Intentar ORO - Gratis

दीवाली दिलवाली

Vanitha Hindi

|

October 2025

दीवाली प्रेम और सौहार्द्र का त्योहार है। त्योहार मनाए ही इसीलिए जाते हैं कि इनसे हमारा मन खुश हो और सकारात्मकता का संचार हो। हम सभी अपने-अपने तरीके से अपने त्योहार को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। यही नहीं त्योहार दोस्तों और रिश्तेदारों से गिले-शिकवे भुलाने का भी एक अच्छा मौका है। अगर दीवाली के असली मायने समझे जाएं तो यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमें नकारात्मकता का अंधेरा मिटा कर सकारात्मकता की रोशनी से मन को आलोकित करना चाहिए। वे लोग लकी होते हैं, जो अपनी फैमिली के साथ हंसी-खुशी हर त्योहार मनाते हैं।

दीवाली दिलवाली

लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जो इतने किस्मत वाले नहीं होते। कुछ के परिवार उनसे दूर होते हैं तो कुछ के लिए त्योहार खुशी का कम और परेशानी का सबब ज्यादा बन जाते हैं, क्योंकि उनके पास त्योहार मनाने के लिए उतने पैसे ही नहीं होते। वहीं कुछ लोग किसी अपने की मृत्यु की वजह से भी दुखी हो सकते हैं।

एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अकसर अपने वीडियोज शेयर करती हैं और बताती हैं कि कैसे उनके इकलौते जवान बेटे के जाने के बाद उसके दोस्त इकट्ठे हो कर उनके घर आते हैं और वे सब मिलजुल कर खाते-पीते हैं, बेटे के कमरे में बैठ कर गेम्स खेलते हैं। इन्फ्लुएंसर बताती हैं कि जब वे बच्चे उनके घर आते हैं, चाहे थोड़ी देर के लिए ही सही, वे खुश होती हैं और उनके मन में जीने की इच्छा जागती है।

इसी तरह एक कपल मेरे परिचित हैं, जिन्होंने प्रेम विवाह किया है। पत्नी हिंदू और पति मुस्लिम हैं, लेकिन उनके घर में दोनों ही धर्मों के त्योहार बहुत चाव से सेलिब्रेट किए जाते हैं। इस दिन वे एक अच्छा काम और करते हैं। दोपहर से ही वे बिल्डिंग के गार्ड्स और केअरटेकर आदि को बोल देते हैं कि रात का डिनर उनकी तरफ से होगा। फिर पूजा के बाद वे पैक्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम आदि मंगवा कर उन सबको खाना खिलाते हैं और उनके साथ पटाखे भी जलाते हैं।

एकाध बार तो उन्होंने इन लोगों के लिए पिज्जा और बर्गर जैसी चीजें भी खाने को दी हैं। उनका कहना था कि पूरी-कचौड़ी तो सभी दे देते हैं, लेकिन ये लोग इस तरह का जंक फूड खुद खरीद कर कभी नहीं खा पाते। जब ये लोग हमारे घरों में डिलीवरी बॉय को इन चीजों की डिलीवरी करते देखते हैं तो इनका भी मन ये चीजें खाने को करता होगा। दरअसल, ये सारे गार्ड्स अपने परिवारों से दूर रह कर दीवाली के दिन भी अपनी ड्यूटी ही कर रहे होते हैं। उन कपल्स के इस छोटे से प्रयास से इन लोगों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है।

आज भी ऐसे हजारों लोग होंगे, जो दूसरों की जिंदगी में खुशियां भर रहे हैं। आप भी कर सकते हैं, जरूरी नहीं है कि इसके लिए कुछ बड़ा किया जाए या बहुत सारे पैसे खर्च किए जाएं।

जितना आप कर सकते हैं, उतना कीजिए। ऐसा करने से आपके जीवन में भी पॉजिटिविटी बढ़ेगी और दिल खुश होगा। कुछ तरीके आजमा कर देखें, जैसे-

MÁS HISTORIAS DE Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

आम त्योहारों से अलग हैं ये फेस्टिवल्स

पर्यटन का मजा तब दोगुना हो जाता है, जब आपके ट्रिप के दौरान वहां कोई फेस्टिवल चल रहा हो, जहां आपको उस जगह की संस्कृति और कला की झलक देखने को मिलती है।

time to read

4 mins

January 2026

Vanitha Hindi

ट्रेंडी स्वेटर्स

सरदियों में इस बार गर्ल्स और यंग लेडीज पहनें कुछ फैशनेबल स्वेटर्स । डिजाइन सिंपल हैं और लुक भी एलिगेंट है। तो चलिए तैयार करें इनमें से कुछ पैटर्न!

time to read

7 mins

January 2026

Vanitha Hindi

रेजोल्यूशन लीजिए पूरे चाहे हों ना हों

एक बार फिर नया साल जगा गया है रेजोल्यूशन लेने का जबर्दस्त जज्बा| आप भी कोई वादा खुद से करते ही होंगे और हश्र भी कुछ ऐसा ही मजेदार होता होगा!

time to read

5 mins

January 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

पिकनिक फूड स्वाद भरी मस्ती

किसी हरी-भरी जगह में सरदियों की गुनगुनी धूप का आनंद लें। अपनी सखी- सहेलियों व परिवार के साथ वक्त बिताएं। साथ में ले जाएं खाने-पीने की कुछ मजेदार चीजें। तो आइए झटपट बनाएं पिकनिक में ले जाने वाली कुछ आसान रेसिपीज

time to read

5 mins

January 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

बुढ़ापे का सहारा पेंशन योजनाएं

जिंदगी के चौथे पहर में खर्च पूरे करने की चिंता में हैं तो पेश हैं कुछ पेंशन प्लान्स, जो आपको बनाएंगे फाइनेंशियली बेफिक्र—

time to read

2 mins

January 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

मेरे घुँघास्रू से खौफ खाते हैं

नौशीन और अरमान की मासूम मोहब्बत को गांव वालों ने बेरहमी से उजाड़ दिया था। क्या गांव वालों को उनके किए की सजा मिली? उस गांव में अब किसी लड़की की डोली क्यों नहीं उठती?

time to read

10 mins

January 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

ऑरा कैसे क्लीन करें

हमारे ऑरा या आभामंडल का असर सिर्फ हम पर ही नहीं, बल्कि दूसरों पर भी पड़ता है। यह क्या होता है और इसे कैसे क्लीन करें

time to read

4 mins

January 2026

Vanitha Hindi

हैप्पी रखेंगे हारमोन्स

खुशियों के चार राज, जो आपकी जिंदगी को अंदर से रोशन करते हैं। हैप्पी हारमोन्स हमें किस तरह खुश रखते हैं, आइए जानें

time to read

3 mins

January 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

जॉब लेऑफ स्ट्रेस कैसे करें मैनेज

वर्क-लाइफ बैलेंस की दौड़ में खो रहा है मेंटल पीस। आजकल की जेनेरेशन नए जॉब मार्केट को समझ नहीं पा रही है। नयी पीढ़ी न वर्क स्ट्रेस को कैसे करे मैनेज, जानें एक्सपर्ट की सलाह।

time to read

4 mins

January 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Winter Superfood गुड़

गुड़ को सरदियों का सुपरफूड कहा जाता है। इसे मुंह मीठा करने के लिए खाएं या इससे कोई डिश बनाएं, यह आपको हर तरह से फायदा पहुंचाएगा।

time to read

1 min

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size