Facebook Pixel 'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च पर तब्बू का खुलासा, डांस एकेडमी लेकर जाते थे अक्षय कुमार | Mayapuri - entertainment - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च पर तब्बू का खुलासा, डांस एकेडमी लेकर जाते थे अक्षय कुमार

Mayapuri

|

Mayapuri Edition 2688

सोमवार को मुंबई में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.

- प्रियंका यादव

'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च पर तब्बू का खुलासा, डांस एकेडमी लेकर जाते थे अक्षय कुमार

इस खास मौके पर अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, तब्बू, राजेश शर्मा, फिल्म की निर्माता एकता कपूर और निर्देशक प्रियदर्शन मौजूद रहें. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला, लेकिन उनका फटेहाल लुक सभी का ध्यान खींच गया. इस पर उन्होंने मजाक में कहा कि फिल्म प्रोड्यूस करते-करते ऐसे ही हाल हो जाते हैं. दरअसल, इस फिल्म को एकता कपूर और अक्षय कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

14 साल बाद काम कर रहे हैं अक्षय- प्रियदर्शन

इस इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की जमकर तारीफ की. अक्षय और प्रियदर्शन करीब 14 सालों के बाद साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने इतने लंबे गैप के बाद साथ काम करने को वनवास से वापस आने जैसा बताया. अक्षय कुमार कहते हैं, “प्रियन (प्रियदर्शन) सर के साथ मैं 14 साल बाद काम किया... ऐसा लगा जैसे वनवास खत्म होने के बाद मुझे मौका मिला है इनके साथ काम करने का. ऐसा लगता है जैसे घर वापसी है. ये बहुत ही साफ-सुथरी फिल्म बनाते हैं. बहुत ही पारिवारिक फिल्में बनाते हैं. परिवारों को ध्यान में रखकर फिल्म बनाते हैं. ये अपनी किसी फिल्म में भी कोई गंदगी नहीं रखते हैं. तो इनके साथ ऐसी फिल्में कर के बहुत मजा आता है. इसलिए मैं बहुत खुश था.”

'भूल-भुलैया' से कैसे अलग है 'भूत बंगला'?

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया' में काम किया था. पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया गया कि फिल्म बाकी कॉमेडी फिल्मों, खासकर 'भूल-भुलैया' से कैसे अलग है? निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, "दर्शकों ने भूल भुलैया में कॉमेडी और हॉरर देखा था, लेकिन 'भूत बंगला' में कॉमेडी और हॉरर के साथ फैंटेसी भी है, मतलब भूत भी है. हमारे देश में बहुत सारे लोग हैं, जो आज भी भूतों पर मानते हैं और उनके मन में भूतों की अलग छवि है. उस फैंटेसी को पर्दे पर उतारने का काम किया गया है."

वहीं अक्षय कुमार ने इस फिल्म को लेकर कहा, “भूत बंगला' में 'भूल भुलैया' से ज्यादा डर और हॉरर है. जो लोग भूतों को नहीं मानते, वो भी फिल्म को देखकर मान जाएंगे. उन्होंने पर्सनली कहा कि वो भूतों पर विश्वास करते हैं."

MÁS HISTORIAS DE Mayapuri

Mayapuri

Mayapuri

साइबर अपराध का शिकार हुआ विक्रांत मैसी का परिवार, पत्नी के अकाउंट से दो बार चोरी हुए पैसे

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने खुलासा किया है कि उनका परिवार कई बार साइबर अपराध का शिकार हो चुका है.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

नई बोतल में पुरानी शराब

वेब सीरीज रिव्यू: 'अब होगा हिसाब'

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

राजकुमार हिरानी ने बताया कि साइबर क्राइम से जुड़े एक फ़ोन कॉल से उन्हें 'प्रीतम और पेड्रो' बनाने की प्रेरणा मिली..

चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता, सुपरहिट फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी (जिन्हें \"मुन्नाभाई-सीरीज़,\" 3 इडियट्स, पीके, संजू और डंकी जैसी ऐतिहासिक संगीतमय बड़े पर्दे की हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है, प्रीतम और पेड्रो के साथ, इसके निर्माता-निर्माता के रूप में अपना बहुप्रतीक्षित ओटीटी स्ट्रीमिंग डेब्यू (जियोहॉटस्टार स्पेशल पर) करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

जब रवीना टंडन को माना जाता था बैड लक, फिर अक्षय कुमार की 'मोहरा' ने बदल दी थी किस्मत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन आज इंडस्ट्री की सबसे सफल और सम्मानित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन उनके करियर की शुरुआत उतनी आसान नहीं थी.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं माधुरी दीक्षित, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी फिल्म 'माँ बहन' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनका अभिनय दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित कर रहा है.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

अनुराग कश्यप ने इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' का किया रिव्यू, कहा- 'हमारा दिल तोड़ते रहो'

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

शरवरी के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म! कार्तिक आर्यन संग लव रंजन की अगली मूवी में दिख सकती हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

76 वें जन्म पर विशेष: शायद यह मिथुन चक्रवर्ती के लिए पॉलिटिकल मंथन का वक्त है

अल्टरनेट का कोई विकल्प खुला नहीं रह गया है.

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

एपी ढिल्लों फायरिंग केस में अभिजीत किंगरा की बढ़ीं मुश्किलें, कनाडा से भारत लाया जाएगा आरोपी

रैपर अमृतपाल सिंह उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग के मामले में कनाडा से एक अहम फैसला सामने आया है.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2698

Mayapuri

Mayapuri

बीटी हैडलाइनर्स अवॉर्ड में मलाइका और काजोल का स्टनिंग अवतार, रेड कार्पेट पर मचाया धमाल

बुधवार, 17 जून को मुंबई में बीटी हैडलाइनर्स अवॉर्ड का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े और मशहूर सितारे शामिल हुए.

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2698

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size