Facebook Pixel जहां पहिया है | Aha Zindagi - lifestyle - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

जहां पहिया है

Aha Zindagi

|

June 2025

दो पहियों वाली साइकल ने पुडुकोट्टई ज़िले की हज़ारों नवसाक्षर ग्रामीण महिलाओं के जीवन की रूप-रेखा ही बदल डाली। इसी के सहारे उन्हें पहली बार आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का एहसास मिला। इस साधारण-सी सवारी ने उनके लिए एक नए संसार के द्वार खोले।

- पी. साईनाथ

जहां पहिया है

सइकल चलाना एक सामाजिक आंदोलन है? कुछ अजीब-सी बात है- है न! लेकिन चौंकने की बात नहीं है। पुडुकोट्टई ज़िले (तमिलनाडु) की हज़ारों नवसाक्षर ग्रामीण महिलाओं के लिए यह अब आम बात है। अपने पिछड़ेपन को छोड़ने, अपना विरोध व्यक्त करने और उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकड़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीक़ा लोग निकाल ही लेते हैं। कभी-कभी ये तरीक़े अजीबो-गरीब होते हैं। भारत के सर्वाधिक ग़रीब ज़िले में से एक है पुडुकोट्टई। यहां की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी स्वाधीनता, आज़ादी और गतिशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए प्रतीक के रूप में साइकल को चुना है। उनमें से अधिकांश नवसाक्षर थीं। अगर हम दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को अलग कर दें तो इसका अर्थ यह होगा कि यहां ग्रामीण महिलाओं के एक-चौथाई हिस्से ने साइकल चलाना सीख लिया है और इन महिलाओं में से सत्तर हज़ार से भी अधिक महिलाओं ने 'प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता' जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़े गर्व के साथ अपने नए कौशल का प्रदर्शन किया और अभी भी उनमें साइकल चलाने की इच्छा जारी है। वहां इसके लिए कई ‘प्रशिक्षण शिविर' चल रहे हैं।

ग्रामीण पुडुकोट्टई के मुख्य इलाक़ों में अत्यंत रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से आईं युवा मुस्लिम लड़कियां सड़कों से अपनी साइकलों पर जाती हुई दिखाई देती हैं। जमीला बीबी नामक एक युवती ने जिसने साइकल चलाना शुरू किया है, मुझसे कहा- 'यह मेरा अधिकार है, अब हम कहीं भी जा सकते हैं। अब हमें बस का इंतजार नहीं करना पड़ता। मुझे पता है कि जब मैंने साइकल चलाना शुरू किया तो लोग फ़ब्तियां कसते थे। लेकिन मैंने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।'

MÁS HISTORIAS DE Aha Zindagi

Aha Zindagi

Aha Zindagi

खाद्र की रहस्यमय प्रेयसी

बचपन की स्मृति में बसी एक गीत पंक्ति के मोह में कवि रवींद्र ने विदेशिनी नामक गीत रचा था।

time to read

6 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

इंतज़ार का रंग...

लेकिन... सच तो यह है कि हर प्रेम कहानी में यही सब होता है और इसके बावजूद मोहब्बत की हर कहानी अलग होती है।

time to read

5 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

अटूट आस्था की नर-सिंह लीला

जब अहंकार स्वयं को अजेय मान ले और अन्याय सीमा पार कर जाए, तब किसी असाधारण हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।

time to read

6 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

अभी वहां 2018 चल रहा है...

वैसे तो हमारे देश में भी वैश्विक स्तर पर प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ अपने पारंपरिक कैलेंडर मौजूद हैं, जिनके आधार पर हम अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं, लेकिन इथियोपिया इस मामले में और भी अलग है। वहां पारंपरिक कैलेंडर का इस्तेमाल रोज़ाना के कामकाज और दफ़्तरों में भी होता है।

time to read

4 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

कथा काबरताल की

आप दुनिया के कण-कण में इंटरनेट भर दीजिए, लेकिन मंझौल गांव के बच्चों को घर के भीतर किसी स्क्रीन के मोह में नहीं बांध सकते।

time to read

2 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

ऊर्ध्वमूलं अधः शाखम्

मां ने अपने अध्ययनकक्ष की एक दीवार को लेकर बड़ा रहस्य बना रखा था। जब रहस्य खुला तो वहां कुछ उल्टा नज़र आया, लेकिन ध्यान से देखने पर सब आश्चर्यमिश्रित ख़ुशी से भर उठे।

time to read

5 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

इस नज़र से देखिए सग्रहालय...

इन्हें महसूस करने के लिए अगर कुछ चाहिए, तो बस एक जिज्ञासु नज़र और थोड़ा ठहराव।

time to read

5 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

दुःख हमें सबसे ज़्यादा सिखाता है

ज़िंदगी का मज़ा मुश्किलों से हार मानकर बैठने में नहीं, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ने में है। जो इंसान अपने दर्द को समझ में बदल लेता है, वही दूसरों के लिए उम्मीद बनता है।

time to read

3 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

ये याद रखो कि कब पत्ते छोड़ने हैं

जीवन में सफलता का राज़ अक्सर उन साधारण बातों में छुपा होता है, जिन्हें हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं। बाल्तेसर ग्रेशियन ने इसे रोचक ढंग से बेहद सूक्ष्म अंदाज़ में समझाया है।

time to read

2 mins

May 2026

Aha Zindagi

Aha Zindagi

सज़ा के लिए था ट्रेडमिल

ट्रेडमिल को हम फिटनेस के एक अहम उपकरण के रूप में जानते हैं, लेकिन इसे बनाने का उद्देश्य यह तो बिलकुल नहीं था।

time to read

1 min

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size