Intentar ORO - Gratis
जाति पर क्यों उतरी भाजपा
India Today Hindi
|May 21, 2025
वर्षों तक जाति जनगणना को लेकर अस्पष्ट रवैया अपनाने के बाद भाजपा ने हरी झंडी दिखाने का दांव खेला, बेशक यह बड़ा जुआ है और हिंदुत्व 2.0 में रणनीतिक बदलाव का संकेत भी वर्षों तक जाति जनगणना को लेकर अस्पष्ट रवैया अपनाने के बाद भाजपा ने हरी झंडी दिखाने का दांव खेला, बेशक यह बड़ा जुआ है और हिंदुत्व 2.0 में रणनीतिक बदलाव का संकेत भी
अचानक भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार ने जाति जनगणना के सवाल पर गजब का यू-टर्न ले लिया. इस मुद्दे पर कई वर्षों तक असमंजस में रहने और उसे विभाजनकारी बताकर मखौल उड़ाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अब बोली कि वह लंबे समय से विलंबित दशकीय जनगणना में देश की असंख्य जातियों की गणना करेगी. यह अप्रत्याशित मोड़ कई मुद्दों के जटिल अंतर्विरोधों का नतीजा है. इसमें चुनावी गणित, राज्य-स्तरीय दबावों के अलावा यह धारणा भी है कि जाति की असलियत को अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता. पार्टी इसकी ओर से आंख नहीं मूंद सकती, जिसने 'जातिविहीन' हिंदुत्व राष्ट्रवाद के वादे पर अपना ब्रांड बनाया है. सत्तारूढ़ पार्टी की रणनीति में इस फेरबदल को मंडल दौर की पार्टियों को उनके ही मैदान पर मात देने, कांग्रेस के सामाजिक न्याय के नारे को कुंद करने और भाजपा को बहुजन समाज के पैरोकार के रूप में नए सिरे से स्थापित करने के लिए खेले गए राजनैतिक दांव की तरह भी देखा जा रहा है.
दशकों से भाजपा जाति गणना पर कोई रुख अपनाने से बचती रही. हालांकि महाराष्ट्र के प्रमुख ओबीसी नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे सरीखे कुछ लोगों ने 2011 में संसद में इसके पक्ष में शिद्दत से राय रखी थी, फिर भी पार्टी की दुविधा बनी रही. मोदी मंत्रिमंडल, भाजपा और संघ के समरसता मंच के कई नेता भी जाति गणना के हक में रहे हैं, लेकिन पार्टी की धारा विरोध में ही रही. 2021 में सरकार ने संसद और सुप्रीम कोर्ट दोनों में दोहराया था कि वह ऐसी जनगणना नहीं कराएगी.
Esta historia es de la edición May 21, 2025 de India Today Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
