Intentar ORO - Gratis
झारखंड में फिर हेमंत राज - झामुमो-कांग्रेस विधायकों के दबाव में बदला नेतृत्व
DASTAKTIMES
|July 2024
हेमंत सोरेन के फिर से सीएम बन जाने से भाजपा और केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ झामुमो-कांग्रेस और ज्यादा आक्रामक हो जाएगी। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की चाहत थी कि हेमंत सोरेन अब जेल से बाहर आ गए हैं तो वही सीधे सत्ता संभालें, चंपई सोरेन को लेकर कई नेता सहज नहीं थे। अब वह इसके अनुरूप अपनी रणनीति बनाएंगे और पूर्व की तरह सरकारी कामकाज को अंजाम देंगे।
हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम के रूप में शपथ ले ली है। कुल 154 दिनों के बाद उन्होंने एक बार फिर यह दायित्व संभाला है। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि हेमंत सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और उन्होंने उसी दिन रात 8.30 बजे सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम की कुर्सी संभाली थी। 28 जून को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए और उसके सातवें दिन ही उन्होंने एक बार फिर सीएम की कुर्सी संभाल ली। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इसके पहले 29 दिसंबर 2019 को उन्होंने विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी।
शपथग्रहण से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पांच महीनों तक मुझे अलग-अलग तरीकों से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया गया। हमने भी कानूनी लड़ाई का रास्ता अख्तियार किया। अंततोगत्वा न्यायालय ने मुझे पाक-साफ करार देते हुए बरी कर दिया। आज पुनः मैं आपके सामने हूं। 2019 में आपने मुझे मौका दिया था लेकिन हमारे षड्यंत्रकारियों को यह पचा नहीं कि आदिवासी नौजवान कैसे इतने ऊंचे पदों पर जा सकता हैं। 31 जनवरी को झूठे केस बनाकर मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए मजबूर कर दिया गया। भगवान के घर देर होती है, अंधेर नहीं। लोकसभा चुनाव में आपने जिस झारखंडी एकता का परिचय दिया है, उसका मैं ऋणी रहूंगा। हम झारखंड के गरीब आदिवासी, दलितों की आवाज हैं। आपने मुझे सेवा का मौका दिया, हम आपके दरवाजे तक पहुंचने का प्रयास किये, लेकिन इन लोगों ने हमारे कदम रोकने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी। मैं फिर से आ रहा हूं, मैं हर वर्ग के लिए काम करूंगा।
Esta historia es de la edición July 2024 de DASTAKTIMES.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

