Intentar ORO - Gratis
कौकरोच जनता पार्टी
Mukta
|June 2026
जेनजी का गुस्सा या सिर्फ सोशल मीडिया का तूफान
-
भारत में इन दिनों कौकरोच जनता पार्टी की चर्चा खूब है. इस के सोशल मीडिया समर्थक इसे भारत का जेनजी मूवमेंट बता रहे हैं. लाखों युवा सोशल मीडिया पर इस से जुड़ रहे हैं व शिक्षा, बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इस मूवमेंट में छात्र, एक्टिविस्ट और विपक्षी पौलिटिकल पार्टियों के युवा शामिल हैं. पढ़ेलिखे जेनजी के बीच यह मूवमेंट काफी तेजी से फैला है. सवाल यह है कि क्या यह आंदोलन बंगलादेश या नेपाल जैसी राजनीतिक क्रांति ला सकता है?
कौकरोच जनता पार्टी को भारत का जेनजी मूवमेंट कहना ठीक है लेकिन इस मूवमेंट से बंगलादेश या नेपाल जैसी क्रांति की उम्मीद करना बेकार है क्योंकि जितने जेनजी पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी या शिक्षा के गिरते स्तर के कारण कौकरोच जनता पार्टी से जुड़े हैं उस से कहीं ज्यादा जेनजी तो हिंदूमुस्लिम वाली राजनीति का शिकार हो कर आरएसएस, बीजेपी का कैडर बने हुए हैं. असल में यह जेनजी मूवमेंट सिर्फ बीजेपी को ट्रोल करने के लिए है. इस से बीजेपी कमजोर होगी, ऐसा मानना जल्दबाजी होगी.
धर्म, राष्ट्रवाद और सोशल मीडिया पर हिंदुत्व की बातें युवाओं को ज्यादा डोपामिन देती हैं, इसलिए पेपर लीक वाला मूवमेंट पूरे जेनजी के लिए महत्त्वपूर्ण है ही नहीं. युवा समाज बंटा हुआ है. हालांकि युवाओं में बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को ले कर नाराजगी है लेकिन यह नाराजगी उन की धार्मिक पहचान से बड़ी नहीं है. यही बीजेपी के लिए सब से मजबूत आधार है, जहां कौकरोच जनता पार्टी फेल हो जाती है.
ऐसे में कौकरोच जनता पार्टी सिर्फ बीजेपी को ट्रोल कर सकती है क्योंकि इस में ऑनलाइन गुस्सा है और संगठित ताकत या ग्राउंड सपोर्ट कम है. फिर भी यह मूवमेंट सोशल मीडिया के जरिए कम समय में ही बहुत तेजी से फैला. लाखोंकरोड़ों युवा इस से जुड़ चुके हैं और इस मूवमेंट से जुड़े जेनजी के लिए पेपर लीक, बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं क्योंकि हाल ही में नीट 2026 पेपर लीक हुआ. इस से लाखों छात्रों का भविष्य खराब हो गया. कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली.
Esta historia es de la edición June 2026 de Mukta.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Mukta
Mukta
लाइफस्टाइल का नया ट्रेंड व्हिम्सी
विहम्सी ट्रैंड केवल/एक फैशन नहीं है बल्कि जीवन को संतुलित बनाने का एक तरीका बनता जा रहा है. तेज रफ्तार डिजिटल जीवन के बीच यह लोगों को धीमे चलने, वर्तमान क्षण का आनंद लेने और अपने भीतर की क्रिएटिविटी को पहचानने का अवसर देता है.
2 mins
June 2026
Mukta
मेट गाला इवैंट सेलेब्स का अतरंगी फैशन
मेट गाला हर साल मई के पहले सोमवार को न्यूयॉर्क के मैट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होता है.
1 mins
June 2026
Mukta
जेनजी की 1.3 ट्रिलियन की जेब
भारत की जेनजी पीढ़ी रूढ़िवादी सोच और तौरतरीकों को नकारती तो है ही, साथ ही, अपनी आत्मानुभूति को प्राथमिकता देती है.
2 mins
June 2026
Mukta
जेनज़ी स्पीड बढ़ी, सेंटीमेंट घटे
आज का बचपन पहले जैसा नहीं रहा. लाइफस्टाइल, सोच और बिहेवियर पूरी तरह बदल चुके हैं. डिजिटल दुनिया ने बच्चों के जीने, सोचने, बोलने और रिश्ते निभाने के तरीकों को गहराई से प्रभावित किया है.
4 mins
June 2026
Mukta
राइजिंग स्टार वामिका गब्बी
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कई टैलेंटेड कलाकारों का उदय हुआ है.
4 mins
June 2026
Mukta
नताशा भारद्वाज टैलेंटेड स्टार या सिर्फ सोशल मीडिया का ग्लैमरस चेहरा
आज के ओटीटी दौर में कई नए चेहरे तेजी से उभर रहे हैं लेकिन उन में से कुछ ही ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिल में जगह बना पाते हैं. नताशा भारद्वाज उन्हीं चेहरों में से एक हैं जो टैलेंट, खूबसूरती और सोशल मीडिया प्रेजेंस का एक दिलचस्प मिश्रण पेश करती हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या नताशा सिर्फ एक 'इंस्टाग्राम स्टार' हैं या वाकई एक मजबूत कलाकार भी?
1 mins
June 2026
Mukta
सोशल मीडिया रील्स वरील से बदल रहा लड़कियों का फैशन
पहले फैशन की दुनिया फिल्मों की मुहताज थी. सोशल मीडिया पर रील्स बना कर रातोंरात फेमस होने वाली लडकियों ने अपने पहनावे से फैशन की दुनिया बदल दी है.
5 mins
June 2026
Mukta
आर्यन केल्विन बिना कंटेंट का एल्गोरिदम किंग
आज के दौर में सोशल मीडिया पर पहचान बनाना आसान है. लाखों लोग हर दिन नए वीडियो और पोस्ट साझा करते हैं. ऐसे में किसी एक क्रिएटर का अलग पहचान बनाना बड़ी बात मानी जाती है. आर्यन केल्विन का नाम भी इसी कारण लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है.
2 mins
June 2026
Mukta
अक्षिता वोहरा फैशन और क्रिएटिविटी का मोडर्न चेहरा
अक्षिता वोहरा आज सोशल मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री का एक जानापहचाना नाम बन चुकी हैं.
1 min
June 2026
Mukta
कौकरोच जनता पार्टी
जेनजी का गुस्सा या सिर्फ सोशल मीडिया का तूफान
6 mins
June 2026
Listen
Translate
Change font size
