बागियों ने बनाया रोचक
Outlook Hindi|May 27, 2024
बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर
नवीन कुमार मिश्र
बागियों ने बनाया रोचक

झारखंड में बागियों के कारण लोकसभा चुनाव दिलचस्‍प हो गया है। ‘इंडिया’ ब्‍लॉक में एकजुटता के बावजूद बागी नेताओं के कारण आधा दर्जन संसदीय सीटों पर समस्‍या है। ऐसी समस्‍या भाजपा के खेमे में भी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा और बोरियो से विधायक लोबिन हेंब्रम पार्टी से बगावत करके चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोहरदगा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत का टिकट काटकर समीर उरांव को भाजपा ने उम्‍मीदवार बनाया है। सुदर्शन भगत 2019 के चुनाव में यहां से करीब दस हजार वोट से जीते थे। यहां से भाजपा का चक्‍कर लगा आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सुखदेव भगत कांग्रेस के उम्‍मीदवार हैं। यहीं से गुमला जिला के बिशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में पर्चा भर दिया है।

लिंडा की आदिवासी जमात में ठीकठाक पकड़ है। उनका नाम झामुमो के स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल था। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि उन्‍होंने दो साल पहले ही पार्टी को अपने फैसले से अवगत करा दिया था कि टिकट मिले या न मिले, वे अपने बल पर लोहरदगा सीट से चुनाव जरूर लड़ेंगे। झारखंड के अलग राज्‍य बनने के बाद से लिंडा तीन बार लोहरदगा संसदीय सीट से लड़ चुके हैं, और 2009 में वे दूसरे स्‍थान पर रहे थे। पर इस सीट को लेकर गठबंधन में एकजुटता नहीं थी और झामुमो इस पर अड़ा हुआ था। लिंडा के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है।

इसके अलावा झामुमो के वरिष्‍ठ नेता बोरियो से विधायक लोबिन हेंब्रम ने राजमहल सीट से पर्चा भर दिया है, जबकि यहां से झामुमो सांसद विजय हांसदा पार्टी के अधिकृत उम्‍मीदवार हैं। विजय हांसदा पिछले चुनाव में एक लाख वोट से जीते थे। ऐसे में लोबिन की बगावत से विजय हांसदा के माथे पर पसीना आना स्‍वाभाविक है। चमरा और लोबिन दोनों लंबे समय से संसदीय चुनाव के लिए ताल ठोक रहे थे। पार्टी दोनों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई पर पार्टी जल्द ही विचार करेगी।

Esta historia es de la edición May 27, 2024 de Outlook Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición May 27, 2024 de Outlook Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE OUTLOOK HINDIVer todo
रोमांच चला अमेरिका
Outlook Hindi

रोमांच चला अमेरिका

भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है

time-read
5 minutos  |
June 24, 2024
कदम दर कदम भारत
Outlook Hindi

कदम दर कदम भारत

प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है

time-read
5 minutos  |
June 24, 2024
पुराने हुए 'नवीन'
Outlook Hindi

पुराने हुए 'नवीन'

ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत

time-read
4 minutos  |
June 24, 2024
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
Outlook Hindi

जोड़तोड़ का जवाब वोट से

भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश

time-read
3 minutos  |
June 24, 2024
आगे के लिए संदेश
Outlook Hindi

आगे के लिए संदेश

देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है

time-read
4 minutos  |
June 24, 2024
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
Outlook Hindi

उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...

आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे

time-read
10+ minutos  |
June 24, 2024
मुद्दों की झंडाबरदारी
Outlook Hindi

मुद्दों की झंडाबरदारी

कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?

time-read
5 minutos  |
June 24, 2024
कड़क मृदुभाषी
Outlook Hindi

कड़क मृदुभाषी

धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी

time-read
4 minutos  |
June 24, 2024
नीम और शहद
Outlook Hindi

नीम और शहद

नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है

time-read
6 minutos  |
June 24, 2024
जनादेश सब पर भारी
Outlook Hindi

जनादेश सब पर भारी

आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर

time-read
6 minutos  |
June 24, 2024