Facebook Pixel भारत का सिकुड़ता एजुकेशन बजट और सोशल मीडिया पर मस्त युवा | Mukta - lifestyle - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

भारत का सिकुड़ता एजुकेशन बजट और सोशल मीडिया पर मस्त युवा

Mukta

|

September 2024

पिछले कुछ सालों से भारत का पहले से कम एजुकेशन बजट और भी सिकुड़ता जा रहा है. 2024-25 में इस क्षेत्र में और भी कटौती की गई है. नई रिसर्चों व टैक्नोलौजी के लिए हमें विदेशों की तरफ ताकना पड़ता है लेकिन भारत का युवा सोशल मीडिया पर मस्त है.

- शिखा

भारत का सिकुड़ता एजुकेशन बजट और सोशल मीडिया पर मस्त युवा

मैल्कम एक्स की एक कहावत है कि शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है क्योंकि कल उन का है जो आज इस के लिए तैयारी करते हैं. लेकिन क्या यह कहावत आज के संदर्भ में सही साबित हो रही है? आज के युवाओं का एजुकेशन सिस्टम और उस का भविष्य सरकार भरोसे है जो लगातार अंधकार की तरफ जा रहा है.

ऐसा इसलिए है क्योंकि एक तरफ तो हम विश्वगुरु बनने की बात करते हैं और दूसरी तरफ हमारी सरकार एजुकेशन बजट लगातार घटाती ही जा रही है. अपने देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर इस का कोई ध्यान नहीं है. एजुकेशन पर खर्च करने के नाम पर इस के हाथपैर फूल जाते हैं. अब कोई यह बताए कि बिना एजुकेशन पर खर्च किए हम कैसे विश्वगुरु बन सकते हैं?

सरकार क्या कर रही है

केंद्रीय बजट 2024-25 का जो एजुकेशन बजट आया है उस में एजुकेशन के लिए जो पैसा अलौट किया गया है वह पिछले साल के मुकाबले कम था. यह बजट शिक्षा में सुधार के वादे तो करता है लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल नजर आता है.

वैसे भी हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री वादा करने में तो नंबर वन हैं ही. लेकिन वाकई यह बजट शिक्षा के कई ऐसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में कमजोर पड़ता नजर आता है जो इस क्षेत्र की बढ़ती मांगों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए जरूरी थीं.

जैसे कि भारत में काफी समय से एजुकेशनिस्ट और स्टूडेंट और्गेनाइजेशंस डिमांड कर रहे हैं कि यहां का एजुकेशन बजट 6 फीसदी से ज्यादा बढ़ाया जाए लेकिन अभी भी एजुकेशन बजट 2-3 फीसदी के आसपास ही है. जितनी डिमांड है, हम उस का आधे से भी कम एजुकेशन पर खर्च कर रहे हैं.

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में शिक्षा पर मात्र 2.7 फीसदी आवंटन बताया गया था, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति या एनईपी 2020 की 6 फीसदी की सिफारिश से काफी कम है. यह कम खर्च सीधे शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और इस से सार्वजनिक शिक्षा के संस्थानों को गंभीर संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ेगा. वैश्विक स्तर पर हमारे देश के शीर्ष 200 में केवल 3 विश्वविद्यालय शामिल हैं. पर्याप्त निवेश के बिना भारत के एजुकेशन सिस्टम का अपनी एक अलग पहचान बनाना मुश्किल है.

MÁS HISTORIAS DE Mukta

Mukta

Mukta

कोपर्पोरेट कल्चर में इश्कविश्का

कौर्पोरेट कल्चर सिर्फ लड़कों की बपौती नहीं है. इस पर लड़कियों का भी बराबर का हक होना चाहिए. लड़कियों को दोस्ती, प्यार और सैक्स के मामले में अपनी मरजी से जीने का पूरा हक होना चाहिए क्योंकि आजादी बिना जिंदगी अधूरी है. जो लड़की अपनी मेहनत और स्ट्रगल से औफिस में अपना कैरियर खुद तय कर रही है वह प्यार भी करे, दोस्ती भी निभाए और सैक्स का फैसला भी खुद ले.

time to read

5 mins

May 2026

Mukta

Mukta

बच्चों का फ्यूचर दांव पर लगाते पेरेंट्स

सोशल मीडिया पर फेमस होने की लत दिनपरदिन बढ़ती जा रही है. आजकल के पेरेंट्स अपने बच्चों को रील्स की दुनिया में धकेलते नजर आ रहे हैं. बच्चे पढ़ाई लिखाई करने के बजाय सोशल मीडिया के ट्रैंड्स फौलो कर रहे हैं. आखिर क्या होगा इन बच्चों का फ्यूचर?

time to read

2 mins

May 2026

Mukta

Mukta

रोमांस करना चाहती है सोनम बाजवा

पंजाबी इंडस्ट्री की फेमस और चहेती ऐक्ट्रैस सोनम बाजवा अकसर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं, वे अपनी पोस्ट के जरिए लोगों के दिलों पर राज करती हैं.

time to read

1 mins

May 2026

Mukta

Mukta

अनसोशल सोशल मीडिया

लाइक्स और फौलोअर्स की इस दुनिया में लड़कियां धीरे धीरे खुद को खोती जा रही हैं. एक तसवीर पर कम आए लाइक्स, किसी कमेंट में छिपी आलोचना- ये सब मिल कर मानसिक दबाव का ऐसा जाल बुनते हैं, जिस से निकल पाना आसान नहीं होता. दिखावे की इस चमकदार दुनिया की कीमत कई बार जिंदगी से चुकानी पड़ रही है.

time to read

2 mins

May 2026

Mukta

Mukta

प्रेम समस्याए

मैं 25 साल की हूं. बौयफ्रेंड और मेरे बीच अच्छी बौन्डिंग है.

time to read

4 mins

May 2026

Mukta

Mukta

फालतू कंटेंट क्रिएटर्स जेनजी के दिमाग में भर बहे कचरा

ऊटपटांग रील्स बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स के कंटैंट इतने वायरल क्यों होते हैं, क्या सिर्फ इसलिए कि युवा पीढ़ी इन के पीछे पागल है या सारा खेल एल्गोरिदम का है?

time to read

4 mins

May 2026

Mukta

Mukta

पलपल दिमाग भटकाते नोटिफिकेशन

नोटिफिकेशन आधुनिक जीवन का हिस्सा हैं लेकिन अगर उन्हें नियंत्रित न किया जाए तो ये हमारे ध्यान को भटकाते हैं, समय को बरबाद करते हैं और मानसिक शांति को प्रभावित करते हैं.

time to read

2 mins

May 2026

Mukta

Mukta

टैलेंट के बाद भी तरसती काम को मेधा शंकर

तकरीबन 3 साल के बाद मेधा शंकर को स्क्रीन पर देखा गया. लोगों की पसंद होने के बावजूद मेधा शंकर जैसे कलाकारों को काम क्यों नहीं मिलता, क्या इसलिए कि ये आउटसाइडर्स हैं?

time to read

3 mins

May 2026

Mukta

Mukta

अदिति भाटिया स्टारडम के बाद भी शूट नहीं हुआ कैरियर

एक कलाकार की पहचान आज सिर्फ टीवी या फिल्मों तक सीमित नहीं रहती.

time to read

1 min

May 2026

Mukta

Mukta

इन्फ्लुएंसर्स का कहर जेनजी हवाले है कैसे फूहड़ लोगों के हाथों में

सोशल मीडिया ऐसे बड़े समुद्र में तबदील हो चुका है जिस में मीठा पानी भी खारे पानी में बदल जाता है. यहां अगर अच्छा इन्फ्लुएंसर भी है तो भी वह गंदों के बीच ढक दिया जाता है.

time to read

7 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size