Intentar ORO - Gratis
विपक्षी एकता की धुरी बनते नीतीश
DASTAKTIMES
|June 2023
नीतीश कुमार 12 अप्रैल को राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। बैठक की। इसके बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल, सीपीआई के महासचिव डी. राजा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के विरोध में विपक्षी एकता की धुरी बनते जा रहे हैं । राष्ट्रीय स्तर पर वे एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो इसके लिए पूरे देश में घूम रहे हैं। वे भाजपा के विरोध में खड़े सभी समान विचारधारा वाले दलों के प्रमुख नेताओं से मिल रहे हैं। उन्हें समर्थन भी मिल रहा है, लेकिन अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह कितना मूर्तरूप ले सकेगा, यह तो समय बताएगा। फिर यह भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। उसके पाले से जिस तरह से एक-एक दल दूर होते गए, कई संप्रग के खेमे में पहुंच गए, भाजपा के लिए किसी तरह से अच्छा नहीं कहा जा सकता। इससे निपटने के लिए भाजपा का फार्मूला छोटे दलों को अपने पाले में करना है। इस मुहिम पर वह काम भी कर रही है। उत्तर प्रदेश में इसे सफलतापूर्वक आजमा और चला रही है। बिहार में भी जब 2014 में नीतीश कुमार भाजपा से अलग हुए थे, तब भी उसने उपेंद्र कुशवाहा व रामविलास पासवान जैसे नेताओं को साथ लेकर सफलता के रथ पर सवार हुई थी।
नीतीश कुमार 12 अप्रैल को राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। बैठक की। इसके बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल, सीपीआई के महासचिव डी. राजा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्ध ठाकरे से मुलाकात की। एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल पटना आकर नीतीश कुमार से मिलकर विपक्षी एकता के लिए उन्हें धन्यवाद दे चुके हैं। इसके बाद ही राहुल गांधी ने विभिन्न जातियों के लोगों की संख्या की गणना और आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। यह नीतीश के साथ मुलाकात का ही परिणाम था।
Esta historia es de la edición June 2023 de DASTAKTIMES.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल
एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।
12 mins
October 2025
DASTAKTIMES
अब जनजाति पहचान की जंग
कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं
7 mins
October 2025
DASTAKTIMES
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
6 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!
एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां
8 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कंगारुओं के देश के टीम इंडिया
अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा
जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट
10 mins
October 2025
DASTAKTIMES
एकतरफा इतिहास का सच
इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।
14 mins
October 2025
DASTAKTIMES
उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना
देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन भड़का रहा है युवाओं को?
नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?
9 mins
October 2025
Translate
Change font size
