनाया रोचक
Outlook Hindi

बागियों ने बनाया रोचक

बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर

time-read
5 minutos  |
May 27, 2024
एक और पानीपत युद्ध
Outlook Hindi

एक और पानीपत युद्ध

भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव

time-read
5 minutos  |
May 27, 2024
संविधान बना मुद्दा
Outlook Hindi

संविधान बना मुद्दा

यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे

time-read
10+ minutos  |
May 27, 2024