झारखंड में अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आदिवासी वोटों को लुभाने की सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा ने संगठनात्मक फेरबदल के बाद आदिवासियों से जुड़े आयोजनों का सिलसिला तेज कर दिया है। बिरसा मुंडा के जन्मदिन और झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके गांव खूंटी जिले के उलिहातु पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री उलिहातु से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि दो साल पहले भाजपा जनजाति मोर्चा की रांची में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने बिरसा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश में मनाने का फैसला किया था। पिछले साल बिरसा जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा के गांव गई थीं। भाजपा निचले स्तर पर जनजातीय चेहरों को भी पार्टी से जोड़ने की तैयारी में लगी है। यह देखकर सत्तारूढ़ झामुमो ने भी कसरत तेज कर दी है। बिरसा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’ योजना के नए चरण की शुरुआत करेंगे। हेमंत सरकार आदिवासियों के समेकित विकास के लिए ‘ट्राइबल डेवलपमेंट एटलस’ को भी आकार देने जा रही है। जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड, स्थानीय नीति और ओबीसी आरक्षण का कार्ड केंद्र पर हमले का हथियार बना हुआ है। घर-घर जाकर झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान की नई कवायद भी शुरू की गई है।
Esta historia es de la edición November 27, 2023 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición November 27, 2023 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
जाति और जनतंत्र
पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।
बिसात पर भारत की धाक
देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है
परदे पर राम राज की वापसी
आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा
कंगना का चुनावी कैटवॉक
मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा
जोर दोनों तरफ बराबर
दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती
बागियों ने बनाया रोचक
बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर
एक और पानीपत युद्ध
भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव
संविधान बना मुद्दा
यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे