Intentar ORO - Gratis
जानिए क्यों रोजाना खाना चाहिए बादाम
Sadhana Path
|April 2025
अकसर हम अपने बच्चों को यही सीख देते हैं कि रोजाना बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, जबकि यह न केवल मस्तिष्क के लिए अपितु वेट लॉस, हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर आदि कई परेशानियों में लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं बादाम के फायदे।
सर्दियों में अकसर लोग बादाम का सेवन करते हैं क्योंकि बादाम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरा ड्राई फ्रूट है। इसको खाने के इतने फायदे हैं कि कोई भी बादाम को अपनी डाइट में शामिल किए बिना नहीं रह सकता है। बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा और फास्फोरस समेत कई तरह के पोषक तत्व शामिल है, जो त्वचा से लेकर पाचन क्रिया तक में लाभकारी होते हैं।
बादाम के प्रकार
भारत में मुख्यतः 3 किस्म के बादाम पाए जाते हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
मामरा बादाम
बाजार में मौजूद बादाम के प्रकार में मामरा किस्म के बादाम को सबसे अच्छा माना जाता है यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह बादाम हल्की मिठास से भरा होता है। इसका आकार एक नाव की तरह और इसके छिलके पर धारियां होती हैं। जो छूने पर पता चलती हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरे मामरा बादाम ईरान से आते हैं।
फायदेः विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर और एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर मामरा बादाम रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसको खाने से उर्जा मिलती है और पेट भरा-भरा सा लगता है।
कैलिफोर्निया बादामविटामिन ए, बी और ई से भरपूर कैलिफोर्निया बादाम भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह खाने में मीठा होता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है। यह साइज में थोड़ा छोटा और थोड़ा मोटा होता है। हालांकि बाजार में इस बादाम की कई अलग-अलग वैरायटी भी मिलती है। इसको अमेरिकन बादाम भी कहते हैं।
फायदेः विटामिन से भरपूर कैलिफोर्निया बादाम स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह हेल्दी ड्राई फ्रूट सेलेनियम से भरपूर और प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा और बालों को बेहतर बनाता है।
Esta historia es de la edición April 2025 de Sadhana Path.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Sadhana Path
Sadhana Path
हिंदुत्व की पहचान संस्कार
संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।
9 mins
May 2026
Sadhana Path
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।
5 mins
May 2026
Sadhana Path
हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व
हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।
14 mins
May 2026
Sadhana Path
भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत
कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।
8 mins
May 2026
Sadhana Path
अध्यात्म की यात्रा
आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे
कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
शांति के क्षण
सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
आत्मसंयम का अभ्यास
प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद
अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !
3 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
