वह नाश्ता जो दिन भर हमारे शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा प्रदान करता है, उसे नजरअंदाज करना किसी भी रूप में उचित नहीं है। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि नाश्ते में हम जो भी खा रहे हैं, वो हमें नुकसान न पहुंचाए। दरअसल हम जाने-अनजाने कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो कि हमारे शरीर के महत्त्वपूर्ण अंग दांत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो आपके दांतों को क्षति पहुंचा सकते हैं। जैसे बेहद कम चिकनाई वाली चॉकलेट तथा विटामिन से भरपूर फल। गिरीदार फल, संतरा तथा दही आपके दांतों के लिए बेहद हानिकारक है। डॉक्टर आम तौर पर आपको रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ये सेब आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है। जबकि सेहत के लिए नुकसानदेह चिप्स और चॉकलेट आपके दांतों के लिए फायदेमंद है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जो भी चीजें खाते हैं उनमें से 99 फीसदी हमारे दांतों के लिए नुकसानदायक होते हैं। सिर्फ पानी, चीज और दूध ही दांतों के लिए फायदेमंद है। इसलिए इन नुकसानदेह चीजों का सेवन सावधानी से करना चाहिए ताकि दांतों को नुकसान से बचाया जा सके।
सेब - सेब के बारे में आमतौर पर यही धारणा है कि यह शरीर और दांत के लिए फायदेमंद है, पर डॉक्टरों का कहना है कि इसमें उच्च मात्रा में फूड शुगर मौजूद होने से यह दांतों के लिए बेहद नुकसानदायक है। शोधकर्ताओं के अनुसार कुछ सेबों में तो चार चम्मच तक शुगर मौजूद होती है। उनका यह भी कहना है कि आजकल सेब में तो शुगर की मात्रा पंद्रह फीसदी बढ़ी हुई है। सेब में शुगर के साथबढ़ी साथ एसिड भी काफी मात्रा में होता है। इसकी वजह से दांतों का क्षरण जल्दी शुरू हो जाता है। इनेमेल में फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है तथा दांतों की चमकदार परत भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। बेहतर होगा सेब का सेवन अकेले न करके, इसे अन्य ऐसे खाद्य पदार्थों के साथ खाया जाए, जो मीठे और खट्टे नहीं होते।
Esta historia es de la edición November 2023 de Sadhana Path.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición November 2023 de Sadhana Path.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
जैसा ध्यान करते हैं, वैसा ही बनते हैं
ध्यान करने का प्रयोजन यही है कि हम अपनी वर्तमान जीवन-विधि और मनोदशा में सृजनात्मक प्रगति लाकर उसे एक नये व्यापक क्षेत्र में ले चलें। अपने जीवन को परम-तत्त्व के साथ एक तान या तन्मय बनाना ही ध्यान है, किन्तु तुम्हें प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
योग एक मार्ग अनेक
परमात्मा हो या परमशांति या फिर गणित का कोई भी छोटा सा सवाल। इन तक पहुंचने के या सवाल को हल करने के भले कई मार्ग व माध्यम होते हैं परंतु इनका उत्तर एक ही होता है ऐसे ही योग की भी विभिन्न शाखाएं हैं, विभिन्न आसन और अवस्थाएं हैं परंतु सबकी मंजिल, सबकि उपलब्धि एक ही है।
आपकी समस्या के 21 समाधान
हमारी रोजाना की जिंदगी में कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जो देखने में तो बड़ी लगती है लेकिन उनका समाधान छोटे-छोटे उपायों में छुपा होता है, इसलिए अपनाएं ये टिप्स-
लंबी सीटिंग से सेहत को खतरा
लगातार बैठना आज वजह बन रहा कई स्वास्थ्य समस्याओं की। इन्हें नज़र अंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही परिणामों के बारे में-
जानिए कैसा हो गर्मियों में भोजन
चिलचिलाती गर्मियां आते ही स्वास्थ्य तुरंत प्रभावित होता है। तो ऐसे में गर्मियों में कैसा हो आपका खानपान, इसके लिए कुछ टिप्स-
करें सूर्य देवता की आराधना
रविवार को व्रत कम ही लोग करते हैं। लेकिन इस व्रत की अपनी अलग ही मान्यता है। इसलिए इसे विधिवत कर्ण जरूरी हो जाता है।
क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां
स्वस्थ त्वचा ही किसी भी महिला के लिए सर्वोत्तम मेकअप होती हैं, मगर झुर्रियां चेहरे से उसकी यह रौनक छीन लेती हैं। क्या हैं झुर्रियां होने के कारण और क्या हैं इनके निवारण, जानिए इस लेख के द्वारा।
मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे
आमतौर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके चलते मच्छरों से निजात पाने के लिए प्रकृति का सहारा ले सकते हैं।
देर रात खाना खाने से हो सकते हैं आपको ये नुकसान
रात का भोजन सोने से 2-3 घंटे पहले करना चाहिए, ये जानते तो हम सभी हैं, लेकिन अफसोस, इस भाग-दौड़ की जिंदगी में हम चाहकर भी ऐसा कर नहीं पाते। इस कारण कई गंभीर बीमारियों का भी शिकार बन रहे हैं।
वज़न कम करने के लिए चार पॉपुलर डाइट
वेट लॉस में डाइट का बहुत अहम रोल होता है। यहां हम दे रहे हैं कुछ ऐसी ही डाइट की जानकारी-