Intentar ORO - Gratis
एक्शन फिल्में करना चाहती हैं चित्रांगदा
DASTAKTIMES
|October 2025
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह चकाचौंध के पीछे भागने वालों में से नहीं हैं, बल्कि वह अपने अंतर्मन की आवाज़ सुनती हैं। उन्हें इस फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल हो गये हैं, इन वर्षों में उन्होंने अपनी शर्तों पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। चाहे किसी ग्लैमरस दिवा का किरदार निभाना हो या हैंडलूम की साड़ी पहने किसी शांत और गंभीर किरदार में ढलना हो, उसे असली जामा पहनाने के लिए वह सब कुछ करती हैं, लेकिन तभी जब वह किरदार उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता हो। और शायद यही उनका सबसे स्थायी गुण है। व्यक्तिगत रूप से, चित्रांगदा गर्मजोशी से भरी, शालीन और जिंदगी से लबरेज हैं। वह ध्यान से सुनती हैं, सोच-समझकर बोलती हैं। उनका शांत स्वभाव सामने वाले को तुरंत सहज कर देता है। उनकी हिट कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' की रिलीज़ के कुछ दिनों बाद हमारी उनसे मुलाकात हुई। पेश है हमारी बातचीत के कुछ अंश
-
'इंकार' में माया से लेकर 'हाउसफुल 5' में माया तक, आप इस यात्रा को कैसे देखती हैं?
फिल्म 'इंकार' 2013 में रिलीज़ हुई थी। तब तक के अपने अनुभव को देखते हुए, मुझे लगता है कि मैंने अच्छा अभिनय किया। यह एक संतुलित अभिनय था। कभी-कभी मासूमियत एक अभिनेता के लिए अच्छी बात होती है क्योंकि जब आप चतुर हो जाते हैं और काम के दांव-पेंच समझ जाते हैं, तो वह मासूमियत कहीं खो जाती है। सबसे मुश्किल काम होता है उस मासूमियत को बचाए रखना।
'हाउसफुल 5' को उसके ज़बरदस्त लैंगिक भेदभाव के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। इस पर आपकी क्या राय है?
देखिए, यह राय व्यक्तिपरक है। मैं कोई सीमा रेखा नहीं खींच सकती। मैं यह नहीं कह सकती कि मैं कभी छोटी ड्रेस नहीं पहनूंगी। बल्कि मैं इसे इस आधार पर पहन सकती हूं कि यह मुझ पर कैसी दिखती है, इसे कैसे शूट किया गया है और फिल्म का संदर्भ क्या है। 'हाउसफुल 5' की कॉमेडी का अपना एक खास स्वाद है। हम इस बारे में कोई बयान नहीं दे रहे हैं कि हम महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं या हमें लगता है कि समाज कैसा होना चाहिए। यह उस तरह की गंभीर फिल्म नहीं है। यह एक खास लहजे वाली मज़ेदार फिल्म है। कॉमेडी को एक निश्चित छूट दी जानी चाहिए। अगर हम नैतिक, राजनीतिक, सामाजिक या लैंगिक रूप से हर चीज़ को सेंसर कर देंगे, तो वह कहीं खो जाएगा।
जब आप ग्लैमरस भूमिकाएं करती हैं, तो क्या आपको लगता है कि लोग आपको उसी दायरे में रखते हैं या आपको सेक्सी समझते हैं?
Esta historia es de la edición October 2025 de DASTAKTIMES.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

