Intentar ORO - Gratis
भाई ही बने जोरू और जमीन के प्यासे
Satyakatha
|August 2022
कहावत है 'जोरू और जमीन जोर की, नहीं तो किसी और की'. अखिलेश शुक्ला के साथ यही हुआ. उस की जोरू अंजलि उस के छोटे भाई अनिल की बांहों में झूलने लगी और जमीन को अन्य भाई कब्जाना चाहते थे. ऐसे में अखिलेश ने ऐसा खूनी खेल खेला कि...
15 जुलाई, 2022 को दिन के 11 बजे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी को जिले के थाना सुबेहा पुलि 112 नंबर द्वारा सूचना मिली कि शुकुलपुर गांव में एक युवक तमंचा ले कर अपनी छत पर खड़ा हुआ है.
इस सूचना के मिलते ही थानाप्रभारी शिवनारायण सिंह आननफानन में अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे. जिस समय पुलिस गांव पहुंची, वह युवक हाथ में तमंचा लिए छत पर इधरउधर घूम रहा था. वह शुकुलपुर के राजनारायण शुक्ला का मंझला बेटा अखिलेश था.
घर के आसपास खड़े गांव के लोग उसे समझाने में लगे हुए थे. लेकिन अखिलेश का कहना था कि वह अब जीना नहीं चाहता, इसलिए वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने वाला है.
पुलिस ने भी अखिलेश को समझाने की काफी कोशिश की. लेकिन वह किसी की भी सुनने को तैयार नहीं था. पुलिस ने अखिलेश से ऐसा करने की वजह पूछी तो उस ने पुलिस को जो बताया, वह चौंका देने वाला था.
अखिलेश ने अपनी दर्दनाक दास्तां सुनाते हुए बताया कि उस की जिंदगी में अब कुछ नहीं बचा. पत्नी ही उस का एकमात्र सहारा थी. 2 दिन पहले ही उस ने उस की भी हत्या कर दी. वह उसे बहुत प्यार करता था. वह उस के बिना जिंदा नहीं रह सकता.
युवक की बात सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई. इस का कारण था कि गांव में इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन किसी को भी कानोंकान खबर तक नहीं लगी, न उस के घर वालों को और न ही किसी रिश्तेदार को.
पुलिस ने अखिलेश से पूछा कि उस ने अपनी पत्नी को क्यों मार डाला, तब उस ने बताया कि उस की पत्नी अंजलि का उस के छोटे भाई के साथ काफी समय से चक्कर चल रहा था.
उस ने उसे और अपने भाई दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उस की एक न मानी. उन की इसी हरकत से तंग आ कर उस ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. उस की लाश घर में पड़ी है.
अखिलेश भले ही नशे में था, लेकिन वह इतना तो समझ ही गया था कि उस की बीवी उस के भाई के साथ मौजमस्ती कर रही है. यह सब देख कर उस का गुस्सा बढ़ गया.
Esta historia es de la edición August 2022 de Satyakatha.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Satyakatha
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size
